अपडेटेड 22 March 2024 at 16:43 IST
विपासना के लिए गए, बहाना बनाया...अब गिरफ्तारी के लिए स्वंय केजरीवाल जिम्मेदार- बांसुरी स्वराज
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर नई दिल्ली से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने एक बार फिर कहा है कि अरेस्ट के लिए सीएम खुद जिम्मेदार हैं।

Bansuri on Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम को 10 वां समन देने पहुंची ईडी टीम ने 21 मार्च की रात सीएम हाउस से ही गिरफ्तार कर लिया। आप संयोजक कार्यकर्ता अपने नेता को डिफेंड कर रहे हैं, गिरफ्तारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं और इसे लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर साजिश करार दे रहे हैं। आप के इन्हीं सवालों को भाजपा की नई दिल्ली उम्मीदवार बांसुरी ने गलत बताया है। बड़ा हमला किया है। कहा है वो इसके लिए खुद जिम्मेदार हैं।
मीडिया से बातचीत में बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल के बहानों का जिक्र किया। दावा किया कि गिरफ्तारी तो तय थी। इससे पहले भी कई बार बांसुरी कानूनन समन से बचने की कोशिश को गलत बताती आई हैं।
क्या बोलीं बांसुरी?
ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा-, "ईडी अरविंद केजरीवाल को आने और जांच में सहयोग करने के लिए कह रही है। लेकिन वो अलग-अलग बहाने बनाते रहे और 10 दिवसीय विपासना कार्यशाला में चले गए। अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने खुद यह स्थिति पैदा की है... इन सबका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है...''
लगातार देती रही हैं सलाह
इससे पहले भी कई बार पेशे से वकील बांसुरी केजरीवाल को नसीहत देती रही हैं। उनके कानूनी ज्ञान पर प्रश्न उठाती रही हैं। कहती आई हैं कि पीएमएलए के तहत 9 समन को नजरअंदाज करना गलत है। बांसुरी ने तंज कसा कि सीएम के साथ ही पूरा कैबिनेट पढ़ा लिखा है, कई वकील भी हैं फिर भी उनको सही सलाह नहीं दे रहे। 9वें समन के समय उन्होंने कहा था- "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पढ़े लिखे हैं, उनका पूरा मंत्रिमंडल पढ़े लिखे लोगों का है...लेकिन लगता है कि उनका कानूनी ज्ञान जीरो है... जांच शराब नीति मामले में हो रही है... अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है और उन्हें बताना पड़ेगा कि आम आदमी पार्टी इतना भ्रष्टाचार क्यों कर रही है।
Advertisement
निरादर न करें, अपियर हों
इसके साथ ही बांसुरी ने नेक सलाह भी दी। उन्होंने कहा-समन भेजे जाने पर आपका यह दायित्व है कि आप उसका आदर करें और जवाब दें लेकिन आप जब भी समन का निरादर करते हैं तब आप एक नया अपराध कर रहे हैं... अरविंद केजरीवाल ने पिछले 8 समन का निरादर कर रहे हैं। आईपीसी की धारा 174 का उल्लंघन कर रहे हैं। और ऐसा कर लगातार अपराध कर रहे हैं... इस धारा के तहत legal-illegal का मतलब नहीं होता...मैं वकील होने के नाते उनसे आग्रह करूंगी कि कानून का सम्मान करें।
ये भी पढ़ें- ED ने आजतक कोई सबूत पेश नहीं किए, ये सब बीजेपी की साजिश; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं आतिशी
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 09:51 IST