Chhath Puja 2026: छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 16 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश; जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद
दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के उपलक्ष्य में 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह छुट्टी सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में लागू रहेगी।
- भारत
- 2 min read

लोकआस्था का महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, आगामी 16 नवंबर (सोमवार) को राजधानी के सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इन संस्थानों पर लागू होगा अवकाश आदेश
जारी अधिसूचना के अनुसार, 16 नवंबर को दिल्ली राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पूरी तरह से बंद रहेंगे। सरकार का यह कदम कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का पूरा अवसर प्रदान करेगा।
उपराज्यपाल के नाम से जारी हुआ शासनादेश
यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देशानुसार और उनके नाम पर जारी किया गया है। संयुक्त सचिव (जीएडी) प्रदीप तायल। इस अधिसूचना की प्रतियां उपराज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव और केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत सभी प्रमुख प्रशासनिक विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना हेतु भेज दी गई हैं।
पूर्वांचली समुदाय और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत
दिल्ली में एक बड़ी आबादी पूर्वांचल और बिहार के लोगों की है, जिनके लिए छठ केवल एक त्योहार नहीं बल्कि अटूट आस्था का प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान में अस्ताचलगामी (डूबते) और उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सरकार के इस फैसले से सरकारी महकमों में कार्यरत कर्मचारियों को काम के दबाव से बड़ी राहत मिली है। अब वे बिना किसी भागदौड़ या छुट्टी की चिंता के, पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ लोकआस्था के इस महापर्व में शामिल हो सकेंगे। सरकार के इस निर्णय का राजधानी में रह रहे प्रवासी समुदाय ने सहर्ष स्वागत किया है।