दिल्ली मेट्रो टाइम टेबल में बड़ा बदलाव... दिवाली की रात 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो; पढ़ें DMRC की एडवाइजरी

दिवाली के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं रविवार के सामान्य समय सुबह 7:00 बजे की बजाय 1 घंटा पहले, यानी सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी। यहां DMRC की एडवाइजरी पढ़ें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
दिल्ली मेट्रो टाइम टेबल में बड़ा बदलाव... दिवाली की रात 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो; पढ़ें DMRC की एडवाइजरी
दिल्ली मेट्रो टाइम टेबल में बड़ा बदलाव... दिवाली की रात 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो; पढ़ें DMRC की एडवाइजरी | Image: DMRC

दिवाली का पावन त्योहार खुशियों, दीपों और अपनों से मिलने-जुलने का अवसर लेकर आता है। इस विशेष पर्व पर यदि आप भी दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा जारी की गई नई समय-सारणी पर अवश्य ध्यान दें। त्योहार के दिन यात्रियों की सुविधा और मेट्रो कर्मचारियों के दिवाली समारोह को ध्यान में रखते हुए परिचालन समय में कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

सुबह एक घंटा पहले शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

दिवाली के अवसर पर, यानी 08 नवंबर 2026 (रविवार) को यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं की शुरुआत सुबह जल्दी की जाएगी। आमतौर पर रविवार के दिन मेट्रो सेवाएं सुबह 7:00 बजे शुरू होती हैं, लेकिन इस बार कुछ चुनिंदा लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सुबह 6:00 बजे ही रवाना होंगी। ये सेवाएं इन लाइनों पर उपलब्ध रहेंगी। सुबह की सेवाओं में इस छूट से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो दीवाली की सुबह जल्दी अपने गंतव्य या पूजा की तैयारियों के लिए निकलना चाहते हैं।

पिंक लाइन- मजलिस पार्क - शिव विहार

मैजेंटा लाइन- बॉटनिकल गार्डन - कृष्णा पार्क एक्सटेंशन एवं मजलिस पार्क - दीपाली चौक

Advertisement

ग्रे लाइन- द्वारका काकरोला - ढांसा बस स्टैंड

आखिरी मेट्रो का समय बदला, रात 10:00 बजे अंतिम सेवा

दिवाली की शाम को होने वाले पूजा-पाठ और पारिवारिक आयोजनों को देखते हुए मेट्रो की अंतिम सेवा के समय में कटौती की गई है। सामान्य दिनों में टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 11:00 बजे चलती है, लेकिन 08 नवंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन सेवा रात 10:00 बजे शुरू होगी। रात 10:00 बजे के बाद किसी भी टर्मिनल स्टेशन से नई ट्रेन रवाना नहीं होगी।

Advertisement

यात्रियों के लिए आवश्यक सलाह

डीएमआरसी ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे दीवाली के दिन अपने सफर की योजना नए समय को ध्यान में रखकर ही बनाएं। यदि आपको रात में सफर करना है, तो 10:00 बजे से पहले ही अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन पहुंच जाएं। यात्रा से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त जानकारी या अपडेट के लिए यात्री डीएमआरसी (DMRC) की आधिकारिक वेबसाइट और उनके सोशल मीडिया हैंडल की जांच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - 'दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ, माहौल पवित्र हो गया', सूर्यकुमार के परिवार से मिलकर PM मोदी गदगद, बिटिया ने सुनाई गणेश वंदना, VIDEO

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड