दिल्ली MCD उपचुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, केजरीवाल के करीबी ने छोड़ा साथ; फूट-फूटकर रोते-रोते बीजेपी में शामिल हुए राजेश गुप्ता
दिल्ली में MCD उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पार्टी उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधानसभा की याचिका एवं अनुमान समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली में MCD उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पार्टी उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधानसभा की याचिका एवं अनुमान समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। राजेश गुप्ता AAP के कर्नाटक प्रभारी भी थे, ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में औपचारिक रूप से सदस्यता ली। यह कदम दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद AAP के कई नेताओं के पलायन का हिस्सा लग रहा है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद गुप्ता ने कहा, ‘आप ने अपनी मूल विचारधारा से भटककर भ्रष्टाचार में डूब गई है। भाजपा के साथ विकास और राष्ट्रवाद की राह पर चलेंगे।’ भाजपा नेता बैजयंत पांडा ने उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘आप का ‘आपदा’ अब भाजपा की ताकत बनेगा।’ आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में MCD की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। अब रविवार को वोटिंग होगी, जबकि काउंटिंग 3 दिसंबर को होगी। इन 12 सीटों पर 51 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 6,99,537 वोटर करेंगे। पहली बार इस चुनाव में 4,884 वोटर EVM से वोट डालेंगे, जबकि 3,204 दिव्यांग वोटर होंगे।
अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
राजेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फूट-फूटकर रोते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक किसी का फोन नहीं उठाते हैं। मैं पार्टी का दिल्ली उपाध्यक्ष था। इसके बावजूद वो मेरा फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी उनकी नहीं सुनते हैं।
पार्टी में मेरी 10 साल की मेहनत को भुला दिया गया।' प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुप्ता फूट-फूटकर रो पड़े। राजेश गुप्ता ने आप छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि पार्टी अब अपने सिद्धांतों से दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि आप ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। यह पार्टी के शुरुआती वादों के बिल्कुल विपरीत है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती, हालत बेहद नाजुक, पार्टी बोली- दुआ करिए वो सलामत रहें