अपडेटेड 22 March 2024 at 15:38 IST
जेल से चलेगी दिल्ली सरकार, आतिशी का दावा; जानें क्या है वर्क फ्रॉम जेल प्लान
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और अपनी गिरफ्तारी के बाद जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।
- भारत
- 3 min read

Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लंबी पूछताछ के बाद ED ने गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से जेल में हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो गया है कि अब दिल्ली सरकार का क्या होगा?
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने स्पष्ट कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और आबकारी नीति से जुड़े मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे। ऐसा कोई नियम नहीं है, जो जेल से सरकार चलाने की मनाही करता हो। आतिशी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने ED की इस कार्रवाई के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। AAP ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द कराने की मांग की है।
जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल?
AAP को इस बात की भनक पहले से थी कि ED अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार सकती है। इसलिए AAP ने पहले ही वर्क फ्रॉम जेल प्लान बना रखा था। इस बारे में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवंबर, 2023 में ही बताया था कि अगर दिल्ली सीएम को गिरफ्तार किया जाता है, तो वह जेल से सरकार चलाएंगे। अधिकारी और कैबिनेट मंत्री बैठकों में भाग लेने के लिए जेल जाएंगे।
अब सवाल ये है कि क्या जेल के अंदर से सरकार चल सकती है? देश में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो किसी पार्टी और मुख्यमंत्री को जेल से सरकार चलाने से रोकता हो। देश के संविधान में भी इसकी स्थिति साफ नहीं है। कानून के हिसाब से दोषी साबित होने तक मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक अपने पद पर बने रह सकते हैं और जेल के अंदर से ही सरकार को भी चला भी सकता है।
Advertisement
केजरीवाल को मिले 9 समन
अरविंद केजरीवाल को ED इस मामले में लंबे समय से समन भेज रही थी, लेकिन दिल्ली सीएम सहयोग नहीं कर रहे थे। ED अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 9 समन भेजे चुकी है, लेकिन केजरीवाल कभी ED के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने हमेशा किसी ना किसी बहाने से अपनी पेशी को टाल दिया। जब ED ने केजरीवाल को 9वां समन दिया, तो वह इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट जा पहुंचे थे। उन्होंने शर्त रखी कि अगर वो पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होते हैं तो उनकी गिरफ्तारी ना किया जाए। हालांकि, हाईकोर्ट ने केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया। अब गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।
ये भी पढ़ें: शराब घोटाला की लपटों में झुलसी AAP, सिसोदिया, संजय सिंह के बाद CM अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 22:47 IST