Traffic Advisory: दिल्ली-नोएडा में आज भी जाम का खतरा, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; इन रास्तों पर जानें से बचे

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने आंबेडकर जयंती को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। तो घर से निकलने से पहले आप भी जान लें किन रास्तों पर आज लग सकता है लंबा जाम

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Traffic Advisory
Traffic Advisory | Image: X

दिल्ली से नोएडा तक आज एक बार फिर सड़कों पर भारी जाम की समस्या देखने को मिल सकती है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली और नोएडा दोनों जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नोएडा के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर मुख्य समारोह और दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा के कारण सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक दोनों शहरों में भारी ट्रैफिक जाम की संभावना है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने इसको देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे पीक आवर्स में अनावश्यक यात्रा टालें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। हालांकि, इस बीच राहत की बात ये है कि कल नोएडा में अलग-अलग जगहों पर हुए मजदूरों के प्रदर्शन अब पूरी तरह थम चुका है। पुलिस की ओर से ऐसे किसी विरोध-प्रदर्शन को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। मगर आंबेडकर जयंती को लेकर ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।

नोएडा में यहां लग सकता है लंबा जाम

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को यातायात एडवाइजरी जारी की गई। सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है।

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के पास दबाव बढ़ने पर वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा।
  • ट्रैफिक सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक होते हुए सेक्टर-15 गोलचक्कर से आगे बढ़ेगा।
  • एक्सप्रेसवे से सेक्टर-95 (गेट नंबर 4) जाने वाले रास्ते पर जाम होने पर वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • DND और फिल्मसिटी फ्लाईओवर क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 की ओर मोड़ा जाएगा।

दिल्ली पुलिस की ट्रफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने भी आंबेडकर जयंती को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में आज कई रास्ते बंद रहेंगे तो कुछ के रूट डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली में रामलीला मैदान पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनसभा होगी, जिसके बाद पहाड़गंज तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इन मार्गों पर भारी भीड़ और जाम की आशंका-

Advertisement
  • JLN मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट)
  • आसफ अली रोड
  • चमन लाल मार्ग
  • अजमेरी गेट
  • मिंटो रोड
  • कुतुब रोड
  • रानी झांसी मार्ग

पार्किंग व्यवस्था

  • सेक्टर-37 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर 1 के अंदर होगी।
  • दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए फिल्मसिटी क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग तैयार की गई है।
  • कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-95 गंदा नाला के पास अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

इन रास्तों पर जानें से बचें

दिल्ली से नोएडा जाने वालों के लिए सलाह दी गई है कि DND फ्लाईवे और कालिंदी कुंज रूट पर पीक टाइम में यात्रा टालें। फिल्मसिटी और सेक्टर-18 क्षेत्र में जाम की आशंका है, इसलिए सेक्टर-62, 63 या NH-9 (गाजियाबाद) रूट का विकल्प चुनें। गूगल मैप्स या रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट देखकर ही रास्ता चुनें।

यह भी पढ़ें: नोएडा में प्रदर्शन के बाद UP सरकार का ऐलान, 21% बढ़ी श्रमिकों की मजदूरी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड