Delhi AQI: बारिश से साफ हुई दिल्ली की हवा, वायु गुणवत्ता साल के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंची

बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 52 पर आ गया जो इस मौसम का सबसे कम है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Rain
Delhi Rain | Image: PTI

Delhi News: दिल्ली में सितंबर के शुरुआती दिनों में वार्षिक और मौसमी वर्षा औसत के आंकड़े को पार कर गयी और कुल वर्षा 1,000 मिलीमीटर से अधिक हो गयी जो सामान्य से काफी अधिक है, जबकि शुक्रवार को इस साल की अब तक की सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक शहर में 'येलो अलर्ट' जारी था, जिसे अब अद्यतन कर ‘ऑरेंज अलर्ट’ कर दिया गया है। शुक्रवार को शहर के पालम में 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र में अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच तीन घंटे में 30.9 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके साथ ही राजधानी की कुल बारिश 1,000 मिमी तक पहुंच गई है और मानसून अभी भी सक्रिय है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिकूल मौसमी घटनाएं घट रही हैं क्योंकि मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि पूरे मानसून सीजन के दौरान दिल्ली में आमतौर पर लगभग 650 मिमी वर्षा होती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बारिश का आंकड़ा भी मासिक औसत से अधिक हो गया है। सितंबर में 125.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 55 प्रतिशत अधिक है।

इसके विपरीत सितंबर 2023 में औसत से कम वर्षा हुई थी। इस दौरान केवल 82.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी जो सामान्य मात्रा से 33 प्रतिशत कम है।

Advertisement

बुधवार रात से ही दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर सड़कों पर पानी भर सकता है, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है और अंडरपास बंद हो सकते हैं। साथ ही भारी बारिश के कारण दृश्यता में भी कमी आ सकती है। यात्रा के समय में भी वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की स्थिति के बारे में पता कर लें और जारी किए गए यातायात परामर्श का पालन करें। 

Advertisement

बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गिरकर 52 पर आ गया जो इस मौसम का सबसे कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की शुरुआत में (10 सितंबर 2023 को) एक्यूआई 45 दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी है बारिश का कोहराम, UP-बिहार समेत ऐसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड