दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi
वायु गुणवत्ता | Image: PTI

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 32 प्रतिशत से 20 प्रतिशत के बीच रहा।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड