कमांड देने आया था आतंकी आदिल? श्रीनगर से फ्लाइट के जरिए दिल्ली किया लैंड, घर के बाहर टिकट मिला... पुलिस जोड़ रही कड़ियां

UP News : पुलिस ने आदिल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। आदिल की गिरफ्तारी के बाद उसके कश्मीर स्थित घर से AK-47 राइफल बरामद हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Adil had come to Delhi by flight from Srinagar found the ticket outside his house.
कमांड देने दिल्ली आया था आतंकी आदिल? | Image: Republic

Delhi blast case : जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए डॉक्टर आदिल अहमद के मामले में जांच एजेंसियों को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। आदिल का नाम 10 नवंबर, 2025 की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके से जुड़ा हुआ है। डॉ. आदिल पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठन से जुड़ा होने के आरोप हैं।

दिल्ली में हुई धमाके से दस दिन पहले डॉ. आदिल दिल्ली में था। उसके घर के बाहर कचरे से फ्लाइट का टिकट मिला है। यह टिकट 31 अक्तूबर का है और श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान का है। पुलिस ने आदिल को 6 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। वो यहां किराए के मकान में रहता था। इसके घर के बाहर कचरे में मिला टिकट श्रीनगर से दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट का है। इससे पता चलता है कि धमाके से लगभग 10 दिन पहले आदिल दिल्ली में मौजूद था।

क्या था यात्रा का मकसद?

कचरे में मिले टिकट पर आदिल का नाम और यात्रा की जानकारी है। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। एजेंसियां DNA या फिंगरप्रिंट जैसे सबूतों की तलाश कर रही हैं। जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि आदिल दिल्ली में किससे मिला, कब सहारनपुर लौटा और क्या यह यात्रा 10 नवंबर, 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की साजिश से जुड़ी थी?

बड़ी तबाही की थी योजना

दिल्ली धमाके में विस्फोटक से लदी कार का इस्तेमाल किया गया था, जो बड़ी तबाही की योजना का हिस्सा माना जा रहा है। आदिल की गिरफ्तारी के बाद उसके कश्मीर स्थित घर से AK-47 राइफल बरामद हुई थी। फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक के साथ मुजम्मिल शकील पकड़ा गया, जो इस नेटवर्क से जुड़ा है। धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर मोहम्मद ने कार रुकवाकर विस्फोट किया था। कुल 20 संदिग्धों में 7 डॉक्टर शामिल हैं, जो मेडिकल कवर के तहत सक्रिय थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi Blast: 'हर कश्मीरी मुसलमान आतंकी नहीं है, कोई भी धर्म...', दिल्ली ब्लास्ट पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, निर्दोष को इससे दूर रखना होगा

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड