DUSU चुनाव में ABVP की जीत उन ताकतों की हार जो युवाओं को Gen Z का नाम देकर कर रहे थे गुमराह, बोले हर्ष मल्होत्रा
DUSU Election 2026 Results: केन्द्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने ABVP की इस जीत को पीएम मोदी के "विकसित भारत" के विजन पर छात्रों की मुहर बताया है। उन्होंने कहा यह जीत "छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति" के मंत्र की जीत है।
- भारत
- 3 min read

DUSU Election 2026 Results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI का सूपड़ा साफ हो गया है तो वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने फिर एक बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 में से 3 सीट पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत प्राप्त की है। बल्कि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने ABVP की इस जीत को पीएम मोदी के "विकसित भारत" के विजन पर छात्रों की मुहर बताया है। उन्होंने कहा यह जीत "छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति" के मंत्र की जीत है।
Gen Z का नाम देकर युवाओं को कर रहे थे गुमराह
हर्ष मल्होत्रा ने कहा “दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत, दिल्ली के छात्रों के राष्ट्रवादी संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल 3 पदों की जीत नहीं है। यह उन ताकतों की हार है जो कैंपस को राजनीति का अखाड़ा बनाकर युवाओं को Gen Z का नाम देकर उनको गुमराह करना चाहती थीं। ये वो लोग थे जो युवाओं के हाथ में किताब की जगह नफरत का झंडा देना चाहते थे। जो देश की एकता को तोड़कर, टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा DU के हॉस्टलों तक लाना चाहते थे।”
युवा झूठे वादों और विदेशी फंडिंग वाली राजनीति को नकारता है
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज DU के छात्र-छात्राओं ने साफ संदेश दे दिया है कि दिल्ली का युवा अब झूठे वादों और विदेशी फंडिंग वाली राजनीति को नकारता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक है और वो जानता है कि देश का भविष्य राष्ट्रवाद, राष्ट्र निर्माण और शिक्षा में है, न कि अराजकता और हिंसा में।
Advertisement
पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन पर छात्रों की मुहर
हर्ष मल्होत्रा ने कहा "ABVP की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के विजन पर छात्रों की मुहर है। यह जीत उन माताओं-बहनों की जीत है जो चाहती हैं कि उनका बेटा-बेटी कैंपस में सुरक्षित पढ़े। यह जीत "छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति" के मंत्र की जीत है।" उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा ABVP के सभी जीते हुए पदाधिकारियों को हृदय से बधाई देती है। भाजपा को विश्वास है कि ABVP के कार्यकर्ता DU में शिक्षा, संस्कार और सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।
हर्ष मल्होत्रा ने यह भी कहा कि ABVP की यह जीत सिद्ध करती है कि जब युवा राष्ट्र के साथ खड़ा होता है, तो देश की कोई ताकत उसे गुमराह नहीं कर सकती।