अपडेटेड 23 June 2024 at 15:00 IST

दिल्ली में पानी को लेकर AAP का धरना, BJP ने बताया नाटक; वीरेंद्र सचदेवा बोले- सियासी ड्रामा

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के धरने को सियासी नौटंकी करार दिया है।

Follow : Google News Icon  
 Delhi BJP President Virendraa Sachdeva
Delhi BJP President Virendraa Sachdeva | Image: PTI

देश की राजधानी दिल्ली एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ पानी की समस्या से बेहाल है। दिल्ली के लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक तरफ लोगों को पानी नहीं मिल रहा है तो दूसरी तरफ सियासत जो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी धरने पर बैठी है तो विपक्षी पार्टी बीजेपी उस धरने को राजनीतिक नौटंकी बता रही है।

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के धरने को सियासी नौटंकी करार दिया है। सचदेवा ने कहा कि ये एक राजनीतिक नौटंकी है जो AAP कर रही है। इस संकट के समय इनको उपाय ढूंढना चाहिए था। इनको वजीराबाद बैराज की सफाई कराना और गाद निकालना चाहिए था। जहां-जहां लीकेज हो रही है उसको ठीक कराना चाहिए था। स्थिति को सुधारने के बजाय AAP अपनी असफलता को छुपाने का प्रयास कर रही है। इससे कुछ नहीं हासिल होगा।

AAP ने अनशन की पवित्रता को दूषित किया- वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अनशन की पवित्रता को दूषित किया है। कितने समय बैठते हैं, कहां जाते हैं, कहां सोते हैं कुछ अता-पता नहीं, ये एक राजनीतिक नौटंकी है, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। रही बात आप के आरोपों कि कि हरियाणा पानी नहीं दे रहा तो आपको बता दूं कि हरियाणा पूरा पानी दे रहा है। दिल्ली के अधिकारी जब मीटिंग में जाते हैं तो चुप हो जाते हैं। ये पंजाब और हिमाचल से पानी क्यों नहीं मांगते हैं।

Advertisement

दिल्ली में AAP का धरना जारी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर 21 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। AAP का आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : समीक्षा बैठक में विवादित बयान के बाद महंत राजू दास की सुरक्षा हटाई गई, सामने आया बड़ा कारण
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 June 2024 at 15:00 IST