AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की नई चाल, गिरफ्तारी के डर के बीच दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका
अमानतुल्लाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
- भारत
- 3 min read

Amanatullah Khan News: ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, यूपी में पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बीच अमानतुल्लाह खान ने बचने के लिए बड़ा दांव चल दिया। उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी है।
दिल्ली पुलिस की हिरासत से कथित तौर हत्या की कोशिश के आरोपी को भगाने का अमानतुल्लाह खान पर आरोप है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।
अमानतुल्लाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चली चाल
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। इससे पहले अमानतुल्लाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर आज (13 फरवरी) को ही सुनवाई होगी।
क्या है पूरा मामला…?
दिल्ली चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी भले ही हार गई हो, लेकिन इस बीच अमानतुल्लाह अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए हैं। ओखला सीट से उन्हें जीत मिली। चुनाव जीतने के बाद से वह मुसीबत में हैं। पहले से ही कई मुकदमों में फंसे आप विधायक एक अपराधी को बचाने के चक्कर में फंस गए हैं। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच की एक टीम 7 साल पुराने एक हत्या के प्रयास मामले के आरोपी शावेज खान को पकड़ने के लिए जामिया नगर इलाके में गई थी। तब आरोपी वहां से भागने में कामयाब हुआ।
Advertisement
आरोप है कि अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने कथित तौर पर आरोपी को पुलिस से बचाने में मदद की। आरोप ये भी लगे कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो अमानतुल्लाह खान भी वहां मौजूद थे और कथित तौर पर उनके समर्थकों ने आरोपी को बचाने में मदद की।
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
60 घंटों से अमानतुल्लाह खान फरार बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस को अमानतुल्लाह खान के फोन की आखिरी लोकेशन मीठापुर मिली थी। उसके बाद से ही AAP विधायक का फोन बंद आ रहा है।
Advertisement
इस बीच AAP विधायक ने बुधवार (13 फरवरी) को फरार न होने और अपने विधानसभा क्षेत्र में ही होने का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाए जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि अमानतुल्लाह खान द्वारा भेजी गई किसी ई-मेल या चिट्ठी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।