आप ने दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया- CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को मंगलवार को ‘‘भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक’’ करार दिया और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘डबल इंजन सरकार’’ के लिए वोट देने की अपील की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: X- @myogiadityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को मंगलवार को ‘‘भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक’’ करार दिया और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘डबल इंजन सरकार’’ के लिए वोट देने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने मंगोलपुरी में भाजपा उम्मीदवार राज कुमार चौहान के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली में ‘‘बदबूदार यमुना’’ को लेकर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की आलोचना भी की। आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में संगम में हाल में लगायी गई अपनी डुबकी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यदि आपमें नैतिक साहस होता, तो आप ‘आप’ सरकार के मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगाते।’’

Advertisement

उन्होंने यह भी दावा किया कि आप ने दक्षिणी दिल्ली के ओखला में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार कार्ड प्रदान करके 'पाप' किया है। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि दिल्ली में नागरिक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है और दिल्ली के लोग बेहतर सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में जाकर बस रहे हैं। सत्तर सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड