नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में सोमवार देर रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, नकदी, देसी तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
गिरफ्तार | Image: AI

नोएडा में सोमवार देर रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, नकदी, देसी तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि 31 मार्च की देर रात को सेक्टर 24 थाने की पुलिस सेक्टर 11 के टी-पॉइंट के पास अवरोधक लगाकर जांच कर रही थी, तभी उन्हें बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

अधिकारी ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है।

Advertisement

शुक्ला ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी 36 वर्षीय सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा, कारतूस, विभिन्न जगहों से लूटे हुए पांच मोबाइल फोन तथा 8,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाश ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बदमाश के खिलाफ नोएडा, दिल्ली के विभिन्न थानों में 16 मामले दर्ज हैं।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड