Delhi Crime: आंख की जांच के बहाने महिला को घर ले गया 32 साल का युवक, बेहोश कर किया रेप; गिरफ्तार

केशव पुरम पुलिस स्टेशन में दर्ज रेप के एक मामले में 32 साल के आरोपी विकास को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 43 साल की एक महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Crime, women raped
Delhi Crime, women raped | Image: Republic/Represenative

Delhi Crime: दिल्ली के केशव पुरम इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32 साल के विकास नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई 43 साल की एक पीड़ित महिला की दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

आंख की जांच के बहाने किया दुष्कर्म

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी विकास उसे आंख की जांच के बहाने अपने घर ले गया था। वहां उसने महिला को कथिततौर पर बेहोश कर दिया और फिर बेसुध हालत में उसके साथ यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

जब पीड़िता को अपने साथ हुई इस घिनौनी वारदात का अहसास हुआ, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को अपनी आपबीती बयां की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपी के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की गहनता से आगे की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: 'ऐसे करते-करते चुनाव पार हो जाएगा', ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर बोले दिलीप घोष
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड