दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में लगी भीषण आग में 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर खाक

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में बीती रात भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Huge fire breaks out in LG showroom in Rewa
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में बीती रात भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें रात दो बजकर सात मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग 1,200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी।’’

उन्होंने बताया कि आग में 30 झुग्गियां, दो अस्थायी आइसक्रीम फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं।

Advertisement

आग पर तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड