Delhi: पहले छुए पैर, फिर चलाई गोली... शाहदरा में दिवाली मना रहे परिवार पर फायरिंग, 2 की मौत

Delhi Shooting: फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे एक परिवार पर हमला किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे म

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Firing in Delhi Shahdara
दिवाली पर दिल्ली के शाहदरा में फायरिंग | Image: Republic

Delhi Firing News: राजधानी दिल्ली में एक फायरिंग की घटना हुई है। दिल्ली में हुई गोलीबारी में नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल भी हुआ है। मामला शाहदरा के फर्श बाजार इलाके का है।

एक तरफ जहां पूरे देश के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस दौरान दिवाली मना रहे एक परिवार पर फायरिंग की गई।

घर के बाहर दिवाली मना रहा था परिवार, तभी…

घटना गुरुवार (31 अक्टूबर) रात 8.30 बजे के आसपास की है। फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे एक परिवार पर हमला किया गया। अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रात लगभग साढ़े आठ बजे PCR कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। फायरिंग में एक 40 वर्षीय व्यक्ति आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा (16) की मौत हो गई, जबकि कृष शर्मा (10) गोली लगने से घायल हो गया।

Advertisement

गोली चलाने से पहले छुए पैर

वहीं, घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे गोलीबारी के दौरान पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं। गोलीबारी के बाद आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष शर्मा का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह निजी दुश्मनी का मामला लग रहा है। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिर्फ दो रोटी के लिए असलम ने राम प्रकाश को 4 मंजिला इमारत से धकेला, हुई मौत; आरोपी गिरफ्तार 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड