बदल रहा मौसम का मिजाज! कहीं पड़ रही तेज गर्मी तो कहीं बारिश का अनुमान, जानिए IMD का Weather Update

Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के कारण गर्मी बढ़ने और बारिश होने की संभावना है। जानिए मौसम को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Changing weather
वेदर अपडेट | Image: Freepik

Weather Update Today: भारत में कहीं भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल है तो वहीं कुछ जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़ रहे हैं। यानी देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम से जुड़ी चेतावनी और पूर्वानुमान जारी किए हैं।

इन क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 22 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 20 से 24 अप्रैल तक तेज हवाओं, बिजली के साथ-साथ हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं, आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में 22 अप्रैल तक तेज हवाओं और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 
 

इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

इसके अलावा 20 से 22 अप्रैल तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में गरज और बिजली के साथ हल्की हो सकती है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Advertisement

केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में अप्रैल में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 

ये भी पढ़ें: Shaniwar Upay: शनिवार को करें लौंग के ये उपाय, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति; मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड