Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, IMD ने 9 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने उत्तर भारत के 9 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। जानें मौसम का ताजा अपडेट। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IMD Weather Update Delhi weather tomorrow
दिल्ली में बारिश-ओले का अलर्ट, IMD ने 9 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी | Image: IMD

IMD Weather Update: कल यानी 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के असर से 4 अप्रैल को पीक एक्टिविटी की बात कही है। कई जगहों पर बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत पर लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव रहेगा। कश्मीर घाटी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?  

आज (3 मार्च) भी दिल्ली में कई जगह बारिश हुई है। कल की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी और गरज-चमक की संभावना है। तेज हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। जिससे एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिरने की 18-20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में 5 अप्रैल तक मौसम खराब, बिहार में भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 4 से 6 अप्रैल तक कई जिलों जैसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, लखनऊ और कानपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में भी आंधी चलने की संभावना है। वहीं,  बिहार में 5 से 8 अप्रैल तक पटना, गया, भोजपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी  

बाकी अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तेज हवा, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 4 से 7 अप्रैल तक भारी बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश की बात की जाए तो भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

IMD ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर जा लें। वहीं, आंधी-बारिश के दौरान खुले में न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। साथ ही किसान भाई अपनी फसलों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें। यह मौसम परिवर्तन अप्रैल में असामान्य नहीं है, लेकिन फिर भी सावधान बरतने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे सस्ता देश कौनसा है? जानिए भारत से है कितना दूर 

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड