अपडेटेड 29 May 2025 at 12:24 IST

दिल्ली-NCR से लेकर हिमाचल तक मौसम का तांडव, मिजोरम में स्कूल बंद; IMD ने तूफान-बारिश का अलर्ट किया जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 30 मई और 31 मई को दिल्ली-NCR में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश और तूफान आ सकता है।

Follow : Google News Icon  
2 dead, 3 injured in weather event with 'possible tornado,' officials in Tennessee say
आंधी और बारिश का अलर्ट | Image: X

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में आने वाले 2 दिनों में मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 30 मई और 31 मई को दिल्ली-NCR में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश और तूफान आ सकता है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में हवाएं 10 किमी/घंटा से कम रफ्तार से चलेंगी, लेकिन गरज के साथ अचानक तेज हवाएं भी चल सकती हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें, बिजली गिरने के समय पेड़ों या खुले मैदानों से दूर रहें और बाहर की वस्तुओं को सुरक्षित रखें।

पंजाब, हरियाणा, UP में भी रहेगा असर 

मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले दो दिनों तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 30 मई को हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक रह सकती है, जो कुछ समय के लिए 70 किमी/घंटा तक बढ़ सकती है।

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश में बुधवार (27 मई) को शिमला समेत कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने आज, 29 मई से 1 जून तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Advertisement

मिजोरम में स्कूल बंद

मिजोरम में भारी बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए 30 मई को सभी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और IMD गुवाहाटी ने यह निर्णय लिया है। यह कदम एहतियातन सुरक्षा उपाय के तहत उठाया गया है।

राजस्थान में बारिश-गर्मी साथ, बिहार में अलर्ट

राजस्थान में गर्मी और बारिश दोनों का असर दिखेगा। बीकानेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, उदयपुर और कोटा में मध्यम से भारी बारिश, जबकि बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इसके अलावा बिहार में मानसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। 3 जून तक आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

क्या करें और क्या न करें? 

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि घर के अंदर रहें, बाहर निकलने से बचें, मोबाइल, छतरी या धातु की चीजें लेकर खुले में न जाएं और मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स पर नजर रखें। देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-NCR से लेकर हिमाचल, मिजोरम और राजस्थान तक कहीं तेज बारिश तो कहीं तूफानी हवाओं का असर दिख रहा है। IMD की चेतावनियों को गंभीरता से लेना जरूरी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढ़ें: बेटे को बचाने के लिए पहले लीवर डोनेट किया और फिर किडनी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 29 May 2025 at 12:17 IST