Weather: अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तपने लगा दिल्ली-NCR, पारा पहुंचा 40 के पार; 5 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 अप्रैल तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heat waves
Weather: अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तपने लगा दिल्ली-NCR, पारा पहुंचा 40 के पार; 5 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट | Image: Pexels

देश भर में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है। अप्रैल महीने में ही अधिकतर राज्यों में तापमान मई-जून जैसा हो गया है। गर्मी का असर अब केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी इसका सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 अप्रैल तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है, और अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने का अनुमान है, जिससे लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फरवरी महीने से ही गर्मी की शुरुआत हो गई थी, और अब हालात यह हो गए हैं कि लोग दिन चढ़ने के साथ ही घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, पूर्वोत्तर के कई राज्यों और पहाड़ी इलाकों में 6 से 10 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना जताई गई है।


सोमवार को पारा 40 के पार रहेगा!

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को भी यह तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। फिलहाल, अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में लू का अलर्ट भी जारी किया है।


UP और MP में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल, मई और जून में उत्तर प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। बुंदेलखंड क्षेत्र को विशेष रूप से अत्यधिक गर्मी का केंद्र बनने का अनुमान है। वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है।

Advertisement


राजस्थान में 45 डिग्री से पार पहुंचा पारा

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य का सबसे अधिक तापमान था। जैसलमेर में 45 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.2 डिग्री, जोधपुर में 43 डिग्री, कोटा में 42.4 डिग्री और जालौर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर में 26 साल बाद इतना ज्यादा तापमान देखा गया है।

यह भी पढ़ेंः Ram Navami: दो लाख दीपों की रोशनी से जगमगाई रामनगरी

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड