अपडेटेड 6 July 2025 at 09:08 IST
Weather Update: दिल्लीवालों को मिलेगी गर्मी से राहत, 11 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश; UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Weather Update: बारिश के बावजूद दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी है। हालांकि अब इससे राहत मिल सकती है। दिल्ली-यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल? आइए जानते हैं...
- भारत
- 2 min read

Weather Report, 6 July 2025: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं बात राजधानी की करें तो बीते दिनों हुई बारिश के बावजूद दिल्लीवालों को गर्मी ने परेशान कर रखा है। हालांकि अब उन्हें राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज (6 जुलाई) से अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना है। इसके अलावा यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भी आज मेघ बरस सकते हैं। जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली में आज से बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज दोपहर, शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। दिनभर हल्की से लेकर मध्यम बरसात के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। दिल्ली में 11 जुलाई तक बारिश की संभावना है।
UP के 29 जिलों में भी हो सकती है बारिश
दिल्ली के बाद बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां 29 जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 7 जुलाई से 10 जुलाई तक अनेक जगहों पर बारिश हो सकती है। कई जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
बिहार और अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बिहार के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। कैमूर और रोहतास जिले में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, 24 जिलों के कुछ हिस्सों और 14 जिलों के एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा से लेकर पंजाब, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में पहले ही बारिश और भूस्खलन के चलते हालात बिगड़े हुए हैं। वहीं, यहां आज कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। वहीं, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कई जगहों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 09:08 IST