Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, चिलचिलाती गर्मी के बाद छाए काले बादल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ गर्मी और भीषण लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। वहीं कई इलाकों में आंधी-बारिश शुरू हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi-NCR Weather Update
Delhi-NCR Weather Update | Image: ANI

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ गर्मी और भीषण लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। 

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। लगातार बढ़ते तापमान और भीषण लू के थपेड़ों के बीच अचानक मौसम ने तेजी से करवट ली है।  

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश 

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और भीषण लू का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए राहत की खबर आई है।दोपहर तक जहां आसमान से आग बरस रही थी और अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच गया था, वहीं अचानक आसमान में घने काले बादल उमड़ पड़े और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने लगीं और अभी कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।  IMD ने साफ कहा है कि यह मौसम सिस्टम अगले कुछ घंटों तक सक्रिय रहेगा और अचानक बदल सकता है, इसलिए लोग पूरी सतर्कता बरतें और मौसम सामान्य होने तक बाहर निकलने से बचें। 

तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत 

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच मौसम ने आखिरकार करवट ली है। तेज धूप और लू की मार झेल रहे लोगों को मौसम में आए इस अचानक बदलाव से बड़ी राहत मिली है। बता दें, पिछले दिनों जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, वहीं इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Thane Video: मुंब्रा में चार मंजिला इमारत से लटका बकरा, लोगों ने जानपर खेलकर बचाई जान;  वायरल हुआ रेस्क्यू वीडियो

 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड