Weather Update: दिल्ली-NCR में घना कोहरा और ठंड का कहर, सफेद वंडरलैंड में बदला गुलमर्ग... देशभर में मौसम का हाल जानें

दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया हुआ है और गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी की वीडियो सामने आई है। IMD ने उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी किया है, जानिए पूरा मौसम अपडेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
दिल्ली-NCR में घना कोहरा/ गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी | Image: X

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरा NCR कोहरे की मोटी चादर में लिपट गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 दिसंबर को भी सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 23 दिसंबर को भी आसमान बादलों से ढका रहेगा, सुबह धुंध देखने को मिलेगी। यानी अगले तीन दिन मौसम इसी तरह बना रहने वाला है।

देशभर में ठंड का असर देखने को मिल रहा है, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद वंडरलैंड में बदल गया। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में घना कोहरा जारी है। इन राज्यों में शीतलहर की भी चेतावनी है। दिल्ली में AQI अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है।

दिल्ली-NCR में 3 दिन कोहरे का कहर, प्रदूषण भी रहेगा

दिल्ली-NCR में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। सर्दी का सितम भी जारी है। आने वाले तीन दिनों तक लगातार दिल्ली का तापमान घट सकता है। वहीं प्रदूषण को लेकर बात की जाए तो सीपीसीबी के मुताबिक, दिसंबर के बाकी बचे 9 दिनों तक भी दिल्लीवालों को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

सफेद वंडरलैंड में बदला गुलमर्ग, हो रही बर्फबारी   

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भी इस वक्त ताजी बर्फबारी हुई है, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद वंडरलैंड में बदल गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, पहाड़ी राज्‍य जैसे उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल सकता है। यहां के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्‍की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। 25 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। बारिश के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन (Cold Wave) बढ़ेगी। 

Advertisement

कल सुबह दिल्ली-NCR में घना कोहरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 22 दिसंबर को सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान भी गिर सकता है, जिससे शीतलहर की स्थिति बनेगी। यह कोहरा यातायात को प्रभावित कर रहा है, उड़ानें और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अगर आप बाहर निकलें तो IMD का ताजा अपडेट जरूर जानें। 

यह भी पढ़ें: Aadhaar card: इस एक गलती से खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड