Delhi Crime: मुखर्जी नगर में दिनदहाड़े लड़के ने चाकू से किया लड़की पर हमला... CCTV फुटेज आया सामने

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक लड़के ने दिनदहाड़े लाइब्रेरी जाने वाली लड़की के ऊपर चाकू से हमला किया। घटना की वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक लड़के ने दिनदहाड़े लाइब्रेरी जाने वाली लड़की के ऊपर चाकू से हमला किया। घटना की वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। मुखर्जी नगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक युवक एक लड़की पर हमला कर रहा है। हालांकि, इस हमले लड़की को गंभीर चोटें नहीं आई है और वो खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, ये वारदात 22 मार्च, शुक्रवार की है।

कहा जा रहा है कि वीडियो में जो युवक दिख रहा है, उसका नाम अमन है और वो मुखर्जी नगर में ही इधर उधर भटकता रहता है। वहां आसपास रहने वाले स्टूडेंट्स पागल बोलकर अक्सर आरोपी का मजाक उड़ाते थे। अब लड़के का कहना है कि जिस लड़की पर आरोपी ने हमला किया, उसने भी उसका मजाक उड़ाया था। लड़की वारदात वाले इलाके में ही एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आती थी। मजाक उड़ने की वजह से आरोपी गुस्से में आ गया, और उसने सब्जी की रेहड़ी से चाकू उठा कर उस पर हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने बचाई लड़की की जान

राहत की बात ये है कि लड़की को हल्की चोटें आई है, लेकिन वो सुरक्षित है। ऐसे कई मामलों में देखा गया है कि आसपास खड़े लोग तमाशाबीन बनकर सबकुछ देखते रहते हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण दिल्ली का साक्षी मर्डर केस है, जिसमें एक युवक लड़की के ऊपर 17 बार चाकू से हमला करता है, लोगों की भीड़ जुटी रहती है लेकिन कोई उसे नहीं रोकता है। इस हमले के वक्त आस पास से गुजर रहे लोगो ने आरोपी को रोकने और पकड़ने की पूरी कोशिश की। यही कारण है कि लड़की को बहुत ज्यादा चोटें नहीं आई और वो सांसे ले रही है। फुटेज में लोग लड़की की मदद करने और उस आदमी को काबू करने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला को गंभीर चोट नहीं आई है। हमने अमन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमन ने महिला द्वारा उसका मजाक उड़ाए जाने के बाद आपा खो दिया। सूत्र ने कहा, ‘‘हमें पता चला कि उस आदमी को एक फल विक्रेता से चाकू मिला। वह लड़की के पीछे भागा और उसे चाकू मार दिया। कुछ राहगीरों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: राकेश कुमार भदौरिया और वाराप्रसाद राव BJP में हुए शामिल, वायुसेना के प्रमुख रह चुके हैं भदौरिया

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड