UP: टेंपो ट्रैवलर ने थार और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत; दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक्सप्रेसवे पर IPEM कॉलेज एग्जिट पॉइंट के पास टेंपो ट्रैवलर ने थार और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Meerut Expressway Accident
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा | Image: Republic

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक  सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।  एक्सप्रेसवे पर IPEM कॉलेज के पास थार और बाइक सवार को एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थार में आए 2 युवक और एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर चालक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक्सप्रेसवे पर IPEM कॉलेज एग्जिट पॉइंट के पास एक थार गाड़ी खड़ी थी। थार से उतरकर दो युवक एक बाइक सवार से बात कर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टेंपो ट्रैवलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टेंपो ट्रैवलर ने थार को मारी टक्कर

टेंपो ट्रैवलर में 26 महिलाएं सवार थीं, जो दिल्ली से हरिद्वार जा रही थीं। घटना सुबह 6.10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड