BREAKING: Sanjay Singh को मिली जमानत...कर सकेंगे लोकसभा चुनाव में प्रचार, AAP के लिए राहत भरी खबर
AAP MP Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की भी अनुमति दे दी है।
- भारत
- 2 min read

Supreme Court Grants Bail To AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बहुत बड़ी राहत मिली है। तथाकथित शराब घोटाला मामले में संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वो जेल में थे। अभी सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की भी अनुमति दे दी है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले वाली पीठ ने सुनवाई की। AAP नेता ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के सामने इस आधार पर जमानत का अनुरोध मांगी थी कि वो 3 महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं और इस अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत के साथ रिहा करने का आदेश दिया है।
ईडी ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया
सबसे अहम बात ये रही कि केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने सुप्रीम कोर्ट में संजय सिंह की जमानत को लेकर कोई विरोध नहीं किया। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।