'दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी',कानूनी व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला

अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है और दिल्ली को दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी बताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal | Image: PTI

पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने गुरुवार, 28 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि बढती अपराध की घटना की वजह से आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मैप शेयर किया जिसमें यह दिखाया गया था कि अमित शाह के आवास से  कुछ किलोमीटर के दायरे में कितनी अपराधिक घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारी मन और दुख से करना पड़ रहा है। क्योंकि दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है तो इस पर बात करना जरूरी है।

दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी-केजरीवाल

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में कानून व्यवस्था की बुरी हालत होती जा रही है। पिछले 1-1.5 साल से दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। व्यापारियों को वसूली के फोन आ रहे हैं। चारों तरफ महिलाओं के साथ छेड़खानी, मर्डर, गैंगरेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई सालों के बाद दिल्ली में गैंगवार देखने को मिल रहे हैं। आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है।

'केजरीवाल को नहीं, अपराध को रोकिए'

केजरीवाल ने आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि 2022 में दिल्ली में 501 मर्डर हुए जो पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा हैं। पिछले 3 महीने में यमुनापार हुए गैंगवार नें 20 लोगों की जाने गई है। हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। कल मैं नांगलोई गया। नांगलोई में रौशन लाल नाम के एक व्यक्ति जो दुकान चलाते हैं उन पर गोली चलाई गई। कल मैं उनसे मिलने के लिए गया था, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझे उनके दुकान तक नहीं जाने दिया। बाद उन्होंने अपने बेटे को भेजा मैंने उनके बेटे से मुलाकात की। मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं केजरीवाल को मत रोकिए अपराध को रोकिए। वो आपकी जिम्मेदारी है।

Advertisement

केजरीवाल का केंद्र पर तंज

केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी नारा लगाती है बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ। बेटियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी थी, हमने पढ़ाया। बचाने की जिम्मेदारी आपकी थी,मगर आपने नहीं बचाया। दिल्ली को सबसे असुरक्षित राजधानी क्यों बना दिया? जनता इसका जवाब चाहती है।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के जरिए INDI गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड