अपडेटेड 30 May 2024 at 11:12 IST
अब सच में डराने लगी दिल्ली की गर्मी, हीटवेव से हुई पहली मौत; और भयावह हो सकते हैं हालात
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रचंड जारी है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो सच में डराने वाली है।
- भारत
- 2 min read

Delhi Heat Wave: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रचंड जारी है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो सच में डराने वाली है। ये उनके लिए एक चेतावनी है जो गर्मी और हीटवेव को हल्के में लेते हैं। जी हां दिल्ली की गर्मी कातिल हो चुकी है और एक शख्स की जान ले चुकी है। इस सीजन गर्मी से दिल्ली में यह पहली मौत है।
मरने वाले शख्स की उम्र 40 साल थी और उसे हीटस्ट्रोक के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक बिहार के दरभंगा का रहने वाला था और दिल्ली के एक पाइप फिटिंग कंपनी में काम करता था।
107 डिग्री बुखार के बाद लाया गया अस्पताल
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक मृतक के साथ कमरे में रहने वाले उसे दोस्त उसे सोमवार की देर रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों के मुताबिक मृतक बिना पंखे या कूलर वाले कमरे में रहता था। उसे बहुत तेज बुखार हो गया था। उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री से उपर चला गया।
Advertisement
अस्पताल लाने के बाद उसे फौरन हीटस्ट्रोक यूनिट में भर्ती कराया गया था। वह मंगलवार शाम तक यूनिट में रहा। बुधवार सुबह उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत दोपहर करीब 3 बजे हुई।
कितने मरीज भर्ती?
Advertisement
आरएमएल अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. अजय चौहान के मुताबिक, पिछले सप्ताह हीट स्ट्रोक यूनिट में 6-7 मरीज भर्ती हुए थे। अजय चौहान इस यूनिट के प्रमुख भी हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से दो मरीज अभी भी भर्ती हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 May 2024 at 10:51 IST