BIG BREAKING: हत्या या सुसाइड! पॉश इलाके हौजखास के डियर पार्क में पेड़ से झूलती मिली लड़के-लड़की की लाश, दिल्ली में हड़कंप
दिल्ली के VIP इलाकों में शुमार हौजखास के डियर पार्क में एक लड़के और लड़की की लाश पेड़ से लटकती मिलने के बाद से सनसनी मच गई है।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली के VIP इलाकों में शुमार हौजखास के डियर पार्क में एक लड़के और लड़की की लाश पेड़ से लटकती मिलने के बाद से सनसनी मच गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टिया मामला खुदकुशी का लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पेड़ों पर दोनों के शव मिलने की जानकारी वहां के सुरक्षा गार्ड ने दी। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 6.31 बजे बलजीत सिंह (35), निवासी हौज खास गांव, जो जिला पार्क, डियर पार्क, हौज खास, दिल्ली में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है, उन्होंने एक पीसीआर कॉल की। जिसमें बताया गया कि एक लड़का और एक लड़की एक पेड़ की शाखा पर लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि एक लड़का उम्र लगभग 17 वर्ष, जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी और एक लड़की जो लगभग 17 वर्ष की थी, जिसने हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी, दोनों एक पेड़ की शाखा पर नायलॉन की रस्सी से लटके थे। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)