दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, CM रेखा गुप्ता ने 2500 रुपये महीना की 'लक्ष्मी योजना' को दी मंजूरी; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन

Delhi Lakshmi Yojana: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से शानदार गिफ्ट मिला है। CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को 2,500 रुपये महीना की 'लक्ष्मी योजना' को मंजूरी प्रदान कर दी है।  

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Lakshmi Yojana cm rekha gupta
दिल्ली में लक्ष्मी योजना का ऐलान: हर महीने मिलेंगे ₹2500, कब से आवेदन? | Image: @gupta_rekha

मंगलवार, 28 जुलाई को दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। CM ने दिल्ली में 2,500 रुपये हर महीने मिलने का इंतजार कर रही महिलाओं को 'लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दे दी गई है। मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने खुद इस योजना का ऐलान किया। इस योजना का ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि आज हमारे के लिए खुशी का दिन है। हमने जो दिल्ली की बहनों से प्रॉमिस किया था, उसकी मंजूरी दे दी है।

दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये

'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की पात्र बहनों के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये दिए जाएंगे।

रक्षाबंधन पर ₹2,500 की पहली किस्त

CM रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी। हर महीने मिलने वाली यह सहायता किसी मां की दवा का सहारा बनेगी, किसी बेटी की पढ़ाई को गति देगी और किसी परिवार के रोजमर्रा के खर्च में राहत लाएगी। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, दिल्ली की बहनों के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संकल्प है।'

हमारी सरकार ने दिल्ली से किया एक और वादा निभाया है। सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई।

Advertisement

कब से रजिस्ट्रेशन करना होगा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए 1 अगस्त से पोर्टल शुरू हो जाएगा। पात्र बहनें आवेदन कर सकेंगी और प्रक्रिया पूरी करके रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कोच वीवीएस लक्ष्मण, जिम्बाब्वे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कही ये बड़ी बात
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड