BIG BREAKING: महिलाओं को अब 2100 रुपये हर महीने देगी दिल्ली सरकार, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार महिलाओं को अब 2100 रुपये हर महीने देगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल | Image: ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी(AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा कि दिल्ली की महिलाओं को अब 1000 रुपये की जगह  2100 रुपये हर महीने दिल्ली सरकार देगी।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमनें महिलाओं से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है। राजधानी दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के खाते में हर महीने हजार रुपए जाएंगे। सरकार ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। मगर आज इससे भी बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज मैं दिल्ली की जनता के लिए दो बड़ी घोषणा करने आया हूं। दोनों घोषणाएं महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि हर महिला को 1,000 रुपये दूंगा। आज सुबह आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ। अब यह योजना दिल्ली में लागू हो गई है।

महिलाओं को अब मिलेगा हर महीने 2100 रुपए

केजरीवाल ने आगे कहा, 10-15 दिन में चुनावों की घोषणा हो जाएगी, इसलिए अभी खाते में पैसे ट्रांसफर करना संभव नहीं है। कुछ महिलाओं ने कहा कि महंगाई के चलते 1000 रुपये काफी नहीं होंगे। इसलिए कल से 2100 रुपये प्रति माह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। दिल्ली में महिलाओं को अब 1000 रुपए नहीं बल्कि प्रत्येक महीने 2100 रुपए मिलेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अतुल ने क्यों किया खुद को खत्म करने का फैसला, पिता ने बताई असली वजह

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड