अपडेटेड 5 March 2024 at 12:07 IST

'1000 हर महीने पाओ...', दिल्ली सरकार की इस योजना से किन महिलाओं को मिलेंगे पैसे, क्या हैं शर्ते?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की लड़कियों और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। जानें क्या हैं शर्त

Follow : Google News Icon  
Delhi Finance Minister Atishi
Delhi Finance Minister Atishi | Image: ANI

Delhi Mukyamantri Mahila Samman Yojna: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने इस साल के बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। अपने कुल बजट 76000 करोड़ रुपये में से 2000 करोड़ रुपए महिलाओं के मद में खर्च किया जाएगा। अपने पहले बजट में वित्त मंत्री आतिशी ने महिलाओं को फोकस में रखा। बजट में ऐलान किया गया कि दिल्ली की लड़कियों और महिलाओं को महीने के हजार रुपए मिलेंगे।


लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है ऐसे में आम आदमी पार्टी ने चुनावी साल में आधी अबादी को खुश करने की कोशिश की है। चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने अपने बजट 2024-25 में महिलाओं के लिए नई घोषणा की है। अब मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukyamantri Mahila Samman Yojna) के तहत दिल्ली की लड़कियों और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे।

आतिशी ने अपने बजट भाषण में क्या कहा था?

आतिशी ने अपने बजट भाषण में कहा था कि ये 'रामराज्य' वाला बजट है। उन्होंने कहा था कि हमारे परिवार में जब बेटी या बहन ससुराल से अपने घर आती है तो उसके बड़े भाई या पिता उसके हाथ में कुछ पैसा थमा देते हैं ताकि वह अपने जरूरतों का सामान खरीद सकें। मगर अब उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी। CM केजरीवाल बड़ा भाई और बेटा होने का फर्ज निभाया है और यह योजना लेकर आएं हैं।


अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यह योजना क्या है? किन लड़कियों/ महिलाओं को पैसा मिलेंगे? पैसे मिलने के शर्त क्या हैं। इसके लिए क्या-क्या करने होगा।

Advertisement
  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति माह 1000 की राशि मिलेगी।
  • अगर आप स्कूल या कॉलेज की छात्रा हैं तो आपको हर महीने 100 रुपए मिलेंगे।
  • स्कीम क लिए पात्र महिलओं को एक फॉर्म भरना होगा और सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा ।
  • फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।
  • स्कीम का लाभ लेने के लिए महिला को किसी सरकारी योजना का हिस्सा नहीं होना चाहिए।
  • सरकारी कर्मचारी और  इनकम टैक्स पेयर को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आगर आपके पास किसी तरह की नौकरी हो ( फुल टाइम/पार्ट टाइम/कॉन्ट्रैक्ट ) है मगर आप टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं तो आपके पैसे मिलेंगे।
  • अगर आप गृहणी हैं और आपको किसी तरह की सरकारी पेंशन नहीं मिलती तो आपको हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: अचानक एक छोटे से सैलून पहुंचे CM भजनलाल, सब रह गए हक्के-बक्के!

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 11:30 IST