अपडेटेड 30 April 2024 at 13:37 IST

दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम होने की खबर, पुलिस ने खाली करवाया हॉस्पिटल

दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल के भीतर उस समय हड़कंप मच गया, जब ई-मेल के जरिए हॉस्पिटल में बम होने की खबर दी गई।

Follow : Google News Icon  
Chacha Nehru Hospital
Chacha Nehru Hospital | Image: X

Chacha Nehru Hospital: राजधानी दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल के भीतर उस समय हड़कंप मच गया, जब ई-मेल के जरिए हॉस्पिटल में बम होने की खबर दी गई। चाचा नेहरू अस्पताल दिल्ली के गांधी नगर थाना इलाके में स्थित है। इस सूचना ने पुलिस और प्रशासन के भी हाथ-पैर फुला दिए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत अस्पताल को खाली करवा दिया। हालांकि ताजा जानकारी ये आई है कि अभी तक अस्पताल में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

चाचा नेहरू अस्पताल ने ई-मेल के जरिए हॉस्पिटल में बम होने की जानकारी के बारे में पुलिस को कॉल लिया था। PCR कॉल के जरिए जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर हॉस्पिटल को खाली करवाया। पुलिसकर्मियों की तरफ से अस्पताल के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल जिस ईमेल के जरिए अस्पताल को सूचना भेजी गई थी, पुलिस उसके आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 9 महिला कैदियों को कोर्ट ले जा रही बंदी वैन में लगी आग
 

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 12:59 IST