BREAKING: अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, नवरात्रि के दूसरे दिन नए घर में गृहप्रवेश

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार, 4 अक्टूबर को सीएम आवास खाली कर दिया और अपने नए पते के लिए रवाना हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal New residence Bungalow No 5 Ferozshah Road
Arvind Kejriwal New residence | Image: ANI/Facebook

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार, 4 अक्टूबर को सीएम आवास खाली कर दिया और अपने नए पते के लिए रवाना हो गए। केजरीवाल नवरात्र के दूसरे दिन अपने परिवार के साथ नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं जो लुटियन दिल्ली में है।

AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने नए पते के लिए रवाना हो गए जो लुटियंस दिल्ली में है। उनका नया पता फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 है। केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ नवरात्र के दूसरे दिन नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। उन्हें सीएम हाउस से रवाना होते देखा गया। 

अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM हाउस

केजरीवाल को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में सीएम आवास से निकलते देखा गया। उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे। केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद रहते हुए उन्हें सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सीएम आवास मिला हुआ था, जो अब उन्हें छोड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे।

अब यहां रहेंगे AAP के मुखिया

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा में फिरोजशाह रोड स्थित 5 नंबर बंगले में रहेंगे, जो आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल को मिला हुआ है। मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और उन्हें मध्य दिल्ली के पते पर बंगला आवंटित किया गया है। इस आवास को चुनने की एक वजह ये बताई जाती है कि अशोक मित्तल का ये घर नई दिल्ली विधानसभा में है, जो केजरीवाल का विधानसभा क्षेत्र भी है। लिहाजा केजरीवाल अपनी विधानसभा और दिल्ली का चुनाव प्रचार देखते रहेंगे। इसके अलावा जिस घर में जाएंगे वो पार्टी मुख्यालय के करीब भी है।

Advertisement

केजरीवाल के पास अपना घर नहीं

बता दें कि दिल्ली में विधायकों के लिए सरकारी आवास नहीं है, जबकि केजरीवाल अब सिर्फ एक विधायक हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी में रहते थे। एक दशक से अधिक समय तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए भी केजरीवाल ने राजधानी में अपना घर नहीं खरीदा है।

यह भी पढ़ें:  लड्डू में मिलावट तो भ्रष्टाचार का एक छोटा सा नमूना है: पवन कल्याण
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड