Delhi: पश्चिम विहार में आवासीय फ्लैट में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, 2 घायल
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक आवासीय फ्लैट में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
- भारत
- 1 min read

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक आवासीय फ्लैट में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना पश्चिमपुरी इलाके में नयी झुग्गी बस्ती में घटी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा…
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘अग्निशमन विभाग को रात लगभग 10:27 बजे कॉल मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। भूतल समेत तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया गया।’’
डीएफएस प्रमुख ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों को फ्लैट में एक महिला का जला हुआ शव मिला। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। डीएफएस की टीम ने दो अन्य लोगों को झुलसी हुई हालत में बचा लिया और उन्हें तुरंत आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)