Delhi News: मनीष सिसोदिया को 22 जुलाई तक राहत नहीं, दिल्ली की अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत से राहत नहीं मिली है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
manish sisodia
Former Deputy CM Manish Sisodia | Image: PTI/File

Manish Sisodia News: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत से राहत नहीं मिली है। तथाकथित शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 जुलाई को खत्म हो रही थी। उसके बाद सोमवार को AAP नेता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिसोदिया की अदालत में पेशी हुई। सुनवाई के दौरान दिल्ली की एक अदालत ने शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 दिनों के लिए बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें: धार के भोजशाला में मंदिर या मस्जिद? एएसआई ने हाईकोर्ट में पेश की रिपोर्ट

मनीष सिसोदिया को कब गिरफ्तार किया गया?

दिल्ली सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके मनीष सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई ने तथाकथित शराब घोटाला केस में गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। बाद में उन्हें मार्च 2023 में अब रद्द की जा चुकी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय एजेंसी ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement

क्या है पूरा कथित शराब घोटाला?

नवंबर 2021 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति बनाई थी। नई आबकारी नीति से दिल्ली का शराब कारोबार निजी हाथों में चला गया था। इस नई नीति के तहत दिल्ली के 32 जोन में 849 दुकानें खुलनी थीं। हर जोन में 27 दुकानें खोलने की बात कही गई थी। दिल्ली सरकार ने इस पॉलिसी के पीछे तर्क ये दिया था कि नई नीति से माफिया राज खत्म होगा और और सरकार के राजस्व में बढ़ावा होगा। दिल्ली में बोतल पर एक बोतल फ्री भी मिलने लगी थी। काफी दिनों तक ये सिलसिला चला था।

एक साल से भी कम समय बाद जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को नीति में उल्लंघन की सूचना दी थी। बाद में उपराज्यपाल ने नई आबकारी नीति की जांच CBI से कराने की सिफारिश की। CBI ने इस मामले में अगस्त 2022 में केस दर्ज किया था। इसके बाद 23 अगस्त 2022 को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। शराब घोटाला मामले में पहली गिरफ्तारी सितंबर 2022 में विजय नायर के रूप में हुई थी।

Advertisement

25 नवंबर 2022 को सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थीं। मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन 26 फरवरी 2023 को लिया था, जबकि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई। बाद में ईडी ने सिसोदिया को अरेस्ट कर लिया था। अप्रैल 2023 में केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ की थी। 4 अक्टूबर 2023 को संजय सिंह गिरफ्तार किए थे। 15 मार्च 2024 को BRS नेता के कविता को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। 21 मार्च 2024 को सबसे बड़ी गिरफ्तारी के रूप में केजरीवाल पकड़े गए थे।

यह भी पढ़ें: अब राज्यसभा में खिसका बीजेपी का नंबर...सरकार के फैसलों पर कितना पड़ेगा असर?

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड