अपडेटेड 21 January 2025 at 22:23 IST

दिल्ली चुनाव: पप्पू यादव ने केजरीवाल पर 11 साल के कुशासन का आरोप लगाया

लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने मंगलवार को बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और चौपट होती सार्वजनिक सेवाओं का हवाला देते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 11 साल के कुशासन का आरोप लगाया।

Follow : Google News Icon  
papJan Adhikar Party National President Pappu Yadav pu yadav
Jan Adhikar Party National President Pappu Yadav | Image: PTI/File

लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने मंगलवार को बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और चौपट होती सार्वजनिक सेवाओं का हवाला देते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 11 साल के कुशासन का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने बादली विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा और स्वरूप नगर इलाकों में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र यादव के साथ दो सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया।

उन्होंने 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की विरासत पर प्रकाश डालते हुए मतदाताओं से देवेंद्र यादव का समर्थन करने का आग्रह किया। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने वाले पप्पू यादव ने कहा, ‘‘केजरीवाल की सरकार ने रिकॉर्ड उच्च बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, खराब शिक्षा व्यवस्था और चौपट स्वास्थ्य सुविधा के साथ दिल्ली को विफल कर दिया है।’’

Advertisement

कांग्रेस के एक बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘देवेंद्र यादव की जीत से क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि बहाल होगी।’’ दिल्ली विधानसभा का चुनाव पांच फरवरी को होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 January 2025 at 22:23 IST