दुनिया को मैं साफ कहता हूं हम न्यूट्रल नहीं हैं, मैं शांति के पक्ष में हूं- PM मोदी
India News: दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचल को लेकर दिए बयान पर बवाल जारी है। BJP ने केजरीवाल के खिलाफ मार्च निकाला। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ आज भी प्रयागराज दौरे पर हैं। संभल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मस्जिद कमेटी की याचिका पर कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया।
- भारत
- 15 min read

दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई रहेगा। एक ओर बीजेपी और AAP जहां एक दूसरे पर हमलावर हैं। चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचल को लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। BJP ने केजरीवाल के बयान के खिलाफ मार्च निकाला। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ आज भी प्रयागराज दौरे पर हैं। संभल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मस्जिद कमेटी की याचिका पर कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया। तमाम खबरों के लिए बने रहें…
केजरीवाल ने यूपी में जाकर वाराणसी से चुनाव लड़ा था: मलूक नागर
RLD नेता मलूक नागर का अरविंद केजरीवाल और इंडिया गठबंधन पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने यूपी-बिहार के लोगों का अपमान किया है। तुमने (अरविंद केजरीवाल) यूपी में जाकर वाराणसी से चुनाव लड़ा था। माफी मांग लो सार्वजनिक रूप से। नहीं तो UP-बिहार के लोग सबक सिखा देंगे और फिर पछतावा ही रहेगा। बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र सहित सब जगह इनकी लड़ाई है। इंडिया गठबंधन बचा कहा है, ये टूट गया है, बिखर गया है,इसके छोटे-छोटे पीस हो गए हैं।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हमें उम्मीद है कि कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बहुत अच्छा रहेगा। दिल्ली के लोग याद करते हैं कि कांग्रेस के कार्यकाल में दिल्ली में काफी विकास हुआ था। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है...इसके लिए भाजपा और AAP दोनों ही जिम्मेदार हैं..."
Advertisement
कोयला खदान में फंसे 8 लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी
असम में 3 किलो, उमरंगसो क्षेत्र में एक कोयला खदान में फंसे 8 लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। बचाव अभियान में मदद करने के लिए कोल इंडिया का 12 सदस्यीय विशेष बचाव दल 3 किलो उमरंगसो क्षेत्र की कोयला खदान स्थल पर पहुंचा है।
बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रीय स्मारक पर चरण-1 का काम पूरा
शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रीय स्मारक पर चरण-1 का काम पूरा होने और दूसरे चरण का काम शुरू होने पर कहा, "चरण 1 पूरा हो गया है, चरण 2 बहुत जल्द प्रदर्शित होगा। हम इसका इंतजार कर रहे हैं। उनकी जीवन गाथा लाखों लोगों को प्रेरित करती है, हम इसे यहां प्रदर्शित करेंगे। यह हमारे लिए बहुत भावनात्मक है, हमारे दिल के करीब है..."
Advertisement
अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम 3 दिनों तक होगा आयोजित
अयोध्या के पुलिस कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा, "सारी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां कार्यक्रम को संबोधित करने आएंगे...कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...कार्यक्रम 3 दिनों तक चलेगा।"
हमें पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन करने का अवसर मिला: मोहन चरण माझी
18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "हमें पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन करने का अवसर मिला...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इसमें शामिल हुईं...हमारा कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा..."
CM योगी ने PM मोदी से की मुलाकात
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रयागराज महाकुंभ को लेकर हुई बैठक। सीएम योगी ने इस मुलाकात को लेकर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सनातन गर्व का प्रतीक महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज अपने दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप से दुनिया को 'नए भारत' का दर्शन करा रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!"
हमने 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन पूरा किया: एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "हमने अभी-अभी 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन पूरा किया है। मैंने उनमें से कई में भाग लिया है। कुछ मंत्री के रूप में, कुछ सचिव के रूप में, कुछ राजदूत के रूप में। मैं आपको बता दूं, मुझे लगा कि इस बार कई मायनों में यह एक बहुत अच्छा प्रवासी भारतीय दिवस था। यह बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया था। प्रवासी लोगों से प्रतिक्रिया बहुत अच्छी थी। हमारे साझेदार, जो कि ओडिशा की राज्य सरकार है, से हमें जो प्रतिक्रिया मिली, वह भी बहुत सराहनीय थी।"
छत्तीसगढ़ को फिर से 3 लाख 88 हजार PM आवास की सौगात: CM साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "नगपुरा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम था...आज उन्होंने छत्तीसगढ़ को फिर से 3 लाख 88 हजार प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी। मैं उसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ की तरफ से उनका धन्यवाद करता हूं। आज कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए 203 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को दिए। जैसे ही नया वित्तीय वर्ष आएगा वैसे ही फिर प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराएंगे..."
ब्रजेश पाठक ने ब्रह्माकुमारी के स्वर्णिम भारत ज्ञान कुंभ पंडाल का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्रह्माकुमारी के स्वर्णिम भारत ज्ञान कुंभ पंडाल का उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "ब्रह्मकुमारी ने अपने पंडाल में जिस तरह मानव विकृतियों को विभिन्न चलचित्रों के माध्यम से दर्शाया है, वह अद्भुत है। मैं इस कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं... इससे लोग सीखेंगे, अपने अंदर बदलाव लाएंगे।"
23 जनवरी 2027 को बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी होगी: उद्धव ठाकरे
बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर शिवसेना(UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "23 जनवरी 2027 को उनकी जन्म शताब्दी होगी। उससे पहले इस (स्मारक) का अनावरण किया जाना चाहिए। मैं वास्तुकार को धन्यवाद देना चाहूंगा... चरण 2 का काम शुरू होगा... इसका श्रेय उस सरकार को जाएगा जो अनावरण के समय सत्ता में होगी... जिन्होंने उनकी विचारधारा को त्याग दिया है वे इसका श्रेय नहीं ले सकते।"
INDI गठबंधन को लेकर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी?
INDI गठबंधन पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जब लोकसभा चुनाव और नतीजों का माहौल बना था, तब बैठक होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब क्योंकि नेतृत्व कांग्रेस पार्टी ने लिया है, और कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है तो उन्हें INDI गठबंधन को लेकर एक बैठक, वार्ता करनी चाहिए थी। कल एकतरफा बयान आया कि यह लोकसभा तक का गठबंधन था उसके बाद कोई गठबंधन नहीं, अगर ऐसा है तो कांग्रेस को जनता के बीच आकर INDI गठबंधन को लेकर एक स्पष्टीकरण देना चाहिए।"
दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल पर भरोसा रखती है: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, "आम आदमी पार्टी लगातार यह मुद्दा उठाती रही है कि किस तरह रणनीतिक तौर पर वोट काटे जा रहे हैं... भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए वे इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल पर भरोसा रखती है इसलिए उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) ऐसा कुछ नहीं कहा, उन्होंने कहा कि जो मतदाता जोड़ हो रहे हैं वह कहां से हो रहे हैं इसपर चुनाव आयोग की जवाबदेही बनती है..."
अरविंद केजरीवाल के बयान पर क्या बोले तेजस्वी?
RJD नेता तेजस्वी यादव ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, “यह चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाने या जोड़ने का मामला है। महाराष्ट्र में भी, लाखों वोट बाद में एकत्र किए गए थे, यह जोड़ने या घटाने का मामला है, वे इसे एक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने अपने बयान को लेकर कहा, "हमसे दिल्ली के संदर्भ में सवाल पूछा गया था... हमने लोकसभा चुनाव INDIA गठबंधन में लड़ा, पंजाब में AAP अलग से लड़ी, केरल में वाम दल अलग लड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर हमारा INDIA गठबंधन है और जहां तक बिहार का सवाल है, यहां हमारा INDIA गठबंधन है, शुरू से ही महागठबंधन है..."
अनुप्रिया पटेल ने विश्व हिंदी दिवस 2025 की बधाई दी
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "विश्व हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर सभी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बधाई। आज का दिन भारत की वैश्विक पहचान को बढ़ाने और उसके लिए प्रयास करने के लिए समर्पित है। हिंदी हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने का एक सशक्त माध्यम है। हमारी संस्कृति, विरासत का आधार हिंदी है।"
INDI पर सीएम सैनी का निशाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने झूठ की दुकान खोल रखी है, वे झूठ बोलते हैं। जिन्होंने प्रदेश की जनता की सेवा करने का संकल्प लिया था, उन्होंने प्रदेश की जनता को छोड़कर खुद की सेवा की। अब उन्हें लगने लगा है कि अब दिल्ली की जनता उन्हें पूछने वाली नहीं है, इसलिए कभी वे कांग्रेस की तरफ देखते हैं, जिसे वे गाली देते थे, सोचते हैं कि शायद उनसे हाथ मिलाकर सत्ता में आ जाएं। लेकिन जिस तरह से उनका शासन रहा है, उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया लोगों को अब ये बात समझ आ गई है... INDI गठबंधन में सबके चेहरे भ्रष्टाचार में फंसे हैं...इसलिए उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो किससे समझौता करते हैं...वे खुद को बचाने के लिए समझौता करते हैं।"
दिल्ली के विकास में UP-बिहार के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है: रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल एक जिम्मेदार नेता हैं...मुझे लगता है कि इस तरह की बयानबाजी करना ठीक नहीं है। कई सालों से दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है और उनको नकली वोटर बोलना ठीक नहीं है...मैं अरविंद केजरीवाल के बयान का निषेध करता हूं...हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें शांति चाहिए..."
केजरीवाल की टिप्पणी पर भाजपा सांसद रवि किशन का बयान
भाजपा सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल के मतदाताओं को लेकर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर कहा, "इससे साफ पता चलता है कि उन्हें अंदरखाने से पता चल गया है कि AAP बुरी तरह हार रही है और भाजपा सरकार बना रही है... वे हमेशा आश्वस्त रहते थे कि वे दिल्ली में जीतेंगे। लेकिन अब किसी के आंसू बह रहे हैं, किसी को गुस्सा आ रहा है। यह सब संकेत हैं, जब आपको अपने महकमो से पता चलता है कि हवा का रुख बदल गया, हवा का रुख भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और उन योजनाओं की तरफ है जिससे उन्होंने(AAP) दिल्ली वासियों को वंचित रखा..."
मनोज तिवारी का हमला
BJP सांसद मनोज तिवारी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से बाहर आए, जिन्हें AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर 'पूर्वांचल सम्मान मार्च' आयोजित करने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। मनोज तिवारी ने कहा, "अगर संजय सिंह में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि उनके नेता उन्हें दोगला कह रहे हैं। क्या संजय सिंह दोगले हैं? क्या पूर्वांचल के AAP नेता दोगले हैं? उन्हें अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। मुझे इस पर कोई स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है..."
राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का हमला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में 'संविधान बचाओ यात्रा' पर कहा, "जिन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाई, बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया वे किस मुंह से संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं। उन्हें आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है... जनता ये सब भूली नहीं है।"
CM योगी ने महाकुंभ के लिए बसों को दिखाई हरी झंडी
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के लिए 100 बसों को हरी झंडी दिखाई।
BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया का बयान
BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने पार्टी की कोर ग्रुप मीटिंग पर कहा, "आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के सभी प्रभारी नेता सीटों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने हम सभी सांसदों से 41 सीटों पर अपनी-अपनी राय मांगी है, हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व एक-एक सीट पर बारीकी से चर्चा कर रहा है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। अगर आज संसदीय बोर्ड की बैठक होगी तो आज लिस्ट आ जाएगी वरना कल आ जाएगी।"
फर्जी वोट बनवाए जा रही हैं- AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक
राजिंदर नगर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा, "BJP चुनाव बुरी तरह हार रही है। उस डर में वे अनैतिक आचरण कर रहे हैं। भाजपा का एक व्यक्ति 2-3 हज़ार वोट कटवाने के लिए आवेदन देता है। घर में बैठाकर लोगों को 1100 रुपए बांटे जा रहे हैं। फर्जी वोट बनवाई जा रही हैं। कल ये सब जानकारी चुनाव आयोग को हमने दी हैं।"
विपक्ष बट चुका है- चिराग पासवान
तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "आज इन्हीं के घटक दलों ने INDI गठबंधन को स्वाहा कर दिया। आज उन्हीं के कई घटक दलों ने उसकी समाप्ति की घोषणा पर दी। एक बात तय है कि विपक्ष बट चुका है। ऐसे भानुमति के कुनबे को कई बार बनते और बिगड़ते हम देख चुके हैं। कांग्रेस का नेतृत्व देश की जनता तो नकार ही चुकी है, कांग्रेस का नेतृत्व इनके घटक दल तक स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।"
BJP का 'पूर्वांचल सम्मान मार्च'
BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के विरोध में अशोक रोड से अरविंद केजरीवाल के आवास तक 'पूर्वांचल सम्मान मार्च' में हिस्सा लिया।
BJP पर बरसे संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "हाल ही में 'गली-गलौच' पार्टी के नेताओं ने वोट खरीदने के लिए 1100 रुपये बांटे। यह खुलेआम किया गया। हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि 'गली-गलौच' पार्टी के नेताओं को उनकी पार्टी की ओर से 10,000 रुपये बांटने के लिए दिए गए थे। उनके नेताओं ने सोचा कि जब चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है तो उन्हें 9000 रुपये बचाकर 1100 रुपये ही बांटने चाहिए। मैं 'गली-गलौच' पार्टी से लोगों के सामने सच्चाई बताने को कहता हूं। दिल्ली के लोगों को अब 'गली-गलौच' पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करने की जरूरत है।"
BJP की बैठक में पहुंचे अमित शाह-जेपी नड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली चुनाव 2025 से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर पहुंचे।
केजरीवाल खुद फर्जी और धोखेबाज हैं- गिरिराज सिंह
पूर्वांचल के मतदाताओं पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "केजरीवाल खुद फर्जी और धोखेबाज हैं... वे नमक हराम हैं। उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया। उन्होंने दिल्ली और पूर्वांचल के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने लोगों से यहां तक कहा कि अगर वे 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर पाए तो उन्हें वोट न दें। उन्हीं फर्जी मतदाताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। क्या वे भूल गए हैं? पूर्वांचल के लोगों ने ही दिल्ली को आज जैसा बनाया है।"
नई दिल्ली में संदीप दीक्षित ने घर-घर जाकर किया प्रचार
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंदिर मार्ग क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया और मतदाताओं से मुलाकात की।
CM योगी ने 'मां की रसोई' का किया उद्घाटन
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नंदी सेवा संस्थान' द्वारा संचालित 'मां की रसोई' का उद्घाटन किया।
वीरेंद्र सचदेवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को सत्ता खोने का डर है जिसके कारण वह जाति बिरादरी को गाली दे रहे हैं। मैं निवेदन करता हूं कि आप माहौल नहीं खराब करिए। आप ने जिस प्रकार से पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है वह गलत है।"
CM योगी ने 'कुंभवाणी' का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आकाशवाणी के विशेष रेडियो चैनल 'कुंभवाणी' का शुभारंभ किया।
अश्विनी वैष्णव ने किया इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में वंदे भारत रेक, अमृत भारत ट्रेन के डिब्बों और विस्टाडोम डाइनिंग कार का निरीक्षण करने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) का दौरा किया। उन्होंने कहा, "अमृत भारत ट्रेन साधारण नागरिकों के लिए बनाई गई है। इसके जनरल कोच में किसी भी प्रीमियम ट्रेन जैसी ही सुविधाएं हैं। इसे 'सबका साथ, सबका विकास और अन्त्योदय की भावना से बनाया गया है। आप इस ट्रेन में कई नई सुविधाएं देखेंगे, जैसे सीटों और पंखों की गुणवत्ता, चार्जिंग पॉइंट और नए डिजाइन वाले शौचालय तैयार किए गए हैं। वंदे भारत ट्रेनों में भी लगातार सुधार किए जा रहे हैं।"
कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट
भारतीय रेलवे के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी हुई जीरो
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो हुई।
दिल्ली में BJP CEC की बैठक आज
दिल्ली में आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह-जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। जल्द ही दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की अगली लिस्ट आ सकती है।
सीएम योगी के प्रयागराज दौरे का दूसरा दिन आज
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को उन्होंने अखाड़े में जाकर साधु संतों के साथ मुलाकात की। साथ ही महाकुंभ की तैयारी का जायजा भी लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया।