फांसी की सजा से बचा संजय रॉय तो CM ममता ने जताई नाराजगी, BJP ने TMC पर साधा निशान
India News Live: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और मर्डर मामले में दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन फांसी की सजा से बचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असंतोष जाहिर किया। वहीं, BJP ने TMC पर सबूत नष्ट करने और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। इस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
- भारत
- 19 min read

India News Live: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और मर्डर मामले में दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन फांसी की सजा से बचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असंतोष जाहिर किया। वहीं, BJP ने TMC पर सबूत नष्ट करने और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। इस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
US: ट्रंप और उनकी पत्नी सेंट जॉन्स एपिस्कोपल चर्च पहुंचे
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प वाशिंगटन के लाफायेट स्क्वायर स्थित सेंट जॉन्स एपिस्कोपल चर्च पहुंचे। आज डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे।
'रोहिणी में सुरक्षा बड़ा मुद्दा, आए दिन होती हैं घटनाएं'- प्रदीप मित्तल
दिल्ली: रोहिणी विधानसभा सीट से AAP प्रत्याशी प्रदीप मित्तल ने कहा- ‘रोहिणी विधानसभा में सुरक्षा बहुत बड़ा मुद्दा है। यहां आए दिन चेन स्नेचिंग, मोबाइल स्नेचिंग और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं होती रहती हैं। इस बार रोहिणी की जनता ने मन बना लिया है कि वे सभी बदलाव चाहते हैं और निश्चित रूप से दिल्ली में इस बार AAP भारी मतों के साथ विजयी होगी। अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।’
Advertisement
संजय रॉय को सियालदह कोर्ट से ले जाया गया, उम्र कैद की सजा
पश्चिम बंगाल: आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट से ले जाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सियालदह कोर्ट ने आर.जी. कर बलात्कार-हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अरविंद केजरीवाल बोले- 'किरायेदारों को भी मिलेगी फ्री बिजली की सुविधा'
दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'BJP ने ऐलान किया है कि हमारी सरकार बनेगी तो मोहल्ला क्लीनिक बंद करा दिए जाएंगे। कमल का बटन न दबाना नहीं तो सभी मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे। सरकार बनने के बाद मैं आप सभी के बिजली और पानी के गलत बिल माफ करा दूंगा। हमने DTC बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री की है। 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है और एक भी राज्य में बसें महिलाओं के लिए फ्री नहीं है। हम ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे किराएदारों को भी फ्री बिजली की सुविधा मिल सके।'
Advertisement
US कैपिटल में जुटी भीड़, डोनाल्ड ट्रंप लेंगे दूसरे कार्यकाल की शपथ
वाशिंगटन डीसी : लोग यू.एस. कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं, जहां आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होना है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे।
बजट को लेकर CM नायब बोले- 'अलग-अलग वर्गों से आ रहे हैं सुझाव'
पंचकुला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, 'बजट को लेकर हमारे पास अलग-अलग वर्गों से सुझाव आ रहे हैं... आज यहां पंचकुला में महिला उद्यमी और प्राकृतिक खेती करने वाली महिलाओं समेत लखपति दीदी के सुझाव इस बजट पूर्व परामर्श में आए हैं... प्रधानमंत्री मोदी का विजन है सबका साथ सबका विकास... हमने लगभग 43 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया है।'
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले- 'तीव्र गति के साथ केस में फैसला आया'
दिल्ली: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आर.जी. कर बलात्कार-हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर कहा, "... इतनी तीव्र गति के साथ इस केस में जांच हुई है। इसके बाद यह मामला अदालत में गया था। अदालत ने इतनी जल्दी सभी बातें सुनकर अपना फैसला दिया है। यह एक अच्छा और गंभीर फैसला है। इस फैसले का स्वागत होना चाहिए... मैं कानून से संबंधित व्यक्ति हूं। कानून में किसी को फांसी कब और कैसे दी जाए इस पर बहुत विचार होता है।'
संजय रॉय की सजा पर कमलजीत सहरावत बोलीं- 'तथ्य कमजोर थे'
दिल्ली: RG कर बलात्कार-हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "RG कर मेडिकल कॉलेज की घटना ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया था... अब जिस तरह से न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है वो तथ्यों के आधार पर ही दी गई होगी, लेकिन ये तथ्य कुछ हद तक कमजोर है, ऐसा लगता है। न्यायालय का ये फैसला किस आधार पर है ये अपने आप में एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। तथ्यों को मजबूती से रखना राज्य सरकार का काम है और राज्य सरकार को इस मामले को आगे बढ़ाना चाहिए और फांसी की सजा तक ले जाना चाहिए।"
संजय रॉय की उम्रकैद पर CM ममता ने जताई असंतुष्टि, बोलीं- 'मैं संतुष्ट नहीं हूं'
RG Kar Rape and Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए हिंसक रेप और हत्या मामले में सियालदह जिला एवं सत्र अदालत ने संजय रॉय को 50 हजार रुपए के जुर्माने के साथ महज उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने इसे दुर्लभ से दुर्लभ केस मानने से इंनकार कर दिया है। इसपर पशंचिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पही प्रतिक्रिया सामने आई है।'
आरजी कर रेप-मर्डर केस में दोषी संजय रॉय को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के दोषी संजय रॉय की सजा पर फैसला आ गया है। सियालदह कोर्ट ने दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचीं सुधा मूर्ति
राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची। उन्होंने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। 144 साल बाद ये महाकुंभ लग रहा है। मैं यहां 3 दिन रहूंगी।"
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में किया रोड शो
उत्तरकाशी नगर निकाय चुनाव में उत्तरकाशी के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो किया और जनसभा में हिस्सा लिया।
दिल्ली कह रही हम कमल का बटन दबाएंगे और भाजपा को जिताएंगे- मनजिंदर सिंह सिरसा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, " हमारी पार्टी द्वारा जब से यह तय किया गया है कि नारी समिति योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे तब से दिल्ली की बहनों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल से जान छुड़ानी है... हमारी योजनाओं के ऊपर किसी किस्म का कोई विराम नहीं है। जनकल्याण योजनाएं किसी कीमत पर रोकी नहीं जाएंगी... दिल्ली के लोग एक तरफा कह रहे हैं कि हम कमल का बटन दबाएंगे और भाजपा को जिताएंगे..."
सौरभ भारद्वाज सिर्फ अपनी ब्रांडिंग के ऊपर वोट मांग रहे- बीजेपी नेता
भाजपा नेता शिखा राय ने कहा, "... सौरभ भारद्वाज केवल अपनी ब्रांडिंग के ऊपर वोट मांग रहे हैं। ग्रेटर कैलाश की जनता उनसे कह रही है कि केवल अच्छा होने से कुछ नहीं होता है जब तक आप काम नहीं करेंगे तब तक हम आपको अपना विधायक नहीं चुनेंगे... इस बार जनता परिवर्तन चाहती है इसलिए हमारा कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है..."
डबल इंजन की सरकार का एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार में- तेजस्वी
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "डबल इंजन की सरकार का एक इंजन अपराध में है और दूसरा भ्रष्टाचार में है। NDA 11 साल से केंद्र में है और 20 साल से बिहार में है और कितना समय मिलेगा? अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज और बाढ़ के लिए राहत नहीं दिला पाए। इन लोगों ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है।"
AAP ने भाजपा पर किया कटाक्ष, खाली पन्नों वाली किताब की जारी
AAP ने भाजपा पर कटाक्ष किया। AAP सांसद संजय सिंह ने 'दिल्ली में बीजेपी की उपलब्धियां' शीर्षक वाली खाली पन्नों वाली एक किताब जारी की।
संजय रॉय पर दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर फैसला सुनाएगा कोर्ट
आरजी कर रेप एंड मर्डर मामले के दोषी संजय रॉय में आज फैसला आएगा। सीबीआई के वकील ने संजय के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। संजय रॉय ने अपना पक्ष रखते हुए फिर से खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में कोर्ट दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर फैसला सुनाएगा।
NCC ट्रेनिंग के दौरान आपके कंधों को मज़बूत करती है- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NCC कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होने कहा, "... हम बराबर NCC के बच्चों से मिलते हैं और हमारी उनसे बातचीत भी होती है... NCC आपको इतना कुछ देती है कि इसके बाद भविष्य में आप जहां भी जाएंगे तो वहां आप अपने घर, समाज और देश का नाम रौशन करेंगे... NCC में आने के बाद आप इसके अभिन्न अंग बन जाते हैं... यह आपके लिए गौरव का विषय है... यह ट्रेनिंग के दौरान आपके कंधों को मज़बूत करती है और बाद में यहीं मज़बूत कंधे राष्ट्र की उन्नत का भार उठाते हैं..."
CM साय बोले- आज मोदी की गांरटी का एक और काम फिर पूरा...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "आज छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज मोदी की गांरटी का एक और काम फिर पूरा किया जा रहा है। मोदी की गांरटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का वादा था... पूरे प्रदेश में 5,62,112 भूमिहीन कृषि मज़दूर हैं और आज उन्हें चेक द्वारा 10 हज़ार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। आज मैं उन सभी को बधाई देता हूं क्योंकि निश्चित रूप से इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी..."
दिल्ली की जनता बदलाव के लिए तैयार- बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, ".. शिखा जी को बहुत-बहुत बधाई। आज चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ है और ये जो आप जनसमर्थन देख रहे हैं, वो इस बात का परिचायक है कि आम आदमी पार्टी ने एक दशक तक सिर्फ यहां सत्ता संभाली है, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं है और अब दिल्ली की जनता बदलाव के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी के बहाने नहीं बदलाव चाहिए। दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहिए... मैं जानती हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी का दिन दिल्ली की मुक्ति का दिन होगा..और दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार का जलवा होगा। दिल्ली एक विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी भी होगी।"
संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिंधिया ने लॉन्च किए विशेष पोस्टकार्ड
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष पोस्टकार्ड लॉन्च किए। केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा, "..हमारा संविधान हमारा ग्रंथ है, हमारा संविधान देश को विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाला मार्गदर्शक है। आज जब भारत तेजी से उस पथ पर चल चुका है तो नई पीढ़ी को उसी ऊर्जा के साथ इस सफर पर जोड़ना इसमें आज का कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण अंग होगा। इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।"
दिल्ली की हालत पहले बहुत खराब- स्वाति मालीवाल
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के हालातों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "...दिल्ली की हालत पहले कभी इतनी खराब नहीं रही। सड़कें टूटी हुई हैं, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है... द्वारका की कॉलोनियों और भलस्वा की झुग्गियों में गंदा नल का पानी आ रहा है... पानी इतना दूषित है कि अगर कोई इसे छू भी ले तो बीमार पड़ सकता है... पानी मुफ़्त है लेकिन लोगों को हर दिन बाहर से साफ पानी खरीदने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं जबकि 'शीश महल' में करोड़ों की जलापूर्ति व्यवस्था है... मैं अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित करती हूं कि वे मेरे साथ झुग्गियों में आएं, न कि केवल उन जगहों पर जाएं जहां उनके समर्थक हैं...
राहुल के खिलाफ मानहानि मामले में फैसला
मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के लोकसभा अभियान के दौरान भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में लोकसभा नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
विपक्षियों को महाकुंभ में स्नान के लिए आना चाहिए- रवि किशन
महाकुंभ पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "...विपक्षियों को भी आना चाहिए और स्नान करना चाहिए, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी को भी जाना चाहिए... इतना साफ जल तो 75 साल में नहीं था जितना साफ जल अभी है। मोदी जी ऐसी स्वच्छता ले आए कि गंगा जी भी आशीर्वाद दे रही हैं। उनको मां गंगे ने बुलाया था और उन्होंने उसको सार्थक कर दिया।"
वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर बोला हमला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "25-30 फीट मैनहोल खुले हुए हैं। कोई अगर उसमें गिरजाए तो कोई बचेगा नहीं। यहां पर 50,000 से अधिक फ्लैट हैं और इसमें केंद्र सरकार का 60% से ज्यादा पैसा लगा हुआ है ये गरीबों, मजदूरों और सफाई कर्मियों को दिए जा सकते थे लेकिन अरविंद केजरीवाल जानबूझकर इसमें बाधा डालते रहें...और आज जब चुनाव सर पर है तो वह कह रहे हैं गरीबों को मकान दूंगा। यहां पर फ्लैट बने पड़े हुए अगर आप जिद छोड़ दें तो पीएम मोदी इस फ्लैट को अभी ठीक कर गरीबों को देने को तैयार है लेकिन केजरीवाल की जिद के कारण गरीब सड़कों पर सोने को मजबूर हैं।...उन्होंने सिर्फ दिल्ली को लूटने का काम किया है इसलिए दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और एक साल में इन फ्लैट को ठीक कर गरीबों को दिया जाएगा.."
महाकुंभ मेले में लगी आग पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?
महाकुंभ मेले में लगी आग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "घटना पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं है। स्थितियां पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और अग्निशमन विभाग ने बहुत बढ़िया काम किया है... विपक्ष हमेशा सनातन के खिलाफ बोलता है और सनातन को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता है।"
J&K: डोडा में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे टूरिस्ट
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बर्फबारी के बाद पर्यटक बर्फबारी का लुफ्त उठाते दिखे।
हम मजबूती से लड़ेंगे और परिणाम अच्छे आएंगे- दिल्ली चुनाव पर पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "दिल्ली में जो चुनाव होने वाले हैं, उसमें दिल्ली की जनता ने राज्य सरकार को बहुत अवसर दिए हैं। केंद्र सरकार को बहुत अवसर दिए हैं। पिछले 10-12 साल से दिल्ली की जनता राज्य और केंद्र की दो सरकारों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में पीस रही है और कांग्रेस पार्टी एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई है। हमने जनता को कुछ गारंटी दी है और जब कांग्रेस की सरकार थी, तब दिल्ली में लोग शीला दीक्षित के समय हुए विकास को याद कर रहे हैं और मुझे लगता है कि आपस की वर्चस्व की लड़ाई में अपने आपको बड़ा साबित करने के लिए शीश महल और राजमहल में कितना पैसा खर्च किया गया था। इन चर्चाओं से अलग कांग्रेस ने एक बेहतर ब्लू प्रिंट जनता के सामने पेश किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम मजबूती से लड़ेंगे और परिणाम अच्छे आएंगे.."
इतनी जल्दबाजी क्यों? संजय रॉय का बयान सुनना चाहिए- बीजेपी सांसद
आरजी कर रेप और हत्या मामले पर बीजेपी सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, "संजय रॉय क्या बयान देना चाहते हैं उसे सुनना चाहिए... कोर्ट की निगरानी में जांच हो रही है लेकिन इतनी जल्दबाजी क्यों?... जल्दबाजी में किया गया न्याय दफनाए गए न्याय के समान है। किसने सारे सबूत को नष्ट किया? पोस्टमार्टम सूर्यास्त के बाद क्यों किया गया?... वो किस आईपीएस अधिकारी का नाम लेना चाहता है यह सुना जाना चाहिए... इस मामले में जो भी शामिल है उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए, संजय रॉय के खिलाफ सबूत हैं लेकिन सिर्फ उसे ही मौत की सजा मिले और बाकी लोग परदे के पीछे छिप जाए तो ऐसा भी नहीं होना चाहिए....पूरी जांच कर मामले में शामिल सभी को फांसी होनी चाहिए। "
जम्मू-कश्मीर के जालूरा और सोपोर में तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किया गया CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) ज़ालूरा, सोपोर में जारी है। कल एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया, जहां अंदर से गोलीबारी देखी गई, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
राजौरी के लोगों को जरूरी सामान मुहैया करा रही भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना राजौरी के बुधल गांव में लोगों को सुरक्षा और आवश्यक वस्तुएं मुहैया करा रही है।
दिसंबर 2024 से अब तक बुधल गांव में 'रहस्यमयी बीमारी' के कारण 16 मौतें हो चुकी हैं।
अब तक 8.26 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर कर चुके हैं स्नान
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां लगातार लोग आस्था डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस बीच यूपी सरकार ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आज 22.79 लाख से अधिक और अब तक 8.26 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।
कांग्रेस पूरी ताकत से इंडी गठबंधन का समर्थन कर रही- अजय राय
मिल्कीपुर उपचुनाव पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "कांग्रेस पूरी ताकत से इंडी गठबंधन का समर्थन कर रही है। चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना भाजपा का काम है लेकिन मिल्कीपुर की जनता इस बार उन्हें सबक सिखाएगी..."
मामले में सिर्फ एक व्यक्ति शामिल नहीं- पश्चिम बंगाल राज्य सचिव मोहम्मद सलीम
आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में सियालदह कोर्ट द्वारा संजय रॉय को दोषी करार दिए जाने पर सीपीआई(एम) के पश्चिम बंगाल राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा, "सबको पता है कि इस मामले में सिर्फ़ एक व्यक्ति शामिल नहीं है। ममता बनर्जी ने पहले दिन ही कहा था कि संजय रॉय को एनकाउंटर में मार गिराया जाना चाहिए, फिर इस सब नाटक की क्या ज़रूरत थी? देश भर में लाखों महिलाएँ न्याय की माँग करते हुए सड़कों पर उतर आईं। सियालदह कोर्ट ने न्याय नहीं दिया..."
राजधानी में शीतलहर जारी
राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है और कोहरा छाया हुआ है। वीडियो धौला कुआं से है।
Delhi Election: AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
स्टार प्रचारकों की सूची में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की CM आतिशी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, पंजाब के CM भगवंत मान के नाम शामिल हैं।
राहुल गांधी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में करेंगे प्रचार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर सकते हैं। वो आप के खिलाफ कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे।
बेंगलुरु के अतुल सुभाष केस में होगी सुनवाई
पत्नी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। अतुल सुभाष की मां ने अपने पोते की अभिरक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की है।
बता दें कि पिछले साल नौ दिसंबर को बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में सुभाष अपने घर में फांसी पर लटके मिले थे। सुभाष ने कथित तौर पर लंबे सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर करने का दोषी ठहराया था।
RG Kar Rape-Murder Case: संजय रॉय की सजा पर फैसला आज
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सरकारी आर जी कर अस्पताल में पिछले साल अगस्त में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दोषी करार दिये गए संजय रॉय को यहां की एक अदालत आज सजा सुनाएगी। रॉय को जिन धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया है, उसमें उसे न्यूनतम आजीवन कारावास, जबकि अधिकतम मौत की सजा हो सकती है।