LIVE UPDATES/ संजय सिंह ने बार-बार बदले बयान, जांच में नहीं किया सहयोग; ACB के सूत्रों का दावा
India News Live: दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले हलचल तेज है। एक ओर AAP ने BJP पर खरीद-फरोख्त के बड़े आरोप लगा दिए। इन आरोपों पर BJP की ओर से पलटवार भी किया जा रहा है। दूसरी तरफ केजरीवाल के आवास पर AAP उम्मीदवारों की बैठक हुई। RBI ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है। वहीं, बिहार NDA के 20 सांसदों ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। तमाम खबरों के लिए बने रहें...
- भारत
- 15 min read

India News: दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इससे पहले AAP ने BJP पर उम्मीदवारों को खरीदने के आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके कई उम्मीदवारों को फोन आए हैं और उन्हें 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए गए। AAP के इन आरोपों पर BJP ने सबूत मांगे हैं।इस बीच अरविंद केजरीवाल के आवास पर AAP उम्मीदवारों की एक बैठक भी हुई। NDA सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पीएम को मिथिला पेंटिंग, मिथिला पाग और मखाना भेंट किया है। सिख दंगों के एक मामले में सज्जन कुमार के खिलाफ कोर्ट ने फैसला टाल दिया है। अब फैसला 12 फरवरी को आएगा।
ट्रस्ट एवं समितियों को गोद दिए जाएंगे संभल के तीर्थ स्थल
प्रशासन की मुहिम रंग लाई तो जल्द ही उत्तर प्रदेश का संभल, काशी और मथुरा की तर्ज पर विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अंकित होगा। जिला प्रशासन इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है यही नहीं संभल के सभी तीर्थ स्थल ट्रस्ट अथवा समिति को गोद दिए जाएंगे, ताकि इनका रखरखाव ठीक ढंग से हो सके वही प्रशासन की योजना है कि संभल को लेकर एक ऐसा जन साहित्य तैयार किया जाए ताकि यहां के बच्चे संभल के इतिहास के विषय में जान सकें। यह जन साहित्य कॉमिक्स के तौर पर या फिर कहानी के रूप में तैयार किए जाएंगे साथ ही संभल के इतिहास को बच्चे स्कूलों में या फिर लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ सकेंगे।
जयललिता की भतीजी ने पारिवारिक संपत्ति के लिए लगाई सुप्रीम कोर्ट से गुहार
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK की पूर्व प्रमुख दिवंगत जयललिता की भतीजी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जब्त पारिवारिक संपत्ति वापस करने की गुहार लगाई है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत डॉ. जयराम जयललिता की भतीजी ने कर्नाटक हाईकोर्ट से जयललिता की जब्त संपत्तियों को वापस करने से इनकार करने के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
Advertisement
जब बिल्ली खिसियाती है तो खंभा नोंचती है- नित्यानंद राय
आम आदमी पार्टी के आरोपों पर अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तंज कसा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, ‘जब बिल्ली खिसियाती है तो खंभा नोंचती है।’
पार्टी के विभीषणों ने ही लोकसभा में मेरे बेटे को हरवाया- संजय निषाद
हमें पिछली सरकारों ने SC से OBC में डाल दिया जबकि 1994 में जो जातियां अनुसूचित जाति में थीं उन्हें ओबीसी में डाल दिया गया ये उन पिछली सरकारों ने गलत किया था। एटा में संवैधानिक यात्रा लेकर पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि प्रयागराज एक पवित्र भूमि है,निषाद राज की पवित्र भूमि है, जहां भगवान राम पधारे थे और निषाद राज ने उनकी सेवा की थी।
Advertisement
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी हताश हो चुके हैंः एकनाथ शिंदे
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी अब पूरी तरह से हताश हो चुके हैं, इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कभी ईवीएम पर आरोप लगाते हैं तो कभी फर्जी वोटरों पर। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब उन्हें दिल्ली में भी हार दिख रही है, इसलिए वे फिर से फर्जी नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा और जनता फिर से राहुल गांधी को करारा जवाब देगी।
संजय सिंह ने ACB के साथ जांच के सहयोग नहीं कियाः एसीबी सूत्र
एसीबी सूत्रों ने संजय सिंह पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। एसीबी सूत्रों की मानें तो जिन सोलह उम्मीदवारों को कॉल आया उनका नाम तक मुहैया नहीं करवा पाए संजय सिंह ने सिर्फ मुकेश अहलावत का नाम बता पाए थे आप सांसद। एसीबी ने कहा पहले आम आदमी पार्टी के सांसद ने दावा किया था कि 7 उम्मीदवारों को पैसे का लालच दिया गया उसके बाद 16 उम्मीदवारों को लालच देने की बात कही गई।
BJP देश की सबसे भ्रष्ट पार्टीः संजय सिंह, आप नेता
संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश की अन्य पार्टियों को तोड़ने में विश्वास करती है बीजेपी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में सरकारें गिरा दीं। क्या हमें उनसे प्रमाण पत्र चाहिए कि वे बेईमान नहीं हैं हमने इस बारे में शिकायत की है और जांच की मांग की है हमारे आरोपों के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली एलजी के पास गए और उन्होंने एसी को एक पत्र लिखा है मैं शिकायत दर्ज कराने आया हूं और इसकी जांच चाहता हूं मैंने आप नेता मुकेश कुमार अहलावत का फोन नंबर दिया है संपर्क किया गया
अरविंद केजरीवाल के घर से निकली ACB की टीम, नहीं की पूछताछ
ACB की टीम बिना पूछताछ के अरविंद केजरीवाल के घर से वापस लौटी। ढाई घंटे के इंतजार के बाद टीम को नहीं मिला कोई सुराग। पहले संजय सिंह निकले फिर एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास से निकली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले बीजेपी पर प्रत्याशियों की कथित रूप से खरीद फरोख्त की कोशिश के आरोप लगाए। जिसके बाद एलजी के आदेश पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम भी सबूत मांगने के लिए AAP नेताओं से पूछताछ करने लग गई है।
केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर कूड़े के गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत
कोच्चि केरल - नेदुम्बस्सेरी कोच्चि एयरपोर्ट पर आज कूड़े के गड्ढे में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिधान के रूप में हुई है। यह घटना एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल के बाहर एक कैफे के पीछे हुई। अपने बड़े भाई के साथ बाहर खेल रहा बच्चा कूड़े से भरे गड्ढे में गिर गया
EC नहीं अपलोड कर रहा फॉर्म 17 सी, केजरीवाल ने लगाए चुनाव आयोग पर आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से आम आदमी पार्टी और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल बौखलाए हुए हैं अब उन्होंने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17सी और हर विधानसभा में बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट बनाई है - transparentelections.in, जिस पर हमने हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17सी अपलोड कर दिए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है।
15 लाख की धोखाधड़ी के बाद दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों को धर दबोचा
NCRP पोर्टल पर दिल्ली के द्वारका निवासी 81 वर्षीय गोपाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनसे डिजिटल अरेस्ट करके साइबर अपराधियों ने 15 लाख रुपए ले लिए। दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने इस मामले में इमरान कुरैशी, असद कुरैशी, देव सागर और जावेद को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया। इसके अलावा मुख्य आरोपी अभिषेक को झांसी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 11 स्मार्टफोन 6 एटीएम एक लैपटॉप और कई बैंक खातों की चेकबुक भी जब्त की।
राहुल गांधी चुनाव को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं BJP सांसद कमलजीत सेहरावत का दावा
BJP MP कमलजीत सेहरावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक जागते हैं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि वो चुनाव को गंभीरता से नहीं लेते हैं मुझे लगता है कि उनकी पार्टी कांग्रेस के लोगों को भी उनसे बहुत शिकायत होगी कि वे केवल प्रेस वक्तव्य के नेता हैं और जमीन पर कभी काम नहीं करते हैं
PM मोदी संग मुलाकात पर चिराग पासवान का बयान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "हम सभी ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद किया है। जब-जब बिहार और बिहार वासियों से उनका(प्रधानमंत्री मोदी) का संपर्क हुआ तब-तब उन्होंने अपनी विकसित बिहार की सोच को सामने रखने का काम किया है। उन्होंने हमेशा बजट के माध्यम से उस सोच को धरातल पर उतारने का भी काम किया है..."
8 फरवरी को दिल्ली से AAP-दा चली जाएगी- मनोज तिवारी
BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हम भाजपा पर किसी तरह का आरोप बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली की जनता AAP से त्रस्त है। दिल्ली में ऐसा कोई विभाग नहीं है जहां जनता रो न रही हो। देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में है। आज सबसे गंदा पानी दिल्ली में आता है... इस सबके बाद इन्हें(AAP) कौन चुनेगा? मुझे पूरा विश्वास है कि कल(8 फरवरी) AAP, जो आज AAP-दा बन चुकी है वह चली जाएगी।"
केजरीवाल के आवास पहुंची ACB की टीम
दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा AAP के विधायकों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों की जांच करने के लिए ACB(भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की एक टीम AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची।
गिरिराज सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा, "जिस व्यक्ति को धर्म पर भरोसा नहीं है। जो व्यक्ति हिन्दुओं को गाली देने का काम करे और मुसलमानों का वोट लेने के लिए हर कुकर्म करे। ऐसा इंसान उत्तर प्रदेश की सत्ता में आकर अर्धकुंभ कराएगा? गंगा में डुबकी लगाने से कार सेवकों पर गोली चलवाने का पाप नहीं धुलेगा।"
AAP उम्मीदवारों की बैठक पर गोपाल राय का बयान
दिल्ली के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने कहा, "आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP के सभी उम्मीदवारों की बैठक हुई है। उम्मीदवारों ने जो रिपोर्ट दी है, उससे पता चलता है कि दिल्ली में AAP 50 से ज़्यादा सीटें जीतने जा रही है। AAP दिल्ली में सरकार बनाएगी। दिल्ली में माहौल बनाया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है, जो तथ्य दिख रहे हैं उससे पता चलता है कि ये ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रहे हैं। कल हम कोशिश करेंगे कि निष्पक्ष तरीके से काउंटिंग हो।"
महाराष्ट्र में 5 महीने में जोड़े गए 39 लाख नए मतदाता- राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?"
दिल्ली के एग्जिट पोल्स पर अखिलेश यादव का बयान
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "कई बार एग्जिट पोल के अनुमान ठीक नहीं निकलते हैं। दिल्ली में जो मतदान हुआ है उसकी पूरी सच्चाई आपको कल(8 फरवरी) पता चल जाएगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी और किसकी सरकार जाएगी।"
अरविंद केजरीवाल के आवास पर AAP उम्मीदवारों की बैठक
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर उम्मीदवारों की बैठक शुरू हुई।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे महाकुंभ
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में पहुंचे।
हम दिल्ली में विकास की नई कहानी लिखेंगे- BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल
BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "हमने देखा है कि अरविंद केजरीवाल और AAP ने पिछले 10 सालों में किसी भी असफलता की जिम्मेदारी नहीं ली है। आज इन्होंने(AAP) हम पर आरोप लगाया है, कल ये EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएंगे। निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा भारी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और हम दिल्ली में विकास की नई कहानी लिखेंगे।"
AAP ने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा- वीरेंद्र सचदेवा
AAP सांसद संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "संजय सिंह हों या कोई और AAP के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा। दिल्ली भाजपा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जा रही है। आतिशी अभी भी इसी तरह के एक मामले में जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल 6 बार हमारे नेताओं से माफी मांग चुके हैं। अब संजय सिंह और बाकी लोगों की बारी है।"
BJP और AAP एक दूसरे से मिलकर खेल रहे हैं- इमरान मसूद
अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "भाजपा और AAP एक दूसरे से मिलकर खेल रहे हैं। इन्हें राहुल गांधी से डर लगता है।"
महाकुंभ में लगी आग पर पाया गया काबू
महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रोहिणी की झुग्गियों में लगी आग
रोहिणी सेक्टर-28 में उपवन अपार्टमेंट के पास झुग्गी बस्ती में आग लग गई। 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नोएडा के शिव नादर स्कूल में बम की सूचना गलत थी- DCP
डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया, "शिव नादर स्कूल में बम की सूचना मिली थी। हमने यहां पहुंचकर चेकिंग की है, कुछ नहीं मिला है। यह एक गलत सूचना थी। जांच की जा रही है।"
RBI ने रेपो रेट में की कटौती
एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत दर को 25 बेसिस पॉइंट से घटाकर 6.5% से 6.25% करने का फैसला किया: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा
सेंट स्टीफंस कॉलेज में मौजूद है बम निरोधक टीम
आज सुबह 07:42 बजे सेंट स्टीफंस कॉलेज को ईमेल पर बम की धमकी मिली। हमारी बम निरोधक टीम मौके पर मौजूद है: दिल्ली पुलिस
चुनाव नतीजों से पहले AAP के सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक आज
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज आम आदमी पार्टी के सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक होगी, जिसमें नतीजों के दिन पार्टी की तैयारियों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर चर्चा होगी: सूत्र
बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल पहुंची पुलिस
दिल्ली-NCR के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मयूर विहार फेज 1 के एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर की जांच की गई। कुछ भी असामान्य नहीं मिला।
महाकुंभ: श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। यूपी सूचना विभाग के अनुसार, 6 फरवरी तक 39.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में ताजा हिमपात देशभर से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
अमेठी में क्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत
अमेठी के तिलोई के CO अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवरतन गंज थाने के तोतानगर क्षेत्र में रोड किनारे खड़े 4 बच्चे अनियंत्रित हाइड्रा (क्रेन) की चपेट में आ गए। 3 बच्चों की मृत्यु हो गई, एक बच्चा घायल है। मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाए प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। जान लें कि ICC की ओर से गाजा में इजरायल के युद्ध अपराध की जांच को लेकर अमेरिका ने बड़ा एक्शन लिया। इस संबंध में एक आदेश में कहा गया कि हेग की अदालत ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करके "अपनी शक्ति का दुरुपयोग" किया है।
अमेरिका से डिपोर्टेड अवैध प्रवासियों पर करनाल DSP का बयान
अमेरिका से निकाले गए भारतीय नागरिकों पर करनाल के DSP राजीव कुमार ने कहा, "100 से अधिक लोग भारत लौटे हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा हरियाणा से भी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 7 लोग करनाल के हैं। हमें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर हमें कोई शिकायत मिलती है, तो हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे। विदेश जाने से पहले सत्यापित प्रक्रिया से गुजरना चाहिए। अगर आप अवैध प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं, तो आपको नकारात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।"
सज्जन कुमार के खिलाफ आज आएगा कोर्ट का फैसला
राउज एवेन्यू कोर्ट आज कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ एक मामले में अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामला 1 नवंबर, 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है।