LIVE UPDATES/ केजरीवाल पर गरजे CM योगी- दिल्ली की जनता आयुष्मान योजना से वंचित क्यों?
India News Live: प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वहीं यूपी के सीएम योगी दिल्ली में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
- भारत
- 18 min read

प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पीएम शाम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। वहीं यूपी के सीएम योगी दिल्ली में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। दिल्ली के बुराड़ी में सोमवार, 27 फरवरी की शाम एक इमारत भरभराकर ढहने से 7 साल की बच्ची राधिका की मौत हो गई है। मलबे में लगभग 20 से 22 लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
गिरिराज सिंह बोले- दिल्ली में BJP के प्रति लोगों के बीच लहर
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "इस बार दिल्ली में बदलाव की हवा है। भाजपा और पीएम मोदी के प्रति लोगों के बीच एक लहर है क्योंकि 11 साल में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने केंद्र सरकार की एक भी योजना को (दिल्ली में)नहीं आने नहीं दिया... यह केवल घोटालों की सरकार रही।
सुप्रिया श्रीनेत- 'केजरीवाल को हरियाणा सरकार को देना होगा जवाब'
यमुना नदी के पानी को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "अगर वह जो आज कह रहे हैं वह सच है तो केंद्र सरकार को हरियाणा सरकार से सवाल पूछना चाहिए। अगर अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं तो उन्होंने बहुत बड़ी साजिश रची है और उन्हें इन आरोपों का जवाब देना होगा..."
Advertisement
मंत्री जेपी बोले- 'NHM केंद्रीय निधियों की रिलीज में 185% की वृद्धि '
दिल्ली: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा,"एनएचएम में केंद्रीय निधियों की रिलीज में 185% की वृद्धि हुई है। 2014-2023 तक 185% की वृद्धि हुई है। कुल व्यय 59,740 करोड़ रुपए हो गया है, वार्षिक वृद्धि 146% है। सबसे बड़ा परिणाम मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में कमी है, जो वैश्विक गिरावट से भी अधिक है।'
CM धामी बोले- 'उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा'
देहरादून (उत्तराखंड): 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड में आगमन पर हमेशा की तरह प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का हृदय प्रफुल्लित है...आज आपके उपस्थिति में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है..पहले 14 दिन का अब कुल मिलाकर 17 दिन का खेल महाकुंभ का आयोजन प्रदेश के 11 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें देशभर के 10,000 से अधिक खिलाड़ी करीब 35 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से हम इस बार भी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर कर रहे है।'
Advertisement
PM मोदी बोले- 'आज देश हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए जागरूक हो रहा'
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे संतोष है कि आज देश फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से फिटनेस और हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए जागरूक हो रहा है.."
देहरादून: PM मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया शुभारंभ
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।
Delhi: राहुल गांधी बोले- 'हम नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते '
दिल्ली: पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम विनोद नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "एक तरफ नफरत फैलाने वाले लोग-BJP-RSS के लोग हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस है-हम नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। हमें मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहिए। RSS-BJP जो एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाते हैं और बीच में अरविंद केजरीवाल जी जिनके मन में जो भी आता है वह वो कह देते हैं...उन्होंने कहा था कि दिल्ली को बदल देंगे लेकिन जब गरीबों को उनकी जरूरत पड़ी तो वह कहीं नहीं दिखें.."
Delhi: अमित शाह बोले- 'विधवाओं की पेंशन 3000 रुपए की जाएगी'
दिल्ली: कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की आयुष्मान भारत योजना को रोक दिया है, दिल्ली में हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ही दिल्ली वालों को 10 लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी...वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन में वृद्धि कर 2500 रुपए का पेंशन किया जाएगा और विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए की जाएगी...हम दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे..."
करावल नगर में अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित
दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी के पक्ष में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।
CM योगी बोले- 'दिल्ली में डबल इंजन की BJP सरकार बनने जा रही'
CM योगी ने कहा- विकास, डबल इंजन की सरकार से ही आगे बढ़ सकता है। मंगोलपुरी की जनता-जनार्दन का यह अपार उत्साह इस बात का उद्घोष है कि दिल्ली में विकास और सुशासन का कमल खिलने जा रहा है, जन आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने जा रही है।
राघव चड्ढा बोले- 'दिल्ली केजरीवाल को आशीर्वाद देने जा रही है'
दिल्ली: गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग AAP उम्मीदवार के समर्थन में आए हैं। यह स्पष्ट है कि लोग AAP और अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने जा रहे हैं। जो पार्टी सकारात्मक एजेंडा और एक विजन के साथ आती है, जनता उसे ही चुनते हैं..."
केरल: बाघ के हमले में मारी गई राधा के परिवार से मिली प्रियंका गांंधी
केरल: पंचराकोली, मनंतावडी में बाघ के हमले में मारी गई राधा के परिवार से मिलने के बाद वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैंने परिवार से बात की और उनके साथ लंबी चर्चा की। मैंने सब कुछ समझ लिया है। हम परिवार का पूरा समर्थन कर रहे हैं। हम परिवार का समर्थन करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।"
Delhi: अमित शाह ने लाजपत नगर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्मल पुरी, लाजपत नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। दिल्ली के चुनावी रण में सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार अभियान में जुटी है।
दिल्ली के मंगोलपुरी में CM योगी आदित्यनाथ की जनसभा
दिल्ली: मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। उस पवन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी...दिल्ली के अंदर AAP की सरकार की पाप की भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है...AAP ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है..।”
देवेंद्र यादव का केजरीवाल पर वार, 'बोले यमुना आज भी मैली क्यों है ?'
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "यमुना आज भी मैली क्यों है?...10 साल से इसके लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं...इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको सजा दी जानी चाहिए...मुझे दुख होता है कि पिछले 10 साल में इन्होंने यमुना का ध्यान नहीं रखा..."
ओडिशा में निवेश की अपार संभावनाएं- अश्विनी वैष्णव
'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव' पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "ओडिशा में निवेश की अपार संभावनाएं हैं...आज प्रधानमंत्री मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा में ऐसा माहौल बनाया है, जिससे दुनियाभर से निवेशक ओडिशा आने के लिए उत्सुक हैं...ओडिशा एक आईटी हब बनेगा। लगभग सभी बड़ी आईटी कंपनियां ओडिशा आने के लिए उत्सुक हैं..."
बुराड़ी हादसे में अबतक 3 की मौत
दिल्ली के बुराड़ी हादसे में एक और महिला की मौत हो गई है। इसी के साथ मौतों का आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है।
पुलिस ने बताया कि ‘ऑस्कर पब्लिक स्कूल’ के पास नवनिर्मित इमारत सोमवार शाम को ढह गई थी। अब तक, 12 लोगों को बचाया जा चुका है।
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मिला कस्टडी पैरोल
पूर्व पार्षद और फरवरी 2020 के दिल्ली सांप्रदायिक दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया था कि उसे आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए हिरासत में रहते हुए प्रचार करने की अनुमति दी जाए। अब सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए 29 जनवरी से 3 फरवरी तक के लिए कस्टडी पैरोल दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक कस्टडी पैरोल दिया
PM मोदी को कृतज्ञता ज्ञापन करता हूं- ओडिशा के उपमुख्यमंत्री
'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव' पर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, "मैं ओडिशा के लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को कृतज्ञता ज्ञापन करना चाहता हूं...उन्होंने पूर्वोदय का जो नारा दिया था कि जब तक उसकी प्रगति नहीं होगी तब तक भारत का विकास नहीं होगा...वो ओडिशा को फोकस स्टेट के तौर पर दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं..."
PM ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन कर निवेशकों को उत्साहित किया- CM माझी
'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव' पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए ओडिशा के लोगों और निवेशकों को उत्साहित किया। हमारे लक्ष्य से कई गुणा ज्यादा निवेशकों का आना हुआ। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यही समय है, सही समय है...हम इंडस्ट्रियल हब बनने जा रहे हैं।"
सीएम मोहन ने किया आदिवासी उत्पाद बाजार का अवलोकन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ द्वारा आयोजित आदिवासी उत्पाद बाजार का अवलोकन किया।
राष्ट्रपति मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों को करेंगी संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 को शुरू होकर 13 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा।
मौनी अमावस्या को लेकर महाकुंभ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त- केशव मौर्य
कल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ 2025 के दूसरे अमृत स्नान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हैं। सभी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रयागराज तैयार है। सरकार और प्रशासन भी पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त होकर काम कर रहे हैं। आस्था की डुबकी लगाने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वागत है..."
मिल्कीपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा, "इनके फर्जी PDA की हवा निकल गई है। अभी 9 सीटों पर उपचुनाव हुआ था। भाजपा 7 सीटें जीत गई है। और वे 2 पर सिमट गए और मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी की जमानत जब्त होने जा रही है..."
हमें भारत में भी सशक्त सप्लाई चेन बनानी है- PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि सरकार के प्रयासों के बीच मेरा आपसे कुछ आग्रह भी है। तेजी से बदलती दुनिया में आप ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देख रहे हैं। भारत बिखरी हुई सप्लाई चेन और आयात आधारित सप्लाई चेन पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता। हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है जिस पर वैश्विक उतार चढ़ाव का कम से कम असर पड़े। ये सरकार के साथ साथ इंडस्ट्री का भी बहुत बड़ा दायित्व है। इसलिए आप जिस भी क्षेत्र में हैं, उस से जुड़े MSMEs को सहायता करें।
पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा- केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आतिशी ने आज फिर पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने कल पुष्टि की है कि दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया नामक जहर मिला हुआ है। चुनाव आयोग ने भगवंत मान और आतिशी को आज शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है। वो दोनों जाएंगे। सैनी साहब (हरियाणा के मुख्यमंत्री), पानी पर राजनीति मत करो...हमें डराने की कोशिश मत करो कि आप केस कर देंगे। मैं दिल्ली के लोगों को मरने नहीं दूंगा..."
इनोवेटिव सर्विस सेक्टर और भारत के क्वालिटी प्रोडक्ट्स अर्थव्यवस्था के दो बड़े स्तंभ- PM
PM मोदी कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था के दो बड़े स्तंभ हैं। हमारा इनोवेटिव सर्विस सेक्टर और भारत के क्वालिटी प्रोडक्ट्स...देश की तेज प्रगति केवल कच्चा माल के निर्यात से संभव नहीं है। इसलिए हम पूरे इको सिस्टम को बदल रहे हैं। नए विजन के साथ काम कर रहे हैं...:
AAP के यमुना नदी के पानी को लेकर लगाए गए आरोपों पर बोले क्या बोले प्रवेश वर्मा?
अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोप पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा, "...वो झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पानी में जहर मिलाया है। यह बहुत बड़ा अपराध है, चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए..."
ओडिशा में अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस समिट- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा' प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि मुझे बताया गया है कि ये ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी बिजनेस समिट है। पहले की मुकाबले 5-6 गुणा ज्यादा निवेशक इस बिजनेस समिट में हिस्सा ले रहे हैं। मैं इसके लिए ओडिशा सरकार और ओडिशा के लोगों को बहुत बधाई देता हूं।
PM मोदी ने 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे।
CM मोहन ने टोक्यो में की बापू को पुष्पांजलि अर्पित
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जापान के टोक्यो में एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी करेंगे MP में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन- CM
अपने जापान दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने वाली है। प्रधानमंत्री उसका उद्घाटन करने वाले हैं। उद्योग के क्षेत्र में जापान वर्तमान में सबसे अच्छे राष्ट्रों में से एक है। भारत का संबंध भी जापान के साथ बहुत अच्छा रहा है, ऐसे में ये संबंध और मज़बूत हो। परस्पर व्यापार और व्यवसाय के नए रास्ते बनें, एक दूसरे के साथ खड़े रहें। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में ये मित्रता और बढ़ी है। बहुत सारे क्षेत्रों में हम साथ काम कर सकते हैं।"
मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़
प्रयागराज में कल यानि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। उम्मीद है कि इस दिन महाकुंभ 2025 के दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाकुंभ में अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन स्नान कर चुके हैं।
बागपत के बड़ौत हादसे में 7 लोगों की मौत
यूपी के बागपतत में मंच टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर है जबकि 40 घायल बताए जा रहे हैं।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल
यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर रिहा कर दिया गया है। राम रहीम को रोहतक जेल प्रशासन ने मंगलवार की सुबह 5:26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला। इस बार बाबा गुरमीत राम रहीम सिरसा में स्थित अपने डेरे में रहेगा जबकि इसके पहले वो बागपत के बरनावा में पैरोल के दौरान समय व्यतीत करता था। साल 2017 के बाद ये 12वां मौका है जब राम रहीम को पैरोल पर रिहा किया गया है।
जैन निर्वाण महोत्सव हादसे पर क्या बोले एसपी?
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, "अभी तक की सूचना के अनुसार घटना में 20-25 लोग घायल हुए थे। 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घर पहुंचाया गया।"
बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान टूटा मंच; कई घायल
बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
'उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव' में कोणार्क मंदिर की रेत प्रतिकृति
'उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव' में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने कोणार्क मंदिर की रेत प्रतिकृति बनाई।
बिहार में अपराध की घटनाओं पर क्या बोले JDU नेता
बिहार में अपराध की घटनाओं पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "अपराध हुए हैं तो अपराधियों पर हमले भी हुए हैं। कानूनी वज्रपात उनपर होता है। अपराधियों को पता चल रहा होगा जब उनका ठंड में जेल में दिमाग ठंडा हो गया होगा।"
दिल्ली के बुराड़ी में इमारत गिरने से अबतक दो की मौत
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कल चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने दोनों मौतों की पुष्टि की है। बता दें कि बचाव अभियान अभी भी जारी है। अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है।
सीएम मोहन चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जापान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चार दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने टोक्यो में टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के भारत और मध्य पूर्व डिवीजन के प्रशासन और सहायता विभाग के महाप्रबंधक तोशीयुकी नाकाहारा से मुलाकात की।
अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां लगातार लोग आस्था डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस बीच यूपी सूचना विभाग ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ 2025 के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं।
बुराड़ी में इमारत ढहना बड़ी लापरवाही- मनोज तिवारी
मनोज तिवारी बुराड़ी में कौशिक एन्क्लेव पहुंचे जहां 200 गज क्षेत्र में हाल ही में बनी 4 मंजिला इमारत ढह गई। घटनास्थल पहुंचे तिवारी कहते हैं कि बड़ी चूक हुई है जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मनोज तिवारी ने कहा, '...इसमें कोई शक नहीं कि बड़ी लापरवाही हुई है। एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत गिरी है... जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा...।'
PM मोदी ‘उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव’ में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करेंगे और फिर शाम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह उद्योग जगत की हस्तियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में ओडिशा द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।
दिल्ली में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज दिल्ली में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मंगोलपुरी में दोपहर 1 बजे, विकासपुरी में 3 बजे और राजेंद्रनगर में शाम 5 बजे जनसभा करेंगे।