LIVE BLOG

सैफ अली खान पर अटैक मामले में बड़ा एक्शन, बदले गए जांच अधिकारी

India News Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पार्टी के संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है। इसके अलावा कुल 699 उम्मीदवार दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
A file photo of Saif Ali Khan.
A file photo of Saif Ali Khan. | Image: ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पार्टी के संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रयागराज में होने वाली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। हाई प्रोफाइल नई दिल्ली सीट से 23 उम्मीदवार मैदान में हैं जो सबसे ज्यादा है। सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीट से हैं। सैफ अली खान 5 दिनों बाद आज अस्पातल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 
 


डोडा में बढ़ाई गई सुरक्षा

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और भारतीय सेना वाहनों की जांच कर रही है।


सैफ अली खान मामले में जांच अधिकारी बदले गए

अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले की जांच कर रहे अधिकारी पीआई सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंग्नुरकर को नियुक्त किया गया है। यह बदलाव चल रही जांच के बीच किया गया है: मुंबई पुलिस


Advertisement

नक्सलियों संग मुठभेड़ पर IGP रायपुर का बयान

IGP रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बारे में बताया, "बहुत अच्छा अभियान चलाया गया। इनपुट हैं कि मारे गए नक्सलियों में कोई बड़ा कैडर भी है... सर्चिंग जारी है। कल भी सर्चिंग जारी रहेगी। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।"


दिल्ली चुनाव पर जीतनराम मांझी का बयान

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "कोई नाराजगी नहीं है। दिल्ली में अगर हमें सीटें नहीं मिली तो क्या है, हमें प्रधानमंत्री मोदी ने इतना बड़ा पद दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा।"


Advertisement

जस्टिस आलोक अराधे ने बॉम्बे HC के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राजभवन में न्यायमूर्ति आलोक अराधे को बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे।


स्काई फोर्स की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS जनरल अनिल चौहान और अन्य अधिकारी दिल्ली के एयर फोर्स ऑडिटोरियम में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए।


BJP पर गोपाल राय का निशाना

दिल्ली सरकार के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली के लोगों को काम चाहिए और काम के लिए केजरीवाल की सरकार चाहिए। भाजपा पिछले 2 महीने से कन्फ्यूज है। भाजपा के पास न नेता है, जो संकल्प पत्र लेकर आए, उसमें भी खींचतान थी। अब घोषणा पत्र का दूसरा टुकड़ा लेकर आए हैं और तीसरे के लिए पंचायत चल रही है।"


मिल्कीपुर उपचुनाव में होगी सपा की जीत- डिंपल यादव

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह तय करने वाले भाजपा के लोग नहीं हैं कि कौन कहां डुबकी लगाएगा। यह अधिकार एक मनुष्य का है कि वह कहां डुबकी लगाएगा। लगातार इस किस्म की बातें सुनने में आ रही हैं कि जैसे इंतज़ाम होने चाहिए थे, वैसी व्यवस्थाएं महाकुंभ में नहीं हैं। जिस तरह वहां आग लगने की घटना हुई, ऐसा दोबारा न हो उसके लिए प्रशासन और शासन यह सुनिश्चित करें कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएं। मिल्कीपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा, ".एक सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा चाहती है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी हारे. लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी इन सभी साज़िशों को खत्म करते हुए यह उपचुनाव जीतेगी।"


हरदीप सिंह पुरी का AAP से सवाल

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू नहीं की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 3,200 आवास कालकाजी और 1,900 जलियांवाला बाघ इलाके में दिए हैं। इन्होंने कहा था कि ये मुंडका में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाएंगे लेकिन आज तक वह बनी नहीं है। इन्होंने(AAP) दावा किया था कि ये 500 नए स्कूल बनाएंगे लेकिन 500 छोड़िए वे 5 स्कूलों की ज़मीन ही बता दें कि कहां खरीदी है।"


AAP-BJP से दिल्ली की जनता परेशान- कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त

कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा, "BJP अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में पिछले 11 सालों से राज कर रही है लेकिन ये बातें पहले क्यों नहीं की गई हैं? दिल्ली के लोगों ने इन दोनों पार्टियों का कार्यकाल देखा है और सभी इनसे बहुत परेशान हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। जब तक वे शराब घोटाले में कोर्ट से क्लीन चिट नहीं लाते तब तक वे मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं।"
 


शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा का बयान

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, "मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और आग्रह किया है कि जहां भी कोई बांग्लादेशी अवैध तरीके से रह रहा है, उसे जल्द से जल्द निर्वासित किया जाना चाहिए। सैफ अली खान के घर पर जो घटना हुई वो बहुत ही चिंताजनक है। मुंबई को और सुरक्षित बनाने के लिए इस ऑडिट की आवश्यकता है। संजय राउत को राजनीति न करके सकारात्मक सुझाव देने चाहिए।"


महाकुंभ में पहुंचने के बाद क्या बोले अनपुम खेर?

अनुपम खेर ने महाकुंभ पर कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस समारोह में आया हूं। जिस तरह से यहां आयोजन हुआ है, एक सुरक्षित वातावरण है। इसका श्रेय प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। मैं सबके लिए प्रार्थना करूंगा।"


डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान का सामने आया पहला VIDEO

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचने का सैफ अली खान का पहला वीडियो सामने आया है। एक्टर के हाथ में काली पट्टी बंधी दिखी।


अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचे सैफ

एक्टर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। सैफ के घर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस की 4 कंपनिया वहां तैनात हैं। 


महाकुंभ में आकर बहुत खुश हूं- सुधा मूर्ति

महाकुंभ में राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा, "मैंने तीन दिन की मन्नत मानी थी, कल पवित्र स्नान किया, आज भी करूंगी और कल फिर करूंगी। मैं बहुत खुश हूं। सीएम योगी जी के नेतृत्व में सभी लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है यहां। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करती हूं।"


CM योगी के बयान पर क्या बोले ओवैसी?

CM योगी आदित्यनाथ द्वारा वक्फ बोर्ड की तुलना भू-माफिया से करने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा, "एक संसद के कानून के तहत वक्फ बोर्ड बनता है वह संवैधानिक पोस्ट पर रहकर ऐसी बात करते हैं तो मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। उनका काम सिर्फ नफरत फैलाना है और वह वही काम कर रहे हैं। यूपी में वक्फ संपत्तियों की गजट अधिसूचना किसने जारी की? सरकार गजट अधिसूचना जारी करती है। यूपी में 95% वक्फ संपत्तियां 'वक्फ बाय यूजर' है। अब जो ये बिल आया है इस बिल में आप वक्फ यूजर को निकालेंगे तो उन संपत्तियों की स्थिति क्या होगी?"


केजरीवाल पर हर्ष मल्होत्रा का निशाना

रामायण पर अरविंद केजरीवाल के बयान पर BJP सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​का कहना है, ''अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया शिक्षा की बात करते हैं, लेकिन क्या उनके (अरविंद केजरीवाल) पास बुनियादी ज्ञान नहीं है। .मैं सिर्फ अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में किए गए विकास कार्यों पर उनका क्या कहना है।"


पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे CM योगी

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे। कैबिनेट बैठक के बाद त्रिवेणी संगम की पावन धारा में पूरे मंत्रिमंडल के साथ वह स्नान करेंगे। श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए उन्होंने बैठक का स्थान बदला है। मेला प्राधिकरण के बजाय अरैल के त्रिवेणी संकुल में बुधवार को आयोजित बैठक होगी। 


ज्वेल चौक गोलीबारी घटना पर ADGP का बयान

जम्मू के ADGP(अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) आनंद जैन ने ज्वेल चौक में हुई गोलीबारी पर कहा, "यह जो हादसा हुआ है इसमें सुमित जंडियाल नामक व्यक्ति पर गोली चली है। यह एक सामान्य वारदात है। इन पर इनके प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने हमला किया है। यह कोई आतंकवादी मामला नहीं है। मामले की कार्रवाई जारी है।"


राहुल के 'फाइटिंग इंडियन स्टेट' बयान के खिलाफ FIR पर क्या बोले एडवोकेट?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उनके 'फाइटिंग इंडियन स्टेट' वाले बयान पर FIR दर्ज करने पर एडवोकेट मोनजीत चेतिया ने कहा, "मैंने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है क्योंकि उन्होंने बयान दिया था कि वह भारतीय राज्य के खिलाफ ही लड़ रहे हैं। विपक्ष के नेता द्वारा दिया गया यह बयान बिल्कुल भी समझदारी भरा नहीं है। भारतीय राज्य के खिलाफ लोगों को भड़काना कानून की नजर में जायज नहीं है। FIR BNS की धारा 152, 197डी के तहत दर्ज की गई है।"


ज्वेल चौक इलाके में गोलीबारी की घटना

जम्मू के ज्वेल चौक इलाके में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस मौके पर मौजूद है। 


गौतम अडानी ने पत्नी संग संगम घाट पर की पूजा

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ 'संगम घाट' पर पूजा की। 


डिस्चार्ज होने के बाद आज दर्ज हो सकता है सैफ अली खान का बयान

एक्टर सैफ अली खा पांच दिनों बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने जा रहे हैं। कुछ देर में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगा। चाकू हमले के बाद एक्टर अपने घर लौट लौटेंगे। बताया जा रहा है कि आज ही पुलिस उनका बयान दर्ज कर सकती है।


देवभूमि के विकास के लिए बीजेपी के सभी उम्मीदवार को जीताएं- सीएम धामी

उत्तराखंड निकाय चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और हमारी ये ट्रिपल इंजन की सरकार होगी और ट्रिपल इंजन की तरह काम करेगी इसलिए मैं आज सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि देवभूमि के विकास के लिए बीजेपी के सभी उम्मीदवार को जीताएं...सभी जगह ऐतिहासिक जीत होने वाली है और ट्रिपल इंजन लगने वाला है.."


भाजपा के संकल्प पत्र भाग-2 में ये बड़े वादे शामिल

विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भाग-2 जारी कर दिया गया है। बीजेपी ने दिल्लीवासियों के लिए एक बार फिर कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा भी शामिल है।


ट्रंप की घोषणाओं से पड़ने वाले असर पर क्या बोले हरदीप सिंह पुरी?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणाओं से भारत के ऊर्जा आयात पर पड़ने वाले असर पर कहा, "हम अब तक की गई घोषणाओं पर नज़र रख रहे हैं। बाज़ार में ज़्यादा से ज़्यादा ऊर्जा आ रही है। वैश्विक बाज़ार में तेल की कोई कमी नहीं है... कुछ फैसलों का पहले से ही अनुमान था...

यह पूछने पर कि क्या अमेरिका से भारत में ज़्यादा तेल आने की संभावना है, तो उसका जवाब उन्होंने हां में दिया है..."


गौतम अडानी ने इस्कॉन मंदिर में भोजन किया वितरित

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में लोगों को भोजन वितरित किया।

अडानी समूह और इस्कॉन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के लिए दी जा रही है।


ये अधर्मी लोग हैं- अरविंद केजरीवाल पर बरसे सचदेवा

अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार से रामायण की गलत व्याख्या और हमारे धर्म का अपमान करने की कोशिश अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई ये पहली बार नहीं है। ये अधर्मी लोग हैं... कल इन्होंने कहा है कि राक्षस सोने का हिरण बन कर आया था ये अभी तक शीशमहल के गोल्ड प्लेटेड सोने से बाहर नहीं आए हैं... आज हम यहां क्षमा मांगने आए हैं कि रामायण की गलत व्याख्या हुई है और हम आज उपवास करेंगे।


सैफ अली खान के घर में लगाए जा रहे CCTV कैमरे

अभिनेता सैफ अली खान के आवास पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।


स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए- सीएम मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज अमर शहीद हेमू कालाणी जी का बलिदान दिवस है... मेरे मन में इस बात का संतोष भी है कि हमने बलिदानियों का स्मरण करने का संकल्प लिया है। हमने यह स्थान बनाया है। यह हमारी गौरवशाली परंपरा है कि हम अपने अतीत के उस गौरवशाली पृष्ट को समाज के सामने लाए... हमारे समाज को कभी उन दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए... मैं उम्मीद करता हूं कि इस स्थान से परमात्मा लगाव बनाएं रखे..."


गौतम अडानी ने इस्कॉन मंदिर के शिविर में की सेवा

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने महाकुंभ मेला2025 में इस्कॉन मंदिर के शिविर में 'सेवा' की।


दिल्ली में हमने शिक्षा मुफ्त कर दी- अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हमने शिक्षा मुफ्त कर दी है। 18 लाख बच्चों के लिए शानदार शिक्षा का इंतजाम किया। अगर ये(BJP) लोग आ गए तो मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे…आज के संकल्प में ये लिख रहे हैं कि दिल्ली के स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा को बंद कर देंगे। इसमें लिखा है सरकारी संस्थाओं में दिल्ली के जरूरत मंद छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। स्कूलों में सभी को मुफ्त शिक्षा मिल रही है। इसका मतलब ये सबकी मुफ्त शिक्षा बंद करके जरूरतमंदो को देंगे मतलब लोग अब नेताओं के घर के चक्कर काटेंगे कि मेरा करा दो।"


नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।"


बिहार प्री बजट बैठक पर क्या बोले सम्राट चौधरी?

बिहार प्री बजट बैठक पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "यह पूरी तरह प्री-बजट है और बजट का जो स्वरूप बने- कृषि क्षेत्र में, मेडिकल क्षेत्र में, उद्योग क्षेत्र में, आईटी सेक्टर में हम कैसे आगे बढ़ेंगे। इस पर हम सभी लोगों की राय ले रहे हैं।"


छत्तीसगढ़ में अब तक 14 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद

गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 14 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपति भी मारा गया। एसएलआर रायफल जैसे स्वचालित हथियारों सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।


'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली के लिए एकत्रित हुए कांग्रेस नेता

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य पार्टी नेता 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली के लिए बेलगावी में एकत्र हुए हैं।


भाजपा का 'संकल्प पत्र' पार्ट 2 जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 'संकल्प पत्र' को जारी करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "हम दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।"


सीएम माझी ने किया राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का दौरा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला के प्रदर्शनी केंद्र का दौरा किया।

उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा, उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज और स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड भी मौजूद रहे।


गरियाबंद: मुठभेड़ में मारे गए 14 से अधिक नक्सली

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में 14 से अधिक नक्सली मारे गए। मुठभेड़ अभी भी जारी है: छत्तीसगढ़ पुलिस


अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की- केजरीवाल पर बीजेपी का निशाना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आज हमने भगवान से कहा है कि दिल्लीवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। एक व्यक्ति जिसने दिल्ली का नेतृत्व किया है ऐसे अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की और रामायण का मजाक उड़ाया ये निंदनीय हैं। उपवास इसलिए है कि मेरे दिल्ली वासी सुखी और शांति से रहें..."


अरविंद केजरीवाल चुनावी हिंदू- भाजपा नेता प्रदीप भंडारी

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं। उनकी और उनके गुरु राहुल गांधी जी की रगों में तुष्टिकरण है। जिसे रामायण का अल्प ज्ञान हो, जो रटने के बाद भी रामायण को जनता के सामने ठीक से नहीं रख सका, जिसका इतिहास ये है कि जिसकी दादी या नानी कहती थी कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बनना चाहिए। वो दिल्ली की हर जमीन वक्फ को देने की बात करते थे। आज अरविंद केजरीवाल का वो चुनावी हिंदू चेहरा दिल्ली और देश की जनता के सामने आ गया है... जिसे रामायण नहीं पता, जिसे अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर से चिढ़ है, जो दिल्ली की हर जमीन वक्फ को देना चाहता है, जिसे 10 साल तक पुजारी याद नहीं रहता, जो सिर्फ उसका तुष्टिकरण करता है और जो रोहिंग्या का समर्थन करता है, वैसा नेता सनातन के खिलाफ है, हिंदू और देश की एकता के खिलाफ है..."
 


सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।


वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर किया प्रहार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जिस प्रकार से रामायण की गलत व्याख्या और हमारे धर्म का अपमान करने की कोशिश अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई ये पहली बार नहीं है। ये अधर्मी लोग हैं... कल इन्होंने कहा है कि राक्षस सोने का हिरण बन कर आया था ये अभी तक शीशमहल के गोल्ड प्लेटलेट सोने से बाहर नहीं आए हैं... आज हम यहां क्षमा मांगने आए हैं कि रामायण की गलत व्याख्या हुई है और हम आज उपवास करेंगे।"


महाकुंभ में अबतक 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ मेले का आज 9वां दिन है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पर डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। यूपी सरकार ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आज 15.97 लाख से अधिक और अब तक 8.81 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।


हनुमान गढ़ी मंजिक में उमड़ी भक्तों की भीड़

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।


PM मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को राज्य दिवस पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं। राज्य राष्ट्रीय प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"


दिल्ली चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसी कड़ी में स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद कुल 699 उम्मीदवार दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं जो सबसे ज्यादा है। सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीट से हैं।


प्रयागराज में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज प्रयागराज में होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 


BJP संकल्प पत्र का दूसरा भाग करेगी जारी

बीजेपी आज पार्टी के संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी करेगी। सुबह करीब 11 बजे अनुराग ठाकुर संकल्प पत्र जारी करेंगे। कहा जा रहा है कि संकल्प पत्र के दूसरे भाग में युवाओं पर फोकस होगा। इसके अलावा छात्रों के लिए भी कई घोषणाएं होने की संभावना है।

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड