LIVE UPDATES/ 'केजरीवाल ने दिल्ली को दंगों में धकेला', दिल्ली में सीएम योगी का AAP पर हमला
India News Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। सभी जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इस बीच आज राजधानी में जेपी नड्डा धुआंधार प्रचार करेंगे। वहीं महाराष्ट्र के जलगांव में एक भयानक ट्रेन हादसा हुआ। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के चलते लगभग 13 यात्रियों की जान चली गई। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें....
- भारत
- 14 min read

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। सभी जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इस बीच आज राजधानी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धुआंधार प्रचार करेंगे। उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में जेपी नड्डा आज शाम 5 बजे जनसभा करेंगे। वहीं शाम 7 बजे शकूर बस्ती में एक रैली को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 13 यात्रियों की जान चली गई है। वहीं प्रयागराज महाकुंभ का आज 11वां दिन है। लगातार श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। 13 जनवरी से लेकर अबतक 10 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं।
लखनऊ के किसान पथ पर सड़क हादसा, 4 की मौत; 7 घायल
लखनऊ: किसान पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक, ओमनी वैन, इनोवा और दो कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य का इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'मैं जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा'
विश्व आर्थिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा और उस युद्ध को समाप्त कराना चाहूंगा। यह अर्थव्यवस्था या किसी और दृष्टिकोण से नहीं है। यह उन लाखों लोगों के लिए है जो बर्बाद हो रहे हैं, युद्ध के मैदान में मर रहे हैं।'
Advertisement
केजरीवाल का CM योगी पर तंज 'दिल्ली कानून व्यवस्था शाह के अधीन'
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली आए थे। उन्होंने भी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया। मैं योगी आदित्यनाथ से सहमत हूं कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बहुत खराब है। 11 गैंगस्टरों ने पूरी दिल्ली पर कब्जा कर रखा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने यूपी में बदमाशों का सफाया कर दिया। लेकिन दिल्ली में बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। सड़कों पर गोलियां चल रही हैं। महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। मैं योगी आदित्यनाथ से कहना चाहूंगा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह के अधीन है। उन्हें अमित शाह के साथ बैठकर उन्हें समझाना चाहिए कि कानून व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाए। अमित शाह सरकारें गिराने, पार्टियां तोड़ने, विधायकों को खरीदने में लगे हैं।'
दिल्ली में बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ने के लिए चलाया तलाशी अभियान
दिल्ली: पुलिस के द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया, "रात के समय अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि दिन के समय लोग काम पर चले जाते हैं। रात को परिवार के सब लोग घर पर ही मिलते हैं, जिससे सत्यापन में आसानी होती है। हमने अब तक हज़ारों घरों का सत्यापन किया है।"
Advertisement
JK : 'चिनार के पेड़ों को संरक्षित करने के लिए जियो-टैनिंग प्रकिया शुरू'
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर में विरासत चिनार के पेड़ों को संरक्षित करने के प्रयास में जियो-टैगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहले से यकीनन जम्म-कश्मीर में चिनार के पेड़ों को संरक्षित किया जाएगा।
नोएडा के ADCP बोले- 'सेक्टर-39 में मुठभेड़ के बाद बदमाश घायल'
नोएडा: थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक संदिग्ध बदमाश के बारे में सूचना मिली थी। चेंकिग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ बदमाश के साथ हुई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ है। जिसकी पहचान सिकंदर उर्फ सतेन्द्र के रूप में हुई है। एक हत्या के मामले में ये शामिल था: मनीष मिश्रा ADCP नोएडा
अर्जुन राम मेघवाल बोले- 'उत्तराखंड UCC लागू करने वाला दूसरा राज्य होगा'
बीकानेर (राजस्थान): केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "गोवा में पहले से ही UCC है, उत्तराखंड UCC लागू करने वाला दूसरा राज्य बनने जा रहा है। राज्य इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।"
रामदास अठावले बोले- 'दिल्ली में BJP पहले नंबर पर है'
नासिक (महाराष्ट्र): केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, "दिल्ली में भाजपा पहले नंबर पर है, AAP दूसरे नंबर पर है और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। वहां कांग्रेस का चुनाव जीत पाना नामुमकिन है। दिल्ली में 70 सीटों में से 50 सीटें भाजपा जीत सकती है। जब कांग्रेस के पास सत्ता थी उन्होंने गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं किया। AAP ने भी सत्ता आने के बाद गरीबों के लिए कोई विशेष काम नहीं किया।"
अश्विनी वैष्णव बोले- '2030 के लक्ष्य हमने अभी प्राप्त कर लिए'
दावोस (स्विट्जरलैंड): केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "भारत को यहां दावोस में बहुत अच्छी मान्यता दी गई है। भारत की अर्थव्यवस्था में जिस तरह विकास हो रहा है, जिस तरह की खुली अर्थव्यवस्था भारत की है उसे बहुत अच्छी मान्यता मिल रही है, आज भारत डिजाइन और टैलेंट के आधार पर दुनिया के बाजार का नेतृत्व कर रहा है। भारत की विद्युत उत्पादन क्षमता का 45% रिन्यूएबल एनर्जी से आ रहा है। 2030 के लिए जो लक्ष्य रखा गया था वो हमने अभी प्राप्त कर लिया है।
अमित शाह ने सूरत में कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के सूरत में श्री महावीर हेल्थ एंड मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के कैंसर अस्पताल और सेनेटोरियम का उद्घाटन किया। अमित शाह ने अहमदाबाद के रानिप वार्ड में आरसीसी बॉक्स ड्रेनेज कार्य की आधारशिला भी रखी।
जलगांव रेल हादसे पर सचिन पायलट का बयान
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जलगांव रेल हादसे पर कहा, "यह बहुत दुखद है। कुछ अफवाह फैली जिसके कारण लोगों ने चेन खींच दी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। देश में ट्रेन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, रेल नेटवर्क में पर्याप्त निवेश नहीं किया जा रहा है... सरकार को एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि उन्होंने 10 साल में रेलवे में कितना निवेश किया, कितने लोगों की जान गई, रेल हादसे होते हैं लेकिन कोई जवाबदेही तय नहीं होती।"
पीएम मोदी और केजरीवाल दिल्ली की जनता के सपने बेचने में लगे- कांग्रेस
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "शीला दीक्षित के शासनकाल में दिल्ली को जो प्रतिष्ठा मिली थी, उसे वापस पाने के लिए हम दिल्ली की जनता से कांग्रेस को मौका देने की अपील करते हैं। कांग्रेस उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करेगी...प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल सपने बेचने में लगे हैं। शिक्षा के गिरते स्तर पर वे कुछ नहीं कर सकते लेकिन जनता अब जाग चुकी है और उन्हें शीला दीक्षित का शासन याद आ रहा है..."
मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा के एक स्कूल में बम की धमकी
मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र में एक स्कूल में बम की धमकी भरे ईमेल के बाद तत्काल स्थानीय कानून प्रवर्तन और विस्फोटक जांच कर्मियों को परिसर की गहन जांच करने के लिए भेजा गया। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है।
जलगांव रेल हादसे में 13 लोगों की मौत और 13 घायल
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने जलगांव रेल हादसे पर कहा, "...घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल यात्री खतरे से बाहर हैं। 13 मृतकों में से 10 लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें नेपाल के 4 और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के 6 लोग शामिल हैं। शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है... घटना की उच्चस्तरीय जांच होगी। मुझे पता चला है कि अफवाह के बाद करीब 400 लोग ट्रेन से उतर गए हैं। राज्य सरकार ने मृतक यात्रियों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।"
सीएम माझी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की।
डगवार प्लांट को लेकर क्या बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "..मुझे इस बात की खुशी है कि एक साल पहले जब मैंने बजट में डगवार में जो प्लांट लगा था जिसे कोई पूछता नहीं था जब यहां का दौरा किया और उसके बाद मैंने दिशानिर्देश दिए कि डगवार के प्लांट को विश्व स्तरीय दूध प्रसंस्करण इकाई बनाना है। इसके बाद हमने बैठकें कीं...आज इसका 20% काम पूरा हो चुका है और अगले साल इसी समय हम इसका उद्घाटन भी करेंगे और डेढ़ लाख प्रति दिन क्षमता के तहत इसमें दूध प्रसंस्करण की जाएगी...इस दूध की गुणवत्ता भारत की सर्वोत्तम गुणवत्ता में से एक होगी..इस प्लांट के शिलान्यास से हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती की ओर बढ़ रहे हैं.."
कर्तव्य पथ पर फ्लाइंग पास्ट का रिहर्सल
76वें गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर फ्लाइंग पास्ट का रिहर्सल चल रहा है।
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती- सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। हर साल की तरह, हम उन्हें आज के दिन नमन करते हैं और उनका विशेष रूप से झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है... यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि ऐसे महान व्यक्तित्व ने हमारे बीच जन्म लिया..."
12 लाख लोगों के लिए घरों के लिए पैसे दिए- सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुखय्मंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "...हमने 12 लाख लोगों के लिए घरों के लिए पैसे दिए हैं। आधा पैसा दिया जा चुका है। काम जल्द पूरा हो जाए तो बाकी आधा पैसा दिसंबर में दिया जाएगा। 12 लाख लोगों के घर बनकर तैयार हो जाएंगे। और 16 लाख लोग जो लिस्ट में हैं, जो हमें सर्वे करने के बाद मिली है, उन्हें दिसंबर में पहली किस्त और जून 2026 में दूसरी किस्त मिलेगी... केंद्र सरकार हमें नहीं(पैसा) दे रही है लेकिन हम भीख नहीं मांगते, हम अधिकारों के लिए लड़ते हैं..."
सैफ हमले पर नितेश राणे ने उठाए सवाल
सैफ अली खान पर हुए हमले पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने रिपब्लिक भारत से खास बातचीत कर कहा कि मुझे सैफ पर शक हो रहा है। सही में चाकू लगा या एक्टिंग की। उन्होंने आगे कहा कि शायद घुसपैठिया सैफ अली खान को लेने आया था। बांग्लादेशी अब घर में घुसने लगे हैं।
'लवयापा' पर क्या बोले जनैद खान और खुशी कपूर
'लवयापा' फिल्म पर आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने कहा, "मुझे इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी। इसकी कहानी मुझे बहुत ही मजबूत लगी..हमारी फिल्म 7 फरवरी को आ रही है तो आप सब इसे जरूर देखें।"
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने कहा, "मैंने इसकी ओरिजिनल मूवी भी देखी थी और ये फिल्म बहुत ही मजेदार है। इसमें बहुत सारे जोक्स हैं..इसलिए मैं इस किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्साहित थी और मैं अद्वैत चंदन की भी फैन थी उनकी कई फिल्में हैं जो मैंने देखी हैं, इसलिए मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित थी..तो आप सब इस फिल्म को जरूर देखें।"
केजरीवाल और मान को मानहानि नोटिस भेजा गया- प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के वकील विवेक गर्ग ने कहा, "प्रवेश वर्मा के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को 100 करोड़ रुपये का कानूनी मानहानि नोटिस भेजा गया है। हमने उन्हें माफी मांगने और हर्जाना भरने के लिए 48 घंटे का समय दिया है अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी... जो भी हर्जाना होगा वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान पंजाब सरकार के वाहनों और वहां की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो कि अवैध है और हमने इस संबंध में चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है... भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं... भगवंत मान और केजरीवाल दोनों को या तो माफी मांगनी चाहिए और मानहानि शुल्क भरना चाहिए या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए..."
मेरा उद्देश्य युवाओं को जागृत करना- 'पहलवान बाबा'
पहलवान बाबा के नाम से मशहूर राजपाल सिंह कहते हैं, "मेरा उद्देश्य युवाओं को जागृत करना, नशा उन्मूलन करना, सभी को स्वस्थ बनाना और भारत को विश्वगुरु बनाना है... मेरी उम्र 50 साल है और मैं एक हाथ से 10,000 पुश-अप कर सकता हूं... अगर मैं इस उम्र में इतनी मेहनत कर सकता हूं, तो मेरा उद्देश्य युवाओं को जागृत करना है कि वे इससे चार गुना ज़्यादा कर सकें... गलत संगत में पड़ने की वजह से युवा नशे के आदी हो गए हैं... मैं सभी से अपने माता-पिता की बात मानने, संतों और बड़ों का सम्मान करने के लिए कहता हूं..."
पीएम मोदी ने जलगांव हादसे पर जताया दुख
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।'
जलगांव ट्रेन हादसे में 13 की मौत
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 13 यात्रियों की जान चली गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
जेपी नड्डा करेंगे दो जनसभाएं
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। सभी जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इस बीच आज राजधानी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धुआंधार प्रचार करेंगे। उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में जेपी नड्डा आज शाम 5 बजे जनसभा करेंगे। वहीं शाम 7 बजे शकूर बस्ती में एक रैली को संबोधित करेंगे।