LIVE BLOG

'AAP का मतलब झूठ-फरेब और धोखा', दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर बरसे अमित शाह

India News: दिल्ली के चुनावी दंगल में दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने रैलियां की। दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल के साथ अखिलेश यादव ने रोड शो भी किया। इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया।

Follow : Google News Icon  
Amit Shah
अमित शाह | Image: PTI screen grab

दिल्ली विधानसभा चुनाव को महज चंद दिनों का समय रह गया है। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा ने चुनावी रैलियां की। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पानी के मुद्दे पर राजनीति गर्मा गई है। इसी कड़ी में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल के यमुना के पानी में जहर वाले बयान के बाद यमुना का पानी पिया।


वाल्मीकि मंदिर में अमित शाह ने की पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की।


विमान दुर्घटना पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "कल रात 9 बजे से ठीक पहले, 60 यात्रियों और चार चालक दल को ले जा रहा एक अमेरिकन एयरलाइंस का क्षेत्रीय जेट विमान वाशिंगटन, डीसी में पोटोमैक नदी के ऊपर तीन सैन्य सेवा सदस्यों को ले जा रहे एक आर्मी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जबकि यह रीगन नेशनल एयरपोर्ट के लिए अंतिम दृष्टिकोण पर था। दोनों विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए और तुरंत पोटोमैक के बर्फीले पानी में डूब गए। रात भर बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें हमारे पास मौजूद हर संसाधन का इस्तेमाल किया गया और मुझे कहना है कि स्थानीय, राज्य, संघीय, सैन्य, विशेष रूप से यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड ने एक अभूतपूर्व काम किया है। दुख की बात है कि कोई भी जीवित नहीं बचा है। यह हमारे देश की राजधानी और हमारे देश के इतिहास में एक अंधेरी और कष्टदायक रात थी। हम उन सभी अनमोल आत्माओं के लिए शोक मनाते हैं, जिन्हें हमसे अचानक छीन लिया गया।"


Advertisement

जापान निवेशकों को आमंत्रित करने आए हैं- CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा,  "हम यहां निवेशकों को आमंत्रित करने आए हैं, हम जापान के अलग-अलग शहरों में रोड शो कर रहे हैं और भारतीय निवेशकों के साथ-साथ हम जापानी निवेशकों से भी बात कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि हमें हर जगह से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है...मुझे खुशी है कि हर सेक्टर में हमारी बात सुनी जा रही है और हमें ऑफर भी मिल रहे हैं।


'इंडियन रेनेसान्स: द मोदी डेकेड' पुस्तक का अमित शाह ने किया विमोचन

'इंडियन रेनेसान्स: द मोदी डेकेड' पुस्तक के विमोचन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल, एक युग के अंत करने वाले हैं और एक नए युग की शुरुआत करने वाले हैं। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, ये मोदी जी के 10 साल के शासन को स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।"


Advertisement

AAP-BJP पर कुमारी शैलजा का हमला

यमुना जल विवाद पर कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, "अब जब चुनाव आ गए हैं तो भाजपा और AAP 'एक ही थाली के चट्टे-बट्टे' नजर आ रहे हैं। चुनाव नजदीक आ गया है तो वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं...दोनों सरकारें नाकाम रही हैं ये सच्चाई है।"


अरविंद केजरीवाल कलयुग के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी- गौरव वल्लभ

BJP नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “आपदा (AAP) सिर्फ दारू और भ्रष्टाचार का काम करती है। अरविंद केजरीवाल कलयुग के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी और दारू को प्रमोट करने वाले इंसान हैं...जब खुलेआम उनके खिलाफ शिकायत आ रही है तो चुनाव आयोग के कामकाज में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं..पंजाब सरकार की गाड़ियां खुलेआम यहां पर आपदा सामग्री को लेकर और पैसों के बैग लेकर घुम रहे हैं। ये शीशमहल वाले दिल्ली के लोगों का जो पैसा लूटा हुआ है उस पैसों को लेकर इधर-उधर घूम रहे हैं...दिल्ली के लोगों ने 'आपदा' को बाहर करने का मन बना लिया है...और बड़े बहुमत से दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।”


भगवंत मान का बयान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, " परवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन उन्हें वो नजर नहीं आता। वो ट्वीट करके बताते हैं कि वो पैसे कहां बांटेंगे। लेकिन भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी करा दो और सौरभ भारद्वाज को पकड़ लो और अन्य लोगों को नोटिस भेज दो..हमने क्या बिगाड़ा है?.."


दिल्ली की जनता BJP के साथ जाने वाली है- फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "दिल्ली ने मन बना लिया है दिल्ली की जनता बीजेपी के साथ जाने वाली है। दिल्ली का परिवर्तन दिल्ली की महिलाएं करने वाली हैं, दिल्ली की बहनों ने तय कर लिया है कि केजरीवाल की झूठी सरकार को घर बैठना और बीजेपी की सरकार को लाना। दिल्ली में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार आएगी।" 


मिल्कीपुर से समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर जाएगी- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, "मिल्कीपुर से ऐतिहासिक परिणाम आने वाले हैं। इस बार फिर मिल्कीपुर पूरे प्रदेश और देश को संदेश देने का कार्य कर रहा है। हमें बहुत प्यार और सम्मान मिला है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मिल्कीपुर से समाजवादी पार्टी एक ऐतिहासिक जीत की ओर जाएगी।"


मजबूती से चुनाव लड़ रही कांग्रेस- सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, "कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। दोनों (AAP और भाजपा) ने केवल आरोप-प्रत्यारोप और अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा है। कांग्रेस ने हमेशा ही एक सकारात्मक रूप रखा है और कांग्रेस एक बेहतर विकल्प है। मुझे ऐसा दिख रहा है कि कांग्रेस को लोग पसन्द कर रहे हैं।"


अखिलेश यादव ने केजरीवाल संग किया रोड शो

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। अखिलेश यादव ने कहा, "इस बार हो सकता है कि दिल्ली में भाजपा सभी 70 सीटें हार जाए। मैं कह सकता हूं कि दिल्ली में एक बार फिर बनेगी AAP की सरकार। AAP का सुशासन भाजपा के कुशासन को हराने का काम करेगा। AAP के सभी काम ऐतिहासिक हैं। AAP द्वारा लिए गए तमाम फैसले दिल्ली की गरीब और आम जनता को लाभ पहुंचाने के काम कर रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि यदि AAP रहेगी तो उन्हें सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। AAP की सरकार एक बार फिर दिल्ली में बनने जा रही है।"

 


केजरीवाल पर बरसे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "इन्होंने(अरविंद केजरीवाल) कहा था कि मैं आऊंगा तो 3 साल के अंदर यमुना नदी को साफ कर दूंगा और पीने लायक पानी बना दूंगा। जब नहीं कर पाए तो कहते हैं कि हरियाणा वालों ने जहर मिला दिया है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा ऐसी पार्टी है जिसका मुख्यमंत्री दिल्लीवासियों को जहर पिलाएगा? उन्होंने (हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) खुद यमुना नदी में जाकर पानी पीकर दिखा दिया है..."
 


PM मोदी ने गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों से मुलाकात की और बातचीत की। उन्होंने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।


भगवंत मान के दिल्ली वाले घर पर रेड- आतिशी

दिल्ली की CM आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है।  भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुँच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!"


केजरीवाल एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाने का काम कर रहे- जेपी नड्डा

दिल्ली के शाहदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से पानी में जहर मिलाया जा रहा है। वह एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाने का काम कर रहे हैं। ये राष्ट्र विरोधी काम है कि नहीं? ये हरियाणा को दिल्ली से लड़ाने वाले, जनता में डर पैदा करने वाले लोगों को राजनीति से छुट्टी करने का दिन 5 फरवरी है...अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि युमना पानी को साफ कर दूंगा लेकिन इन्होंने इसके सफाई में 8000 करोड़ रुपए का घोटाला किया। आज भी यमुना पानी में झाग ही दिख रहा है।"


केजरीवाल एक के बाद एक झूठ बोलते हैं- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी 5 साल पहले यमुना का पानी पीने की बात कर रहे थे लेकिन आज वह यमुना के पानी की बोतल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। वह एक के बाद एक झूठ बोलते हैं..."


कांग्रेस का एक ही मकसद कैसे भी AAP को हरवाओ- केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं आज कांग्रेस पार्टी के समर्थकों से बात करना चाहता हूँ। पिछले दिनों कुछ लोग मुझसे मिलने आए। मैंने उनसे पूछा कि वे किसे वोट देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को। मैंने उनसे पूछा कि जब दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं रहा तो वे उसे क्यों वोट देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बरसों से कांग्रेस का ही बटन दबाया है तो आदत सी हो गई है...उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थक कांग्रेस की जीत के लिए जितना काम करते हैं, पार्टी के नेता पार्टी को उतना हराने में लगे रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साफ दिख रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का एक ही मकसद है कि कैसे भी AAP को हरवाओं। कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट जीतने के लिए नहीं लड़ रही है। वे केवल AAP को हराने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर लड़ रही है। कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं कहते, बल्कि केवल AAP नेताओं के खिलाफ बोलते हैं...मैंने उनसे कहा कि अगर वे कांग्रेस को वोट देंगे तो भाजपा को फायदा होगा।"


दिल्लीवालों के पास AAP-दा को हटाने का बड़ा मौका- अमित शाह

दिल्ली के रोहिणी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 5 तारीख को दिल्लीवालों के पास केजरीवाल की 'AAP-दा' से मुक्त होने का बहुत बड़ा मौका है। 5 तारीख को आपको मतदान करना है और AAP-दा को हटाना है, भाजपा को जीताना है। AAP-दा को हटाने का मतलब है - 10 साल के कुशासन का जवाब देना। AAP-दा को हटाने का मतलब है - 10 साल के केजरीवाल के भ्रष्टाचार का जवाब देना। AAP-दा को हटाने का मतलब है - 10 साल के तुष्टिकरण का जवाब देना। AAP-दा को हटाने का मतलब है - 10 साल तक रोहिणी के साथ किए गए अन्याय का जवाब देना।
 


चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजे दिल्ली चुनाव का ट्रेलर है- प्रदीप भंडारी

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, " AAP-दा के कुशासन से जनता और पार्षद त्रस्त हैं। हर व्यक्ति यह समझता है कि पिछले 3 सालों में AAP-दा  सरकार जनता विरोधी सरकार रही है जिसने अपने किसी वादें को पूरा नहीं किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास की जीत है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का ट्रेलर है।"


स्वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया

सफाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंकने पर पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में लिया।


पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण और फिर बजट पर चर्चा होगी- रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्वदलिय बैठक पर कहा कि हमने सभी के बयान, टिप्पणियां नोट की हैं। हमने शुरुआत में सभी दलों से अपील की है कि यह साल का पहला संसद सत्र है, इसलिए इसकी शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। इसके बाद 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, फिर 1 फरवरी को 2025 का बजट पेश किया जाएगा। बजट के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी और फिर बजट पर चर्चा होगी... 5 तारीख को दिल्ली में चुनाव है, इसलिए उस दिन संसद नहीं चलेगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 तारीख तक चलेगा और फिर हम 10 मार्च को मिलेंगे। हमें उम्मीद है कि बजट सत्र फलदायी होगा और हमें इसमें सभी दलों से सहयोग और समन्वय मिलेगा...।


दिल्ली में बदलाव की लहर चल रही- अरविंदर सिंह लवली

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जो लोग राजनीति को स्वच्छ करने आए थे। वे आज राजनैतिक तंत्र को खराब करने का काम कर रहे हैं... जो लोग चुनाव में पैसा बांटते हैं वे चुनाव के बाद पैसा बनाते हैं और इसलिए इन्होंने शराब घोटाला किया था... दिल्ली में बदलाव की लहर चल रही है... दिल्ली में एक ऐसी सरकार आ रही है जो सभी लोगों के लिए काम करेगी...।


मोहन यादव ने सिस्मेक्स कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ की बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कोबे में सिस्मेक्स कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी साइट का दौरा किया।

भारत में स्वास्थ्य सेवा की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के आधार पर, नए विनिर्माण आधार के अलावा, सिस्मेक्स आक्रामक निवेश कर रहा है, जिसमें बिक्री और सेवा आधारों का विस्तार और भारतीय बाजार के लिए उत्पादों का विकास और लॉन्च शामिल है।


SC, ST पर बढ़ते हुए अत्याचारों पर किसी ने चर्चा नहीं की- चंद्रशेखर आजाद

नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी- कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "... पिछले 10 सालों से SC, ST पर बढ़ते हुए अत्याचारों पर किसी ने चर्चा नहीं की है... रविदास जी की जयंती पर मैंने राष्ट्रीय अवकाश के लिए कहा था। उस पर हम कोशिश कर रहे हैं कि सरकार अपना ध्यान आकर्षित करें। जिस तरह की सुविधाएं दूसरे धर्मों के लोगों को मिली हैं वे रविदास जी में आस्था रखने वालों को भी मिले। उनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलें और अच्छी व्यवस्थाएं हो। हम देख रहे हैं कि व्यवस्थाओं में उत्तर प्रदेश फेल हो रहा है...'


बीजेपी नेता ये जहरीला पानी पीकर दिखाए- दिल्ली मेयर शेली

दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने 'यमुना के पानी' पर कहा, "यह भाजपा की गंदी राजनीति है कि वे दिल्ली की जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा के नेता यह ज़हरीला पानी पीकर दिखाए कि यह पानी पीने लायक है या नहीं..."


ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोहन भागवत

RSS प्रमुख मोहन भागवत ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे।


ट्रेनें पूरी रात चलती रहीं, श्रद्धालुओं के लिए किए गए खास इंतजाम- रेल मंत्री

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए कल 364 ट्रेनें पूरी रात लगातार चलती रहीं। पूरी टीम पूरी रात वॉर रूम में रही और राज्य सरकार के साथ समन्वय में काम करती रही। करीब 12 लाख श्रद्धालु इन ट्रेनों में सवार होकर अपने-अपने शहरों में पहुंचे... मेरा सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि आपकी सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं लेकिन कृपया प्रशासन के निर्देशों का पालन करें..."


सपा की बहुच अच्छी जीत होगी- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "...समाजवादी पार्टी की बहुत अच्छी जीत होगी और मिल्कीपुर से पूरे देश और प्रदेश में एक संदेश जाएगा।"


महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर क्या बोलीं डिंपल यादव?

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रयागराज में भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। हमारी संवेदनाएं उन प्रभावित परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जो लोग अस्पताल में हैं वे जल्द स्वस्थ हों। हम सरकार से मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग करते हैं और मांग करते हैं सभी शवों को परिवारों को सौंपा जाए।"


इससे बड़ा प्रमाण कि CM सैनी खुद यमुना का पानी पी रहे- अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं यमुना के तट पर जाकर यमुना के जल को पी रहे हैं... इससे यह प्रमाणित होता है कि कांग्रेस और AAP कितनी झूठी हैं। ये कभी एक हो जाते हैं तो कभी एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हैं। इनकी विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है..."


बसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व की तैयारी कर रहे- DIG

महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "हम बसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व की तैयारी कर रहे हैं। ड्यूटी को और मजबूत किया जा रहा है... पहले के निर्देशों के क्रम में जैसे 29 तारीख को VIP मूवमेंट की अनुमति नहीं थी, वैसे ही 3 तारीख को भी नहीं होगी... जगह-जगह ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। भीड़ को प्रबंधित किया जा रहा है।"


वक्फ विधेयक: JPC के सदस्यों और ओम बिरला के बीच बैठक संपन्न

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर JPC के सदस्यों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बीच बैठक संपन्न हुई। JPC की रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी गई।


सरकार ने नेताओं को सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाया- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "जब भी कोई सत्र होता है तो उससे एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक होती है जिसमें सभी दलों के नेता आते हैं और अपने सुझाव देते हैं। हर दल को अपनी बात रखने का अधिकार है...आज सरकार ने नेताओं को सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाया है। कल राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। फिर बजट पेश होगा और फिर उस पर चर्चा होगी, इसके अलावा बजट सत्र में और भी कई महत्वपूर्ण बिल आएंगे, इसलिए विपक्ष से हमारा बस इतना ही अनुरोध है कि वेल में न आएं, सरकार का सहयोग करें...सरकार भी विपक्ष का सम्मान करती है..."


महात्मा गांधी देश ही नहीं विश्व की संपत्ति- डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "पूरा देश महात्मा गांधी को आज याद कर रहा है। महात्मा गांधी सिर्फ देश की संपत्ति नहीं हैं, वे विश्व की संपत्ति हैं। सभी वैश्विक नेता उनके आदर्शों और शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे हैं... वे राष्ट्रपिता हैं और हमें उन्हें नमन करना चाहिए और उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए..."


बजट सत्र से पहले सांसद सर्वदलीय बैठक में शामिल

31 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र से पहले सभी सांसद सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।


बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गहलोत का 'आप' पर तीखा वार

बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, "यह शर्म की बात है कि दिल्ली, जो देश की राजधानी है, वहां पानी की लाइनें खंभों और घरों की दीवारों से लटक रही हैं, बिजली के तार भी वही हैं। मैं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पिछले 10 सालों में दिल्ली को कौन सा मॉडल और शासन दिया है...AAP ने 2015 में हर घर जल का वादा किया था, 2020 में और अब 2025 में भी वे वही वादा कर रहे हैं। यह सिर्फ बिजवासन विधानसभा का मुद्दा नहीं है, नरेला, नजफगढ़ आदि कई इलाके हैं जहां पानी की समस्या है..."


PM मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुख तथा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भी मौजूद रहे।


धनखड़ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर की पुष्पांजलि अर्पित

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
 


सीएम योगी ने बापू की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।


सोनमर्ग में स्नोफॉल के बाद बर्फ हटाने का काम जारी

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से रंगा मोड़ तक बर्फ हटाने का काम चल रहा है।


त्रिवेणी घाट पर पवित्र स्नान का सिलसिला जारी

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात सामान्य हो गए हैं। त्रिवेणी संगम घाट पर श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान करने का सिलसिला जारी है। 


सीएम योगी ने मृतकों को 25-25 लाख मुआवजे का किया ऐलान

महाकुंभ में मची भगदड़ में लगभग 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी ने महाकुंभ मेले में स्नान के लिए मंगलवार देर रात मची भगदड़ के कारणों की जांच के लिए न्यायिक जांच का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।


दुखद घटना घटी- महाकुंभ भगदड़ पर बोले मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ घटना पर कहा, "...मौनी अमावस्या के दिन कुंभ में स्नान के दौरान दुखद घटना घटी जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई। बाबा महाकाल उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। यह हम सबके लिए दुःखद बात है, इसमें मध्य प्रदेश के भी 3 लोगों की मृत्यु हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने घटना की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। मेरा आप सभी से निवेदन है कि आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें और सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें..."


बापू का जीवन हमेशा हमारे लिए आदर्श रहेगा- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज जापान में कोबे नामक शहर में बापू की पुण्यतिथि पर हमने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के जीवन ने अहिंसा, स्वतंत्रता, मानवता के गुणों से भारतीय लोगों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है... बापू का जीवन हमेशा हमारे लिए आदर्श रहेगा... मैं मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए निवेश के अवसर बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हूं। मुझे संतोष है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जापान सहित सभी देशों का भारत के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। यह राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह अपे यहां औद्योगिक निवेश बढ़ाए ताकि न केवल हमारी GDP बढ़े बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिले..."


पंजाब भवन के पास AAP के स्टिकर की गाड़ी जब्त पर क्या बोले बीजेपी नेता?

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "पंजाब भवन के पास 10 लाख रुपये नकद, AAP के स्टिकर और पोस्टर के साथ एक वाहन जब्त किया गया। हम चुनाव आयोग से कह रहे हैं कि पंजाब सरकार इसमें शामिल है और उन्होंने अपने अधिकारियों को यहां तैनात किया है... मुझे उम्मीद है कि भारत का चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा..."


लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई आज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज, 30 जनवरी को लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होगी। 16 जनवरी को होने वाली सुनवाई टल गई थी। 
 


अमित शाह 4 तो नड्डा की 1 जनसभा को करेंगे संबोधित

दिल्ली विधानसभा चुनाव को महज चंद दिनों का समय रह गया है। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में अमित शाह आज, 30 जनवरी को दिल्ली में चार चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा जेपी नड्डा भी जनसभा करेंगे। 


'यमुना के पानी में जहर' पर सियासत, सैनी बोले- पानी में कोई जहर नहीं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को यमुना नदी के पानी की कुछ घूंट पिएं और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज्य से राष्ट्रीय राजधानी में जाने वाले पानी में कोई जहर नहीं है।

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड