इस दिन आएगा दिल्ली का बजट, CM रेखा गुप्ता ने जनता से मांगे सुझाव; व्हाट्सएप नंबर भी किया जारी

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यह विकसित दिल्ली का बजट होगा। इसमें जनता के हर वर्ग के सुझाव शामिल किए जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta | Image: PTI

Delhi News: दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद पहले विधानसभा सत्र का आज (3 मार्च) आखिरी दिन है। इसके साथ ही बजट सत्र की तारीखों का ऐलान भी CM रेखा गुप्ता ने कर दिया है। इसी महीने दिल्ली का बजट पेश हो गया। इसके साथ ही इस बजट के लिए दिल्लीवालों से सुझाव भी मांगे गए हैं।

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यह विकसित दिल्ली का बजट होगा। इसमें जनता के हर वर्ग के सुझाव शामिल किए जाएंगे। दिल्लीवालों को सुझाव देने के लिए मुख्यमंत्री ने एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है।

इस दिन से शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र

सोमवार (3 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM रेखा गुप्ता ने कहा, "हम विकसित दिल्ली के बजट को 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। हम जनता की सारी आकांक्षाओं की पूर्ति के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए कृत्य संकल्पित हैं।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार समाज के सभी वर्गों के सुझावों को शामिल करने का प्रयास करेगी। ये बजट विकसित दिल्ली बजट है।

Advertisement

CM रेखा गुप्ता ने लोगों से मांगे बजट के लिए सुझाव

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसे जनता का बजट बनाने के लिए हम 5 मार्च को विधानसभा परिसर में विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा हम 6 मार्च को शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों और व्यापारियों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने एक ईमेल आईडी viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और एक व्हाट्सऐप नंबर 9999962025 भी जारी किया, जिसमें दिल्लीवाले बजट के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं।

CM रेखा गुप्ता ने चुनाव के दौरान BJP के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उनकी सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

Advertisement

विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन

इससे पहले दिल्ली में BJP की सरकार बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी को शुरू हुआ, जो आज खत्म होने जा रहा है। सत्र के दौरान BJP ने CAG की कई रिपोर्ट पेश की गईं। आज विधानसभा में निलंबन के बाद AAP विधायकों की वापसी भी हुई है। ऐसे में सत्र का आखिरी दिन काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने गिर नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, हाथों में कैमरा थामे कुछ यूं शेरों का करते दिखे दीदार

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड