sb.scorecardresearch

पब्लिश्ड 13:59 IST, April 4th 2024

BREAKING:Delhi Metro से सनसनीखेज खबर, नांगलोई में CISF जवान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

CISF के एक कांस्टेबल ने गुरुवार सुबह नागलोई मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसकी बॉडी मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे मशीन स्कैनर के पास से मिली।

Reported by: Rupam Kumari
Follow: Google News Icon
  • share
CISF constable shoots self dead at Nagloi metro station
CISF constable shoots self dead at Nagloi metro station | Image: PTI

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कांस्टेबल ने गुरुवार सुबह नागलोई मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। जवान के द्वारा इसे खुदकुशी करने मामला बताया जा रहा है। उसके सिर पर गोली के निशान हैं। पुलिस

CISF के एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी नागलोई मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे मशीन स्कैनर के पास से बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल महाराष्ट्र का रहने वाला था।  मृतक की पहचान 38 वर्षीय  शहरे किशोर के रूप में हुई है।

जनवरी 2022 से दिल्ली में तैनात था जवान

मृतक 2014 में सीआईएसएफ में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुआ था और जनवरी 2022 से दिल्ली में तैनात था। अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई मेट्रो पुलिस स्टेशन को सुबह 7:03 बजे 2014 बैच के एक कांस्टेबल के बारे में फोन आया, जिसकी पहचान शहरे किशोर के रूप में हुई है, जो मेट्रो स्टेशन के परिसर में सिर पर गोली लगने के निशान के साथ मृत पाया गया है।

नरेला सरकारी क्वार्टर में रहता है परिवार

सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल नरेला सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसके परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Lucknow: हवाई अड्डे पर पकड़े गए 30 सोने
 

अपडेटेड 16:12 IST, April 4th 2024