अपडेटेड 21 March 2024 at 21:26 IST
BIG BREAKING: दिल्ली शराब घोटाले में ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के बाद CM केजरीवाल गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है।
- भारत
- 2 min read

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद शाम करीब 7 बजे ईडी की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। इस बार ईडी की टीम अपने साथ 10वां समन लेकर पहुंची, इसके अलावा सर्च वॉरंट भी। इसके बाद ईडी ने सीएम केजरीवाल के घर रेड शुरु कर दी। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
केजरीवाल के घर के बाहर भारी फोर्स तैनात
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भारी फोर्स तैनात किया गया है। आरएएफ की टीम, दिल्ली पुलिस की कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा सीएम आवास के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है।
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले दिन में हाईकोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ईडी की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर रेड करने पहुंची।
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
अरविंद केजरीवाल की बात करें तो शुक्रवार दोपहर उनकी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिका में दिल्ली के सीएम की मांग को मानने से इनकार करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर हम अंतरिम राहत देने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, अदालत ने इस नई अंतरिम याचिका पर ED से जवाब मांगा और मामले को 22 अप्रैल, 2024 के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 21:11 IST