LIVE BLOG

अपडेटेड 7 December 2024 at 23:40 IST

दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का जत्था, शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

India News: किसान एक बार फिर से दिल्ली कूच के लिए तैयार में हैं। रविवार को 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच की ओर मार्च करेगा। इसके लिए शंभू बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ममता बनर्जी ने INDI ब्लॉक की कमान संभालने वाले बयान पर विपक्षी नेताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है। दूसरी ओर सीरिया में बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।

Follow : Google News Icon  
Sambhu Border Farmers Protest
Sambhu Border Farmers Protest | Image: Video Grab

India News: किसान एक बार फिर से दिल्ली कूच के लिए तैयार में हैं। रविवार को 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच की ओर मार्च करेगा। इसके लिए शंभू बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ममता बनर्जी ने INDI ब्लॉक की कमान संभालने वाले बयान पर विपक्षी नेताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है। दूसरी ओर सीरिया में बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।
 


7 December 2024 at 23:03 IST

अनिल विज ने देखी द साबरमती रिपोर्ट

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद कहा, "यह फिल्म अपने-आप में बहुत कुछ कह रही है। इस फिल्म में बताया गया है कि सच पर झूठ की जितनी भी परतें चढ़ा ली जाएं, एक दिन वो सच सामने जरूर आता है। इस देश के प्रजातंत्र के जो चार प्रहरी हैं जिनके ऊपर दायित्व है सच को सामने लाने का, उन्हें अपने दायित्व पर ध्यान देना चाहिए।"


7 December 2024 at 22:20 IST

ममता बनर्जी में गठबंधन का नेतृत्व करने की क्षमता है- शरद पवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, "हां, निश्चित रूप से (वह गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं), वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं। उनमें वह क्षमता है। संसद में उनके द्वारा चुने गए नेता जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं। इसलिए उन्हें ऐसा कहने का अधिकार है।"


Advertisement

7 December 2024 at 22:18 IST

'नॉर्मलाइजेशन का कहीं कोई जिक्र या चर्चा नहीं है'

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने BPSC अभ्यर्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "इनकी बातों से ये ही लगा कि इनको भ्रम में डालकर लोगों ने इस आंदोलन और सरकार को बदनाम करने का खेल खेला। नॉर्मलाइजेशन का कहीं कोई जिक्र या चर्चा नहीं है लेकिन उस विषय को बीच में लाकर भ्रमित किया गया... ये घोर निंदनीय है। शिक्षक की जिम्मेदारी है बच्चों के भविष्य को बनाने का न की अराजकता पैदा करना... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि छात्रों के हित में काम हो रहा है... सरकार सजगता के साथ छात्रों के हित में काम करेगी...NDA की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और छात्रों के हित में काम करती है..."


7 December 2024 at 21:20 IST

ममता के बयान पर रवि किशन की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "ममता बनर्जी को अगर ऐसा लगता है तो उन्हें नेतृत्व कर लेना चाहिए हालांकि पार्टी तो सारी बिखर ही चुकी हैं। ये लोग केवल मौकापरस्त हैं। चुनाव आया था तो साथ आए थे लेकिन चुनाव गया तो वापस लौट रहे हैं।"


Advertisement

7 December 2024 at 21:18 IST

INDI गठबंधन पर दिनेश शर्मा का निशाना

BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "INDIA गठबंधन शब्द का प्रयोग ठीक नहीं है... यह एक प्रकार का 'ठगबंधन' है जो जनता को ठगने के लिए बनाया गया है। चुनाव में हारते ही अखिलेश यादव और राहुल गांधी के रास्ते अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं, ममता बनर्जी का उद्घोष भी आ चुका है। ये न कभी एक थे और न कभी एक रहेंगे। उनका एक ही उद्देश्य है, विखंडन। मैं समझता हूं कि न कभी INDIA गठबंधन था और न कभी हो सकता है। इनके रास्ते, विचार, उद्देश्य अलग-अलग हैं। इनका केवल एक ही एजेंडा था सत्ता पाओ वो भी वे पा नहीं पाए हैं।"


7 December 2024 at 20:17 IST

CM धामी ने स्थानीय लोगों के साथ किया पारंपरिक नृत्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य किया।


7 December 2024 at 20:16 IST

संध्या थिएटर की घटना पर अल्लू अर्जुन का बयान

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "संध्या थिएटर में जो घटना हुई वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं संध्या थिएटर गया था। मैं पूरा सिनेमा भी नहीं देख पाया क्योंकि मेरे प्रबंधकों ने भीड़ के कारण मुझे जाने को कहा था। मुझे अगली सुबह इस घटना के बारे में बताया गया। मैं हैरान रह गया। जब मैंने सुना कि यह हुआ है, तो हम सभी स्तब्ध रह गए। सुकुमार सर भी ऐसी घटना सुनकर निराश हुए। यह दिखाने के लिए कि हम उनका समर्थन करते हैं, हमने उन्हें 25 लाख रुपये दिए हैं। हम उन्हें कुछ समय देना चाहते हैं। मैं बाद में उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा। हम हमेशा उनके साथ रहेंगे और परिवार का समर्थन करने की कोशिश करेंगे..."


7 December 2024 at 19:23 IST

लखनऊ के फरीदी टावर में लगी आग

लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित फरीदी टावर में आग लग गई। CFO मंगेश कुमार ने बताया, "आज की सूचना लगभग 5:30 बजे मिली। तीन दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।"


7 December 2024 at 18:41 IST

'राजनीतिक तौर पर कांग्रेस का अस्तित्व कम हो रहा है'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के जो नतीजे आए हैं उसमें कांग्रेस नहीं है। राजनीतिक तौर पर कांग्रेस का अस्तित्व कम हो रहा है इसलिए ममता बनर्जी चाहती हैं कि वो नेता प्रतिपक्ष का चेहरा बन जाएं... हालांकि उनकी(ममता बनर्जी) किसी भी बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।"


7 December 2024 at 18:22 IST

INDI अलायंस में हर कोई करना चाहता है लीड- BJP नेता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर BJP नेता दिलीप सैकिया ने कहा कि इंडी गठबंधन में दर्जनों लीडर हैं। पहले उनके बीच तय हो, लीड कौन करेगा। सपा के अखिलेश यादव भी बोलते हैं वो लीड करेंगे। ममता बनर्जी भी बोल रही हैं, वो लीड करेंगी। वहां सब लोग लीड करना चाहते हैं। 
 


7 December 2024 at 18:19 IST

तार-तार हुआ INDI गठबंधन- केसी त्यागी

JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, "INDIA गठबंधन तार-तार हो चुका है...अब अगली लड़ाई INDIA गठबंधन और INDIA गठबंधन के जो राज्य के नेतृत्व हैं उनके बीच में होगी। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मोर्चा संभाले हुए हैं, कहीं ममता बनर्जी मोर्चा संभाले हुए हैं, कहीं अरविंद केजरीवाल मोर्चा संभाले हुए हैं। कांग्रेस पार्टी इनके कंधों पर चढ़कर राजनीति करना चाहती है।"


7 December 2024 at 17:27 IST

हार-जीत का फैसला जनता करती है- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "(महाराष्ट्र में)अब सरकार बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी चुनाव हार गई है और अगर वो हार स्वीकार नहीं कर रहे हैं तो मेरे पास उसका इलाज नहीं है। हार-जीत का फैसला जनता करती है..."


7 December 2024 at 17:26 IST

राहुल गांधी पर जगदम्बिका पाल का हमला

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर BJP सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, "जो दुनिया की बाहरी ताकतें हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था से ईर्ष्या रखते हुए उसे कमजोर करना चाहती हैं अगर उनके हाथों में कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, वहां से वित्तपोषण हो रहा है तो उन्हें पहले उसका जवाब देना चाहिए। अडानी हो, अंबानी हों या भारत के उद्योगपति वो आज देश के विकास में काम कर रहे हैं।"


7 December 2024 at 16:34 IST

मनोज तिवारी का बयान

आगामी दिल्ली चुनावों पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि वो दिल्ली का कैंसर पैदा करने वाला प्रदूषित पानी, वायु प्रदूषण, पेंशन बंद होना, राशन कार्ड न बनना या सीएम का भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे... 5 साल में भाजपा दिल्ली की जनता के हर अधिकार को सुनिश्चित करेगी।"


7 December 2024 at 16:20 IST

शहजाद पूनावाला का राहुल पर निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जब से कांग्रेस महाराष्ट्र और हरियाणा में हारी है तब से INDI गठबंधन में किस प्रकार का विभाजन देखने को मिल रहा है वो ममता बनर्जी के बयान से पता चलता है। उन्होंने कहा है कि जो INDI गठबंधन का नेतृत्व है यानी कांग्रेस है उससे 'हो नहीं पा रहा है'। ऐसा ही बयान विपक्षी पार्टियों का भी आया है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन नहीं दिया जब वो संसद में प्रदर्शन कर रहे थे। हर जगह कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी, जो 80-90 चुनाव हार चुके हैं अब उनके खिलाफ जनता नहीं बल्कि उनके खुद के साथी अविश्वास प्रस्ताव पारित कर रहे हैं।"


7 December 2024 at 16:18 IST

CM योगी ने जन आश्रय स्थल का उद्घाटन किया

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन आश्रय स्थल का उद्घाटन किया।


7 December 2024 at 14:54 IST

शाह ने किया अहमदाबाद में ग्लोबल हॉस्पिटल का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ग्लोबल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।


7 December 2024 at 14:18 IST

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के लेकर क्या बोले LJP(R) सांसद?

पटना पुलिस द्वारा BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने पर LJP(R) सांसद अरुण भारती ने कहा, "सरकार का दायित्व होता है कि अलग-अलग परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाएं, BPSC को ये करना चाहिए। इसी क्रम में छात्रों की चिंता को लेकर जो उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन था उसमें विरोधी राजनीतिक दल जो अब अप्रासंगिक हो गई है उन्होंने अपने असामाजिक तत्वों को घुसाकर प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की। इसकी हम निंदा करते हैं। किसी भी दल को युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए।"


7 December 2024 at 14:16 IST

सौरभ भारद्वाज बोले- भाजपा चाहे कोई भी पोस्टर लगाए लेकिन...

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा चाहे कोई भी पोस्टर लगाए लेकिन आज जो दिल्ली के लोग और व्यापारी दहशत में जी रहे हैं उसकी जवाबदेही भाजपा की है। "


7 December 2024 at 14:14 IST

दिल्ली की कानून व्यवस्था बहुत भयावह हो गई- अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली की कानून व्यवस्था बहुत भयावह हो गई है। खुलेआम गोलीबारी हो रही है, चाकूबाजी हो रही है...अपराधियों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वो खुलेआम दिल्ली की सड़कों पर गोलीबारी कर रहे हैं..पिछले डेढ़ महीने में दिल्ली में कई गैंगवार और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं...दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम करोड़ों रुपए की फिरौती के लिए कॉल आ रहे हैं...ऐसे कई मामले हैं और इन सभी मामलों में शूटर पकड़े जाते हैं लेकिन जो फिरौती मांग रहा है, जो असली मास्टरमाइंड है, वो खुलेआम घूम रहा है। सबको पता है कि दिल्ली के अंदर 11-12 गैंग चल रहे हैं। वे एक को भी नहीं पकड़ पाए हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं, उनका अपहरण हो रहा है, बलात्कार हो रहा है और फिर उनकी हत्या हो रही है...दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सीधे गृह मंत्री यानी अमित शाह की है लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है। अमित शाह जी कहां हैं?...”


7 December 2024 at 13:21 IST

401 जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल हुए सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत 401 जोड़ों के विवाह के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।


7 December 2024 at 13:20 IST

'उत्तर पूर्वी राज्यों की सांस्कृतिक क्षमता को विश्व पटल पर उजागर करना अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्देश्य'

'अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024' पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था कि हमारे उत्तर पूर्वी राज्यों की सांस्कृतिक क्षमता को विश्व पटल पर उजागर करना है। उसी उद्देश्य की पूर्ती के लिए अष्टलक्ष्मी महोत्सव दिल्ली में आयोजित किया गया है...यह 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित होगा..."


7 December 2024 at 13:19 IST

शपथ ग्रहण का विरोध नहीं कर सकते- NCP नेता छगन भुजबल

NCP नेता छगन भुजबल ने कहा, "(विपक्ष के नेता) शपथ ग्रहण का विरोध नहीं कर सकते। अगर उनको सदन में कामकाज में हिस्सा लेना है तो उनको शपथ ग्रहण करना ही होगा..."


7 December 2024 at 12:35 IST

मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने की कोशिश में लगी है सपा-कांग्रेस-मायावती

मायावती ने कहा कि संसद में विपक्ष देश और जनहित के मुद्दे न उठाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए खासकर सपा और कांग्रेस पार्टी संभल में हुई हिंसा के बहाने मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने की कोशिश में लगी हुई है। उन्हें अन्य मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं, ये पार्टियां संभल में मुस्लिम समुदायों को आपस में लड़वा रही हैं। मुस्लिम समुदाय को भी सतर्क रहना होगा, इससे भी ज्यादा दुख की बाद है कि जिनके वजह से दलित वर्ग के सांसद संसद में पहुंचे हैं वो भी अपने पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दों पर चुप बैठे हैं।
 


7 December 2024 at 12:34 IST

'अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे' नारा दिल्ली की जनता की आवाज- BJP

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "यह 'अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे' नारा दिल्ली की जनता की आवाज है। जब हमने भाजपा के संकल्प पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे तो लोगों ने कहा कि वे भ्रष्टाचारी दिल्ली सरकार को सत्ता से हटाना चाहते हैं... दिल्ली की जनता टूटी सड़कों, गंदे पानी, भ्रष्टाचार से बहुत परेशान है...जनता दिल्ली का विकास चाहती है..."


7 December 2024 at 12:33 IST

हमारे (शिवसेना UBT) जीते हुए विधायक शपथ नहीं लेंगे- आदित्य ठाकरे

शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "आज हमने फैसला किया है कि हमारे (शिवसेना UBT) जीते हुए विधायक शपथ नहीं लेंगे। अगर यह जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन इस जीत का कहीं भी लोगों ने जश्न नहीं मनाया। हमें ईवीएम पर संदेह है।"
 


7 December 2024 at 11:45 IST

16 दिसंबर से शुरू होगा महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र

महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह विशेष सत्र तीन दिन तक चलेगा। 
 


7 December 2024 at 11:44 IST

'अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे', दिल्ली भाजपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

दिल्ली भाजपा दफ्तर के बाहर 'अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे' के पोस्टर लगाए गए।


7 December 2024 at 11:41 IST

सीएम फडणवीस, उपमुख्यमंत्री शिंदे और पवार ने ली विधायक पद की शपथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में विधायक पद की शपथ ली।


7 December 2024 at 11:02 IST

जबरन वसूली का कॉल आने पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले- पुलिस को जानकारी दे दी है

जबरन वसूली का कॉल आने पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, "मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं...पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल (जबरन वसूली के संबंध में) संदेश मिला और मैंने झारखंड के DGP को इस बारे में सूचित कर दिया है..."


7 December 2024 at 11:01 IST

बांग्लादेश में हिन्दू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं। उनमें से ज्यादातर दलित हैं कमजोर तबके के लोग हैं.... कांग्रेस पार्टी चुप है और अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा और उसके समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार जो भाजपा के नेतृत्व में चल रही है उसे अपनी जिम्मेदारी को आगे बढ़ चढ़ कर निभाए। ताकि दलित वर्ग के लोग जो शोषण का शिकार हो रहे हैं उन्हें और ज्यादा शिकार ना होना पड़े... या फिर कांग्रेस की जिस गलती का उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्हें वहां की सरकार से बात-चीत कर भारत वापस लाया जाए।"


7 December 2024 at 11:00 IST

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन विधान भवन अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन विधान भवन पहुंचे।


7 December 2024 at 09:57 IST

मोटरसाइकिल सवार दो लोगों पर गोलीबारी

फर्श बाजार थाना क्षेत्र में सुनील जैन नामक व्यक्ति को गोली लगने से घायल अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसे गोली मारी है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है: डीसीपी शाहदरा


7 December 2024 at 09:56 IST

कड़ी सुरक्षा के बीच सुखबीर सिंह बादल ने निभाई सेवादार की ड्यूटी

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में 'सेवादार' की ड्यूटी निभाई।


7 December 2024 at 09:55 IST

ममता बनर्जी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "INDI गठबंधन का कोई भी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व और प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में विश्वास नहीं रखता है। INDI गठबंधन समझता है कि राहुल गांधी राजनीतिक फ्लेयर हैं... कभी अखिलेश यादव कहते हैं वो नेता हैं, कभी ममता बनर्जी कहती हैं वो नेता हैं, कभी स्टालिन कहते हैं वो नेता हैं और सब लोग स्वर में कहते हैं राहुल गांधी नेता नहीं हैं। हम राहुल गांधी को बालक बुद्धि नहीं कहते, INDI गठबंधन राहुल गांधी को बालक बुद्धि कहता है।"


7 December 2024 at 09:10 IST

संजय कुमार निषाद ने किस पर साधा निशाना?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोगों ने जनता के पैसे पर कब्ज़ा करके रखा है। 70 साल यही खेल चलता रहा।  ये लोग जनता से वोट लेकर सत्ता में जाकर जनता के पैसे और भविष्य पर कब्ज़ा करते थे...ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" 


7 December 2024 at 09:07 IST

प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर ADM ने दी जानकारी

मेला ADM विवेक चतुर्वेदी ने कहा, "...प्रयागराज में महाकुंभ मेला, एक ऐसा त्योहार जिसे यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी गई है...प्रयागराज में जेटी लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित जगह, चेंजिंग रूम और स्नान क्षेत्र है..."


7 December 2024 at 09:04 IST

किसान सरकार से बातचीत का इंतजार करेंगे- सरवन सिंह पंधेर

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, किसान सरकार से बातचीत का इंतजार करेंगे, अन्यथा 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा।     


7 December 2024 at 08:13 IST

हिरासत में लिए गए खान सर को पुलिस ने किया रिहा

बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर को कल रात गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया।

खान सर को कल पुलिस ने हिरासत में लिया था, क्योंकि वे पटना के गर्दनीबाग में BPSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वे परीक्षा पैटर्न को लेकर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से बचने के लिए एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने और एक पेपर देने की मांग कर रहे हैं। 


7 December 2024 at 08:12 IST

रविवार को फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान

राजधानी दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर पिछले 8 महीने से धरने पर बैठे किसान ने 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करने का प्रयास किया। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "हमारे विरोध प्रदर्शन 'दिल्ली आंदोलन 2' ने आज अपने 299 दिन पूरे कर लिए हैं। कल इसके 300 दिन पूरे हो जाएंगे। खनौरी बॉर्डर पर हमारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल अपने 12वें दिन में प्रवेश कर गई है...केंद्र सरकार किसानों से बात करने के मूड में नहीं है। चाहे एनडीए सरकार हो या INDIA सरकार, किसान किसी से भी खुश नहीं हैं। पंजाब सरकार से भी लोग खुश नहीं हैं..."

इससे पहले पंधेर ने जानकारी देते हुए बताया था कि जत्था अब रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि  अगर केंद्र की ओर से बातचीत का कोई प्रस्ताव आता है तो हम कल (शनिवार) तक इंतजार करेंगे। अब केंद्र बातचीत करना चाहता है या नहीं, यह उसका फैसला होगा। हम चाहते हैं कि बातचीत हो। उन्होंने यह भी कहा कि हम केंद्र के साथ कोई टकराव नहीं चाहते हैं और हम अपना (दिल्ली चलो) मार्च शांतिपूर्ण जारी रखेंगे।


7 December 2024 at 08:12 IST

आज तेलंगाना में जनसभा करेंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के एक साल के शासन की विफलताओं को उजागर करते हुए शाम को एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 December 2024 at 08:14 IST