Delhi News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, एक की मौत

Delhi Firing News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो गुटों में विवाद होने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
दिल्ली के जहांगीरपुरी में फायरिंग में एक की मौत।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में फायरिंग में एक की मौत। | Image: Republic

Delhi Firing News:  दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो गुटों में विवाद होने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। घटना में जिस शख्स की मौत हुई, उसकी पहचान दीपक पत्रकार के रुप में की गई है, जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। 

दो गुटों में विवाद के बीच फायरिंग दो लोग घायल हो गए। दीपक को करीब 4 गोली लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी नरेंद्र और एक अन्य घायल हो गया। मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की शाम 5 बजे के आसपास दिल्ली के जहांगीरपुरी डी ब्लॉक में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी जिसमें दीपक नाम के शक्स को 4 गोलिया लगी और उसकी मौत हो गई, दूसरे गुट के दो लड़कों को गोली लगी जिनके नाम नरेंद्र और सूरज है। दोनों शख्स हॉस्पिटल में एडमिट है पुलिस ने इनको अरेस्ट कर लिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम मौके पर मौजूद है। एविडेंस एकत्रित किए जा रहे हैं, जिस जगह पर फायरिंग हुई। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस पूरे इलाके की सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी हो सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद आपस में इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

घटनास्थल पर पुलिस की एक टीम मौजूद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बीजेआरएम अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को कई गोलियों के जख्म के साथ लाया गया था, जिसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से घायल दो लोगों (नरेन्द्र और सूरज) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जांच के लिए पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दीपक, उसके भाई और अन्य लोगों तथा नरेंद्र और सूरज के बीच एक पार्क में बहस हुई थी। अधिकारी ने कहा, “दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई थीं। दीपक की गर्दन, दोनों पैरों और पीठ पर चोटें आईं। नरेन्द्र की पीठ में गोली लगी और सूरज के पैर में चोटें आईं। दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।”

इसे भी पढ़ें: दिल्ली बम धमाका मामले में खालिस्तानी कनेक्शन आया सामने, पाकिस्तानी सोशल मीडिया पोस्ट से खुलासा

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड